मकर संक्रांति : सूर्य की चाल कैसे बदल रही है तारीख , क्यों हो रहा है 14-15 तारीख वाला संशय ?………

हृषिकेश पञ्चांग के अनुसार सूर्य नारायण 14 जनवरी रात्रि 9 बजकर 39 मिनट पर धनु राशि को पार कर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं. यह राशि परिवर्तन ही संक्रांति कहलाता है. जानकारों की मानें तो ये घटना सूर्य की चाल बदलने से हो रही है. काशी के पण्डित लोकेश कृष्ण त्रिपाठी बताते हैं, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 14 जनवरी 2026, 06:30 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मकर संक्रांति : सूर्य की चाल कैसे बदल रही है तारीख , क्यों हो रहा है 14-15 तारीख वाला संशय ?………
Photo: UB India News Archive

हृषिकेश पञ्चांग के अनुसार सूर्य नारायण 14 जनवरी रात्रि 9 बजकर 39 मिनट पर धनु राशि को पार कर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं. यह राशि परिवर्तन ही संक्रांति कहलाता है.  जानकारों की मानें तो ये घटना सूर्य की चाल बदलने से हो रही है. काशी के पण्डित लोकेश कृष्ण त्रिपाठी बताते हैं, यह अपने आप में एक पुण्य क्षण होता है, किंतु यह घटना तीव्रता से घटित होने के कारण ही पर्व के रूप में इसके पुण्य काल का वरण होता है, जो 40 घटी या 16 घंटे का है. इस प्रकार पुण्य काल 15 जनवरी दिन में 1 बजकर 39 मिनट तक हुआ. अर्थात 15 जनवरी दिन के 1:39 तक मकर संक्रांति का स्नान दान किया जा सकता है. ऋतु परिवर्तन, अयन परिवर्तन , मौसम परिवर्तन और वृद्धि योग इस संक्रांति को विशेष बनाते हैं.

मांगलिक कार्य होंगे शुरू 

इसी दिन हेमंत के उपरान्त शिशिर ऋतु का प्रवेश, प्रचण्ड शीत में कमी और सूर्य उत्तरायण हो रहे हैं. मांगलिक कार्य आरम्भ हो जायेंगे. हालांकि अयन संक्रांति के बाद 3 दिवसों तक शुभ कार्यों की वर्जना होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

महावीर पञ्चांग के अनुसार कब 

महावीर पञ्चांग के अनुसार भी प्रदोष के पश्चात् रात्रि में किसी भी समय संक्रांति लगती है तो उसका पुण्य काल दूसरे दिन होता है. अर्थात् मकर का सूर्य हमें 15 को ही मिलने वाला है। अतः यह पर्व 15 जनवरी को ही मनाया जाएगा। इस दिन तिल , गुड़ आदि खाद्य पदार्थ, पोथी, पञ्चांग, पादुका, वस्त्र, कम्बल आदि का दान पुण्य फल देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्यों हो रहा है 14-15 तारीख वाला संशय?

हर वर्ष सूर्य लगभग 20 मिनट विलम्ब से राशि परिवर्तन करता है. यह 20 मिनट का अन्तर लगभग 72 वर्षों 24 घंटे या 1 दिन का हो जाता है. सूर्य सनातन मार्गी ग्रह है अतः यह समय 1 दिन आगे बढ़ जाता है. सन् 1936 से मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है. सन् 2008 से हर वर्ष जनमानस में संशय हो रहा है. लगभग सन् 2080 तक यह पर्व 15 जनवरी को मनाया जाना चाहिए तदोपरांत 16 जनवरी का संशय उत्पन्न होगा.

आज सूर्य करेगा मकर राशि में प्रवेश:मकर संक्रांति की तारीख को लेकर पंचांग भेद

इस साल मकर संक्रांति की तारीख को लेकर पंचांग भेद हैं। कुछ पंचांगों में 14 जनवरी को और कुछ में 15 जनवरी को ये पर्व बताया गया है। दरअसल, सूर्य आज दोपहर करीब 3.20 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा, इस वजह से अगले दिन यानी 15 जनवरी को जो सूर्योदय होगा, उसमें सूर्य मकर राशि में रहेगा, इसलिए 15 तारीख को मकर संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा। पुण्यकाल यानी इस दिन नदी स्नान और दान-पुण्य किए जाएंगे।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, 14 जनवरी की सुबह तो सूर्य धनु राशि में ही है। मकर संक्रांति में सबसे अधिक नदी स्नान और दान-पुण्य का महत्व है। ये शुभ सुबह-सुबह करने का विधान है, इसलिए 15 जनवरी को मकर संक्रांति से जुड़े शुभ काम करना ज्यादा शुभ है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के बाद खरमास भी खत्म हो जाएगा। खरमास खत्म होने के बाद विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे मांगलिक कामों के लिए शुभ मुहूर्त मिलने लगेंगे।

सूर्य जब गुरु की धनु या मीन राशि में रहता है तो उस समय को खरमास कहा जाता है। खरमास के समय में पंचदेवों में से एक सूर्यदेव देवगुरु बृहस्पति की सेवा में रहते हैं, इस वजह से वे मांगलिक कर्म में नहीं आ पाते हैं, इस कारण खरमास में मांगलिक कर्म नहीं किए जाते हैं।

मकर संक्रांति पर सूर्य देव की विशेष पूजा रोज करनी चाहिए। सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल भरें, चावल और फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। सूर्य को जल चढ़ाते समय में सूर्य के 12 मंत्रों का जप करना चाहिए।

सूर्य के 12 नाम मंत्र- ऊँ मित्राय नमः, ऊँ रवये नमः, ऊँ सूर्याय नमः, ऊँ भानवे नमः, ऊँ खगाय नमः, ऊँ पूष्णे नमः, ऊँ हिरण्यगर्भाय नमः, ऊँ आदित्याय नमः, ऊँ सवित्रे नमः, ऊँ अर्काय नमः, ऊँ भास्कराय नमः, ऊँ सूर्यनारायणाय नमः।

सूर्य को जल चढ़ाने से धर्म लाभ के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। मंत्र जप से एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ते हैं। सूर्य को अर्घ्य देते समय पानी की जो धारा जमीन पर गिरती है, उस धारा में से सूर्यदेव के दर्शन करना चाहिए। ध्यान रखें, सूर्य को सीधे देखने से बचें। अर्घ्य देने के बाद जमीन पर गिरे पानी को अपने माथे पर लगाना चाहिए। जल ऐसी जगह चढ़ाना चाहिए, जहां जमीन पर गिरे जल पर किसी व्यक्ति के पैर न लगे।

मकर संक्रांति के साथ ही उत्तरायण पर्व भी मनाया जाता है। उत्तरायण यानी इस दिन से सूर्य उत्तर दिशा की ओर बढ़ना शुरू हो जाता है, हालांकि खगोल विज्ञान के अनुसार 21-22 दिसंबर को ही सूर्य उत्तरायण हो जाता है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं की वजह से मकर संक्रांति के साथ ही ये पर्व मनाया जाता है।

भीष्म पितामह ने उत्तरायण पर त्यागे थे प्राण

महाभारत युद्ध में अर्जुन ने भीष्म पितामह पर इतने बाण चलाए थे कि वे बाणों की शय्या पर आ गए थे, लेकिन उनकी मृत्यु नहीं हुई, क्योंकि भीष्म को उनके पिता शांतनु से इच्छामृत्यु का वरदान दिया था। भीष्म पितामाह पूर्वजन्म में एक वसु थे।

वसुओं को भी देवता माना गया है। एक बार पृथु और अन्य वसु अपनी पत्नियों के साथ मेरु पर्वत पर घूम रहे थे। इसी पर्वत पर वशिष्ठ ऋषि का आश्रम भी था।

एक वसु की पत्नी ऋषि वशिष्ठ के आश्रम में बंधी नंदिनी गाय को देखा तो उसने अपने पति द्यौ नामक वसु से वह गाय मांगी।

पत्नी की बात मानकर द्यौ अपने भाइयों के साथ वशिष्ठ मुनि को बताए बिना उस गाय को ले आया। जब महर्षि वशिष्ठ अपने आश्रम आए तो उन्हें अपनी गाय नहीं देखी तो उन्होंने दिव्य दृष्टि से जान लिया कि वसु ने उनकी गाय की चोरी की है। इससे क्रोधित होकर ऋषि ने वसुओं को मनुष्य योनि में जन्म लेने का शाप दे दिया।

शाप से डरकर सभी वसु ऋषि वशिष्ठ से क्षमा मांगने आए तो ऋषि ने कहा कि तुम सभी वसुओं को तो शीघ्र ही मनुष्य जीवन से मुक्ति मिल जाएगी, लेकिन इस द्यौ नामक के वसु को अपने कर्म भोगने के लिए बहुत दिनों तक पृथ्वीलोक में रहना पड़ेगा और आजीवन ब्रह्मचारी के रूप में जीवन बिताना होगा।

अष्ट वसुओं में से सात भीष्म की माता गंगा ने जन्म लेते ही नदी में बहा दिया था और उनकी मुक्ति के साथ वे वशिष्ठ मुनि के शाप से मुक्त हो गए थे। आठवें द्यौ नाम के वसु ने गंगापुत्र भीष्म के रूप में जन्म लिया था, शाप की वजह से से भीष्म आजीवन ब्रह्मचारी रहे और लंबे समय तक पृथ्वी पर रहे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰