दिनदहाड़े हत्या करने वाले अपराधी का एनकाउंटर, गोपालगंज पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

गोपालगंज में 50 हजार के इनामी बदमाश आकाश कुमार के साथ देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इसमें अपराधी के दोनों पैरों में गोली लगी है। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आकाश का गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 30 मई 2026, 07:16 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिनदहाड़े हत्या करने वाले अपराधी का एनकाउंटर, गोपालगंज पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली
Photo: UB India News Archive

गोपालगंज में 50 हजार के इनामी बदमाश आकाश कुमार के साथ देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इसमें अपराधी के दोनों पैरों में गोली लगी है। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

आकाश का गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को बदमाश के इलाके में होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई। आकाश बरई पट्टी गांव का रहने वाला है। पुलिस उसे हरियाणा से गिरफ्तार कर के लाई थी।

सबसे पहले एनकाउंटर की कहानी

SP विनय तिवारी ने बताया, “सूचना मिली थी कि आरोपी हरियाणा में छिपकर रहा है। जिसकी गिरफ्तरी के लिए तत्काल एक टीम का गठन किया गया गठित कि गई टीम उसे गिरफ्तार कर के गोपालगंज लाई थी।

टीम हथियार बरामद करने के लिए उसे सुंदर पट्टी लेकर जा रही थी। इसी दौरान उसने पुलिस की टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए 2 फायर किए। दोनों गोलियां आकाश के पैर में लगीं।

पैरों में गोली लगने से बदमाश वहीं गिर गया। इसके बाद टीम ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, कई जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं।

हम उसके अन्य साथियों और गैंग के नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच कर रहे हैं। आकाश बड़ा क्रिमिनल था। हाल ही में उसने थावे के एक व्यवसायी से 5 लाख की रंगदारी मांगी थी।

मीरगंज में दिनदहाड़े बाइक सवार को गोली मारकर वो सुर्खियों में आया था।

पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आकाश कुमार थावे थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन ने 50 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया था। वो इलाके में लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

आकाश पर 12 से ज्यादा केस

आकाश कुमार का आपराधिक इतिहास लंबा है। अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ हत्या, लूटपाट और रंगदारी समेत 12 से अधिक गंभीर मामले दर्ज है। पुलिस लंबे समय से इस अपराधी की तलाश कर रही थी।

इस मुठभेड़ के बाद पुलिस अब आकाश कुमार के अन्य साथियों और उसके गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच में जुट गई है।

3 दिन पहले पटना में हुआ था एनकाउंटर

27 मई की सुबह पटना में दिनदहाड़े सिक्योरिटी वैन से 27 लाख लूट में शामिल बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी थी। गोली पैर में लगी थी। पुलिस ने उसके एक साथी अजय यादव उर्फ छोटू उर्फ सरवन को भी मौके से गिरफ्तार किया।

बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश की पहचान अजय पासवान के रूप में हुई है। एनकाउंटर पटना के मसौढ़ी इलाके में हुई है। पुलिस और STF ने ने बदमाशों के ठिकाने की घेराबंदी की।

पुलिस से घिरने के बाद बदमाश भागने लगे, खुद को घिरता देख अजय पासवान ने पुलिस पर 2 राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली बदमाश अजय पासवान के पैर में लगी और वो जमीन पर गिर पड़ा।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰