मोकामा विधायक अनंत सिंह की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी?

मोकामा विधायक अनंत सिंह (Mokama MLA Anant Singh) की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है. वायरल वीडियो और हथियार को लेकर गोपालगंज में उनके खिलाफ दर्ज मामले में शुक्रवार (15 मई, 2026) को जिला जज राजेंद्र पांडेय की एमपी-एमएलए कोर्ट में अग्रिम जमानत पर सुनवाई हुई. दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने किसी तरह की राहत […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 16 मई 2026, 05:33 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मोकामा विधायक अनंत सिंह की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी?
Photo: UB India News Archive

मोकामा विधायक अनंत सिंह (Mokama MLA Anant Singh) की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है. वायरल वीडियो और हथियार को लेकर गोपालगंज में उनके खिलाफ दर्ज मामले में शुक्रवार (15 मई, 2026) को जिला जज राजेंद्र पांडेय की एमपी-एमएलए कोर्ट में अग्रिम जमानत पर सुनवाई हुई. दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने किसी तरह की राहत देने से मना कर दिया. गिरफ्तारी पर भी रोक लगाने से कोर्ट ने इनकार किया.

20 मई को अब होगी सुनवाई

इस मामले में कोर्ट की ओर से पुलिस से केस डायरी मांगी गई है. अब 20 मई को सुनवाई होगी. कोर्ट में बचाव पक्ष के अधिवक्ता राजेश पाठक ने पक्ष रखते हुए कहा कि वायरल वीडियो को देखने से स्पष्ट है कि विधायक अनंत सिंह का कोई दोष नहीं है. षड्यंत्र के तहत उन पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वीडियो के साथ छेड़छाड़ भी की गई है. वीडियो में कहीं भी अश्लील मुजरा नहीं दिख रहा है.

यह सब बताते हुए कोर्ट से अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई. अभियोजन पक्ष से जिला लोक अभियोजक देव वंश गिरी उर्फ भानु गिरी ने कोर्ट को बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में कुख्यात रहे गुड्डू राय के घर जनेऊ के कार्यक्रम में अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे. उनके साथ गायक गुंजन सिंह भी थे.

प्रतिबंधित हथियार की आशंका

पुलिस के अनुसार 2 और 3 मई को सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ था. इसमें प्रतिबंधित हथियार होने की आशंका जताई गई है जिसकी जांच अभी पुलिस कर रही है. अभियोजन की तरफ से कोर्ट को यह भी बताया गया कि वायरल वीडियो को एफएसएल जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि वीडियो और हथियारों की प्रामाणिकता की पुष्टि हो सके.

दोनों पक्षों को सुनने के बाद विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को कोर्ट की ओर से किसी तरह की राहत नहीं मिली. जानकारी हो कि गोपालगंज के मीरगंज थाने में विधायक अनंत सिंह सहित 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
JDU व‍िधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत………….
गोपालगंज

JDU व‍िधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत………….

मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह व भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर फिलहाल 5 जून तक रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई भी 5 जून को निर्धारित की गई है। एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश राजेंद्र कुमार पांडेय ने […]

UB India News30 मई
दिनदहाड़े हत्या करने वाले अपराधी का एनकाउंटर, गोपालगंज पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली
अपराध

दिनदहाड़े हत्या करने वाले अपराधी का एनकाउंटर, गोपालगंज पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

गोपालगंज में 50 हजार के इनामी बदमाश आकाश कुमार के साथ देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इसमें अपराधी के दोनों पैरों में गोली लगी है। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आकाश का गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस […]

UB India News30 मई
मोकामा विधायक अनंत सिंह को MP-MLA कोर्ट से मिली राहत
गोपालगंज

मोकामा विधायक अनंत सिंह को MP-MLA कोर्ट से मिली राहत

मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह को गोपालगंज एमपी-एमएलए कोर्ट से राहत मिल गई है। हथियार प्रदर्शन मामले में दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने 30 मई तक विधायक की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। 30 मई को उनकी अग्रिम जमानत से संबंध‍ित याचिका पर सुनवाई होगी। क्या है मामला? […]

UB India News25 मई
CM नीतीश की समृद्धि यात्रा आज पहुंचेगी गोपालगंज ,₹325 करोड़ की सौगात देंगे
गोपालगंज

CM नीतीश की समृद्धि यात्रा आज पहुंचेगी गोपालगंज ,₹325 करोड़ की सौगात देंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज गोपालगंज में है. जिला प्रशासन की ओर से बरौली प्रखंड में आयोजित समृद्धि यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. यात्रा को लेकर एनडीए के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है. सीएम का पूरा कार्यक्रम बरौली प्रखंड में आयोजित किया गया है. यहां […]

UB India News20 जन॰
गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..
अध्यात्म

गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..

बिहार के गोपालगंज जिले में दुनिया का सबसे विशालकाय शिवलिंग बीते दो दिनों से बलथरी चेक पोस्ट पर फंसा हुआ है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से करीब डेढ़ महीने पहले यह शिवलिंग एक ट्रेलर पर रवाना किया गया था. इस शिवलिंग को पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया […]

UB India News5 जन॰
थावे मंदिर चोरी कांड: गोपालगंज पुलिस ने आलम का किया एनकाउंटर, मुकुट का सुराग भी मिला
खास खबर

थावे मंदिर चोरी कांड: गोपालगंज पुलिस ने आलम का किया एनकाउंटर, मुकुट का सुराग भी मिला

बिहार के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में 17 दिसंबर की रात हुई करोड़ों की आभूषण चोरी में पुलिस का एक्शन देखने को मिला. गोपालगंज में शनिवार सुबह दूसरे आरोपी इजमामूल आलम का एनकाउंटर कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वह पुलिस पर हमला कर भागने की फिराक में था, उसके अन्य साथी फरार हो गए. […]

UB India News27 दिस॰
इंटरनेट, वेब सीरीज, क्राइम की खतरनाक जुगलबंदी वाली कहानी है थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…………
खास खबर

इंटरनेट, वेब सीरीज, क्राइम की खतरनाक जुगलबंदी वाली कहानी है थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…………

बिहार के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में 17 दिसंबर की रात हुई करोड़ों की आभूषण चोरी का सनसनीखेज खुलासा हो गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक राय को गिरफ्तार कर लिया है. दीपक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का निवासी है. बताया जाता है कि आरोपी ने बिहार पुलिस पर बनी फिल्म ‘खाकी’ और […]

UB India News24 दिस॰
मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत ,अन्य कई घायल
खास खबर

मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत ,अन्य कई घायल

मोतिहारी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर कई लोगों को रौंद दिया है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये हादसा मोतिहारी-गोपालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवा थाना […]

UB India News30 नव॰
BJP को वोट देने पर दलितों की पिटाई, RJD पर आरोप, 3 जगहों पर तनाव
अपराध

BJP को वोट देने पर दलितों की पिटाई, RJD पर आरोप, 3 जगहों पर तनाव

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान समाप्त होने के बाद देर शाम मारपीट और तनाव की बड़ी खबर सामने आई है. आरोप है कि RJD को वोट नहीं देने के कारण सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया गांव में एक दलित परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई. पीड़ितों के अनुसार, वे कल […]

UB India News7 नव॰