CM नीतीश की समृद्धि यात्रा आज पहुंचेगी गोपालगंज ,₹325 करोड़ की सौगात देंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज गोपालगंज में है. जिला प्रशासन की ओर से बरौली प्रखंड में आयोजित समृद्धि यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. यात्रा को लेकर एनडीए के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है. सीएम का पूरा कार्यक्रम बरौली प्रखंड में आयोजित किया गया है. यहां […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 20 जनवरी 2026, 05:13 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
CM नीतीश की समृद्धि यात्रा आज पहुंचेगी गोपालगंज ,₹325 करोड़ की सौगात देंगे
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज गोपालगंज में है. जिला प्रशासन की ओर से बरौली प्रखंड में आयोजित समृद्धि यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. यात्रा को लेकर एनडीए के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है. सीएम का पूरा कार्यक्रम बरौली प्रखंड में आयोजित किया गया है. यहां 131 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और 194 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के पहले चरण का आज चौथा दिन है। मुख्यमंत्री आज गोपालगंज जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। यहां करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम के पहले चरण की समृद्धि यात्रा में कुल 9 जिलों को कवर किया जाएगा। इससे पहले सीएम की बेतिया, मोतिहारी सीतामढ़ी और शिवहर में यात्रा हो चुकी है। सीएम की इस यात्रा के दौरान 2 हजार से भी ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा और आधुनिक निगरानी व्यवस्था की जाएगी। यात्रा के दौरान सीएम 7 निश्चय से संबंधित योजनाओं का स्पॉट विजिट करेंगे। जिले की महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और स्थानीय लोगों से जनसंवाद करेंगे।

गोपालगंज यात्रा का पूरा शेड्यूल जानिए… आगमन और कार्यक्रम का समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘समृद्धि यात्रा’ के चौथे पड़ाव में सुबह 11:30 बजे गोपालगंज के बरौली प्रखंड के बतरदेह गांव के पास पहुंचेंगे और करीब सवा दो घंटे तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास मुख्यमंत्री गोपालगंज के लिए 131.44 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और 194.04 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पहला पड़ाव बरौली प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रेमनगर आश्रम होगा, जहां स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

गोपालगंज में सीएम के आगमन से पहले तैयारियां चल रही है।
गोपालगंज में सीएम के आगमन से पहले तैयारियां चल रही है।

सारण बांध और कृषि स्टॉल का निरीक्षण इसके बाद मुख्यमंत्री बतरदेह पंचायत स्थित सारण बांध का दौरा करेंगे। यहां बांध ऊंचीकरण, सुदृढ़ीकरण और कालीकरण कार्यों के साथ किसान सह कृषि यांत्रिकीकरण मेला एवं कृषि से जुड़े छह विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे।

योजनाओं की समीक्षा और सुरक्षा व्यवस्था जिला प्रशासन मुख्यमंत्री को बाइपास सड़क, पुल निर्माण और थावे मंदिर संपर्क पथ सहित अन्य योजनाओं की प्रगति से अवगत कराएगा। समृद्धि यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
JDU व‍िधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत………….
गोपालगंज

JDU व‍िधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत………….

मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह व भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर फिलहाल 5 जून तक रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई भी 5 जून को निर्धारित की गई है। एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश राजेंद्र कुमार पांडेय ने […]

UB India News30 मई
दिनदहाड़े हत्या करने वाले अपराधी का एनकाउंटर, गोपालगंज पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली
अपराध

दिनदहाड़े हत्या करने वाले अपराधी का एनकाउंटर, गोपालगंज पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

गोपालगंज में 50 हजार के इनामी बदमाश आकाश कुमार के साथ देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इसमें अपराधी के दोनों पैरों में गोली लगी है। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आकाश का गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस […]

UB India News30 मई
मोकामा विधायक अनंत सिंह को MP-MLA कोर्ट से मिली राहत
गोपालगंज

मोकामा विधायक अनंत सिंह को MP-MLA कोर्ट से मिली राहत

मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह को गोपालगंज एमपी-एमएलए कोर्ट से राहत मिल गई है। हथियार प्रदर्शन मामले में दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने 30 मई तक विधायक की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। 30 मई को उनकी अग्रिम जमानत से संबंध‍ित याचिका पर सुनवाई होगी। क्या है मामला? […]

UB India News25 मई
मोकामा विधायक अनंत सिंह की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी?
गोपालगंज

मोकामा विधायक अनंत सिंह की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी?

मोकामा विधायक अनंत सिंह (Mokama MLA Anant Singh) की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है. वायरल वीडियो और हथियार को लेकर गोपालगंज में उनके खिलाफ दर्ज मामले में शुक्रवार (15 मई, 2026) को जिला जज राजेंद्र पांडेय की एमपी-एमएलए कोर्ट में अग्रिम जमानत पर सुनवाई हुई. दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने किसी तरह की राहत […]

UB India News16 मई
गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..
अध्यात्म

गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..

बिहार के गोपालगंज जिले में दुनिया का सबसे विशालकाय शिवलिंग बीते दो दिनों से बलथरी चेक पोस्ट पर फंसा हुआ है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से करीब डेढ़ महीने पहले यह शिवलिंग एक ट्रेलर पर रवाना किया गया था. इस शिवलिंग को पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया […]

UB India News5 जन॰
थावे मंदिर चोरी कांड: गोपालगंज पुलिस ने आलम का किया एनकाउंटर, मुकुट का सुराग भी मिला
खास खबर

थावे मंदिर चोरी कांड: गोपालगंज पुलिस ने आलम का किया एनकाउंटर, मुकुट का सुराग भी मिला

बिहार के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में 17 दिसंबर की रात हुई करोड़ों की आभूषण चोरी में पुलिस का एक्शन देखने को मिला. गोपालगंज में शनिवार सुबह दूसरे आरोपी इजमामूल आलम का एनकाउंटर कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वह पुलिस पर हमला कर भागने की फिराक में था, उसके अन्य साथी फरार हो गए. […]

UB India News27 दिस॰
इंटरनेट, वेब सीरीज, क्राइम की खतरनाक जुगलबंदी वाली कहानी है थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…………
खास खबर

इंटरनेट, वेब सीरीज, क्राइम की खतरनाक जुगलबंदी वाली कहानी है थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…………

बिहार के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में 17 दिसंबर की रात हुई करोड़ों की आभूषण चोरी का सनसनीखेज खुलासा हो गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक राय को गिरफ्तार कर लिया है. दीपक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का निवासी है. बताया जाता है कि आरोपी ने बिहार पुलिस पर बनी फिल्म ‘खाकी’ और […]

UB India News24 दिस॰
मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत ,अन्य कई घायल
खास खबर

मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत ,अन्य कई घायल

मोतिहारी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर कई लोगों को रौंद दिया है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये हादसा मोतिहारी-गोपालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवा थाना […]

UB India News30 नव॰
BJP को वोट देने पर दलितों की पिटाई, RJD पर आरोप, 3 जगहों पर तनाव
अपराध

BJP को वोट देने पर दलितों की पिटाई, RJD पर आरोप, 3 जगहों पर तनाव

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान समाप्त होने के बाद देर शाम मारपीट और तनाव की बड़ी खबर सामने आई है. आरोप है कि RJD को वोट नहीं देने के कारण सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया गांव में एक दलित परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई. पीड़ितों के अनुसार, वे कल […]

UB India News7 नव॰