तारिक रहमान से बात करके बहुत खुशी हुई… BNP की प्रचंड जीत पर और क्या बोले PM मोदी?

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) बड़ी जीत हासिल करने जा रही है. अब तक के रुझानों में BNP ने बहुमत हासिल कर लिया है. इसके साथ ही खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना भी लगभग तय हो गया है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 13 फरवरी 2026, 11:12 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तारिक रहमान से बात करके बहुत खुशी हुई… BNP की प्रचंड जीत पर और क्या बोले PM मोदी?
Photo: UB India News Archive

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) बड़ी जीत हासिल करने जा रही है. अब तक के रुझानों में BNP ने बहुमत हासिल कर लिया है. इसके साथ ही खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना भी लगभग तय हो गया है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को इस जीत के लिए बधाई दी है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि उन्होंने तारिक रहमान से बात कर उन्हें जीत की बधाई दी है.

पीएम मोदी ने X पर पोस्ट किया, ‘तारिक रहमान से बात करके बहुत खुशी हुई. मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी. मैंने बांग्लादेश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की उनकी कोशिश के लिए अपनी शुभकामनाएं और समर्थन दिया.’

 

 

पीएम मोदी ने आगे लिखा, ‘दो करीबी पड़ोसियों के तौर पर, जिनके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ते बहुत गहरे हैं, मैंने दोनों देशों के लोगों की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए भारत के लगातार कमिटमेंट को पक्का किया.’

भारत और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद

वहीं, बीएनपी ने देश के आम चुनाव के नतीजे को मान्यता देने के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार के कार्यकाल में भारत-बांग्लादेश के संबंध मजबूत होंगे. बीएनपी की स्थायी समिति के सदस्य नजरुल इस्लाम ने कहा, मोदी द्वारा जनादेश को मान्यता दिए जाने की हमारी पार्टी सराहना करती है.

पार्टी की ओर से उन्हें धन्यवाद देते हैं

उन्होंने कहा, हमारे नेता तारिक रहमान को बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं. एक लोकतांत्रिक देश द्वारा जनता के फैसले को मान्यता देना अच्छी बात है और नरेंद्र मोदी ने ऐसा किया है. हम अपनी पार्टी की ओर से उन्हें धन्यवाद देते हैं. हमारा यकीन है कि हमारे नेता तारिक रहमान की लीडरशिप में दोनों देशों और उनके लोगों के बीच संबंध मजबूत होंगे.

सीएम ममता ने भी दी बधाई

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी तारिक रहमान को जीत की बधाई दी. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘शुभोनंदन. बांग्लादेश में मेरे सभी भाइयों और बहनों, सभी लोगों को मेरी हार्दिक बधाई. सभी को रमजान मुबारक. इस बड़ी जीत के लिए तारिक भाई और उनकी पार्टी को मेरी बधाई. दुआ है, आप सभी अच्छे और खुश रहें.’

ममता बनर्जी ने उम्मीद जताई कि भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते अच्छे बने रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘दुआ है कि बांग्लादेश के साथ हमारे रिश्ते हमेशा अच्छे रहें.’

दो दशक बाद BNP की सत्ता में वापसी

BNP लगभग दो दशकों बाद बांग्लादेश की सत्ता में वापसी करने जा रही है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 299 सीटों में से BNP ने अब तक 151 से ज्यादा सीटें जीत ली हैं. उसकी और भी सीटें बढ़ने की उम्मीद है. पाकिस्तान की करीबी माने जाने वाली कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी लगभग 75 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा दी गई थी. BNP आखिरी बार 2001 से 2006 तक सत्ता में रही थी. तब खालिदा जिया प्रधानमंत्री थीं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰