विमान हादसे में भारत के इन बड़े नेताओं की गई जान……

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है. पिछले 7 महीने में यह दूसरी बार है, जब देश के किसी बड़े नेता की मृत्यु विमान हादसे में हुई है. जून 2025 में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन विमान हादसे में हो गया था. भारत के इतिहास […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 28 जनवरी 2026, 05:16 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
विमान हादसे में भारत के इन बड़े नेताओं की गई जान……
Photo: UB India News Archive

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है. पिछले 7 महीने में यह दूसरी बार है, जब देश के किसी बड़े नेता की मृत्यु विमान हादसे में हुई है. जून 2025 में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन विमान हादसे में हो गया था. भारत के इतिहास में अब तक 7 बड़े नेताओं की मृत्यु प्लेन या हेलिकॉप्टर क्रैश में हो चुकी है. इनमें 3 (बलवंतराय मेहता, डोरजी खांडू और वाई राजशेखर रेड्डी) मुख्यमंत्री पद पर काबिज थे.

किन-किन नेताओं की हो चुकी है मौत?

बलवंतराय मेहता- 1963 से 1965 तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे. 1965 के युद्ध के दौरान मेहता कच्छ के रण में निरीक्षण के लिए उड़ान भर रहे थे. इसी दौरान पाकिस्तान ने उनके विमान को मार गिराया. इस दुर्घटना में मेहता, मेहता की पत्नी, उनके तीन कर्मचारी, एक पत्रकार और दो चालक दल के सदस्यों की मृत्यु हो गई. मेहता पहले बड़े राजनेता थे, जिनकी मृत्यु विमान हादसे में हुई.

संजय गांधी- 23 जून 1980 को कांग्रेस के तत्कालीन सांसद संजय गांधी दिल्ली में विमान उड़ाने के लिए निकले. संजय को विमान उड़ाने का शौक था. संजय जब सुबह 10 बजे विमान लेकर उड़े, तभी एक करतब दिखाते वक्त उनका विमान क्रैश हो गया. संजय के साथ-साथ इस हादसे में उनके सहयात्री सुभाष सक्सेना की भी मौत हो गई.

माधवराव सिंधिया- कांग्रेस के कद्दावर नेता माधवराव सिंधिया का भी निधन विमान हादसे में हुआ था. 30 सितंबर 2001 को सिंधिया कानपुर की एक रैली में भाग लेने जा रहे थे. इसी दौरान इटावा के आउट एरिया में उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में सिंधिया की मौत हो गई. सिंधिया उस वक्त 56 साल के थे.

जी.एम.सी. बालयोगी- गंती मोहना चंद्र बालयोगी का निधन लोकसभा अध्यक्ष पद पर रहते हुए हो गया था. दरअसल, बालयोगी की मृत्यु एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हो गई. साल 2002 में आंध्र में एक कार्यक्रम में जाने के दौरान उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में बालयोगी के सुरक्षा अधिकारी डी. सत्य राजू और पायलट कैप्टन जी.वी. मेनन की मौके पर ही मृत्यु हो गई.

वाई राजशेखर रेड्डी- आंध्र में 2009 में एक और हादसा हुआ. इस बार हादसे का शिकार मुख्यमंत्री वाई राजशेखर रेड्डी हुए. दरअसल, सितंबर 2009 में रेड्डी अपने अधिकारियों के साथ आंध्र के नल्लामाला इलाके से गुजर रहे थे. इसी दौरान उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. कई मीडिया में यह भी दावा किया गया कि उनके हेलिकॉप्टर को नक्सलियों ने मार गिराया होगा. हालांकि, सरकार ने इस दावे को उस वक्त खारिज कर दिया था.

विजय रुपाणी- 12 जून 2025 को अहमदाबाद से उड़ान के बाद एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया. इस विमान में विजय रुपाणी भी सवार थे. रुपाणी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री थे. शाम को जब मृतकों की लिस्ट आई, तो उसमें विजय रुपाणी का भी नाम शामिल था. रुपाणी अपने परिवार के लोगों से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे.

डोरजी खांडू- अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री डोरजी खांडू का भी निधन साल 2011 में प्लेन हादसे में ही हो गया था. खांडू उस वक्त 56 साल के थे. खांडू तवांग से राजधानी इटानगर की तरफ जा रहे थे. तभी उनका विमान लापता हो गया.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰