नमो भारत और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन ,मेरठ से दिल्ली कनेक्टिविटी को नई रफ्तार…………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के मेरठ के दौरे पर रहेंगे। जहां वो करीब 12 हजार 930 करोड़ रुपये से ज्यादा के डेवलपमेंटल प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे पीएम मोदी शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी जनसभा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 22 फरवरी 2026, 06:40 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नमो भारत और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन ,मेरठ से दिल्ली कनेक्टिविटी को नई रफ्तार…………….
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के मेरठ के दौरे पर रहेंगे। जहां वो करीब 12 हजार 930 करोड़ रुपये से ज्यादा के डेवलपमेंटल प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे पीएम मोदी शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

पीएम मोदी जनसभा को भी करेंगे संबोधित

यहां से वे मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो का सफर भी करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे पीएम मोदी मेरठ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे इस अवसर पर एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

बाकी बचे खंडों का भी उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को देश को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी भारत की पहली नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम के बाकी बचे खंडों का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच का 5 किलोमीटर का खंड और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच का 21 किलोमीटर का खंड शामिल है।

इन स्टेशनोंं से होकर गुजरेगी ट्रेन

180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ, नमो भारत ट्रेन देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है। नमो भारत रैपिड ट्रेन से साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्र दिल्ली से अधिक तेजी से जुड़ जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए चालू हो जाएगा। अभी इस कॉरिडोर का 55 किमी का हिस्सा चालू है। करीब 82.15 किलोमीटर (70 किमी एलिवेटेड और 12 किमी भूमिगत) लंबाई वाली नमो भारत और मेरठ मेट्रो परियोजना लगभग 30,274 करोड़ रुपये में तैयार हुई है। इससे मेरठ के अलावा आसपास के जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा। मेरठ से दिल्ली पहुंचाना आसान हो जाएगा।

अभी तक रैपिड ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक संचालित की जा रही थी। अब यह मेरठ मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक संचालित की जाएगी। करीब 82 किमी की इस दूरी की यात्रा के लिए लोगों को करीब 213 रुपये चुकाने होंगे।

वहीं, मेरठ में मेट्रो का संचालन पहली बार होने जा रहा है। करीब 23 किलोमीटर लंबे रूट पर चलने वाली मेट्रो का किराया अभी घोषित नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दिल्ली रोड पर यातायात के मार्ग में बदलाव किया गया है। रैली स्थल के पास ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

मेरठ मेट्रो और नमो भारत का टाइम-टेबल
मेरठ की सड़कों का बोझ कम होने वाला है। मेरठ मेट्रो और नमो भारत का सफर शुरू हो रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए हर स्टेशन के लिए पहली और आखिरी ट्रेन का समय भी तय कर दिया गया है। मोदीपुरम से मेरठ साउथ के बीच डाउन लाइन पर पहली मेरठ मेट्रो मोदीपुरम स्टेशन से सुबह 06:06 बजे रवाना होगी।
वहीं आखिरी मेट्रो रात 10:06 बजे चलेगी। इसी तरह मेरठ साउथ से मोदीपुरम की ओर अप लाइन पर पहली ट्रेन मेरठ साउथ से सुबह 06:10 बजे और आखिरी ट्रेन रात 10:02 बजे मिलेगी।
वहीं सराय काले खां से मोदीपुरम तक अप लाइन पर नमो भारत की पहली ट्रेन सराय काले खां से सुबह 06:00 बजे और आखिरी ट्रेन रात 10:00 बजे मिलेगी। जबकि मोदीपुरम से सराय काले खां डाउन लाइन पर पहली मोदीपुरम से ट्रेन सुबह 06:01 बजे और आखिरी ट्रेन रात 10:01 बजे मिलेगी।
नमो भारत: मोदीपुरम से सराय काले खां (डाउन लाइन)

स्टेशन का नाम पहली ट्रेन (सुबह) आखिरी ट्रेन (रात)
मोदीपुरम 06:01 10:01
बेगमपुल 06:07 10:07
शताब्दी नगर 06:14 10:14
मेरठ सदर 05:57 10:20
मोदी नगर उत्तर 06:02 10:25
मोदी नगर दक्षिण 06:06 10:29
मुराद नगर 06:11 10:33
दुहाई 05:57 10:38
गुलधर 06:00 10:41
साहिबाबाद 06:04 10:45
आनंद विहार 06:08 10:49
तिलक नगर 06:13 10:54
न्यू अशोक नगर 06:18 10:59

नमो भारत: सराय काले खां से मोदीपुरम(अप लाइन)

स्टेशन का नाम पहली ट्रेन (सुबह) आखिरी ट्रेन (रात)
सराय काले खां 06:00 10:00
न्यू अशोक नगर 06:05 10:05
आनंद विहार 06:11 10:11
साहिबाबाद 06:16 10:16
गाजियाबाद 06:10 10:21
गुलधर 06:14 10:25
दुहाई 05:50 10:29
मुरादनगर 05:54 10:33
मोदीनगर सदर 05:59 10:38
मोदीनगर उत्तर 06:03 10:42
शताब्दी नगर 06:05 10:52
मेरठ मेट्रो: मोदीपुरम से मेरठ साउथ के बीच (डाउन लाइन)

स्टेशन का नाम पहली ट्रेन (सुबह) आखिरी ट्रेन (रात)
मोदीपुरम (प्रथम) 06:06 10:06
मेरठ नॉर्थ 06:09 10:09
दौरली 06:12 10:12
एमईएस कॉलोनी 06:16 10:16
बेगमपुल 06:19 10:19
भैंसाली 06:21 10:21
मेरठ सेंट्रल 06:23 10:23
कंकरखेड़ा 06:26 10:26
मोहन नगर 06:29 10:29
तितानी 06:32 10:32
पर्तापुर (आर्मी) 06:34 10:34
मेरठ मेट्रो: मेरठ साउथ से मोदीपुरम की ओर(अप लाइन)

स्टेशन का नाम पहली ट्रेन (सुबह) आखिरी ट्रेन (रात)
मेरठ सदर (प्रथम) 06:10 10:02
पर्तापुर (आर्मी) 06:13 10:05
तितानी 06:15 10:07
शताब्दी नगर 06:20 10:12
ब्रह्मपुरी 06:22 10:14
मेरठ सेंट्रल 06:25 10:17
भैंसाली 06:29 10:21
बेगमपुल 06:32 10:24
एमईएस कॉलोनी 06:34 10:26
दौरली 06:37 10:29
मेरठ नॉर्थ 06:39 10:31
मोदीपुरम (आगमन) 06:42 10:34
विशेष नोट: सुबह की कुछ सेवाएं डिपो (जैसे दुहाई या मेरठ साउथ) से जल्दी शुरू हो सकती हैं, इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे समय से 5-10 मिनट पहले स्टेशन पहुंचें।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सावन में मछली दावत को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज ………..
खास खबर

सावन में मछली दावत को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज ………..

सावन के महीने में मछली की दावत को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सावन के पवित्र महीने में अयोध्या में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम में मछली परोसे जाने से पार्टी एक नए विवाद में घिर गई है. इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. […]

UB India News24 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………
खास खबर

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चंदा चोरी की बात कर सनातन पर निशाना साधने की कोशिश की जा रही है। ये लोग बजरंग बली के नहीं बाबरी के […]

UB India News14 अग॰
T T T  से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां
खास खबर

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

उत्तर प्रदेश और बिहार ऐसे राज्य हैं, जहां जाति रहित कोई बात सोची भी नहीं जा सकती. यहां लोगों के सामान्य सामाजिक आचार-विचार में जाति तो रहती ही है, अपराधियों में भी लोग जाति तलाश लेते हैं. ऐसे में राजनीति कैसे अछूती रहेगी. अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है. जातीय समीकरण […]

UB India News11 अग॰
रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..
खास खबर

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में हैं. इस यात्रा का फोकस पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को साधने पर होगा. प्रस्तावित यात्रा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी. यात्रा का मुख्य नारा होगा- ‘संविधान बचाओ, […]

UB India News16 जुल॰
चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन
अध्यात्म

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नए-नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं इस मुद्दे पर नेताओं की बयानबाजी भी जारी है. सत्ता पक्ष और विपक्ष लगातार एक दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं. इस बीच खबर है कि […]

UB India News4 जुल॰
नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………
खास खबर

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. भाजपा ने यूं तो काफ़ी पहले से रणनीति बनाकर काम शुरू कर दिया है, लेकिन कल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ दौरे पर आ रहे हैं. इस दो दिन के […]

UB India News3 जुल॰
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….
अध्यात्म

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दबाव में दिया। इसकी स्क्रिप्ट 8 दिन पहले हरिद्वार में लिखी गई। विश्व हिंदू परिषद की 18 और 19 जून को हरिद्वार में बैठक थी। इसमें अयोध्या से चंपत राय और गोपाल राव शामिल हुए थे। सूत्र […]

UB India News27 जून
यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….
खास खबर

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिछात बिछनी शुरू हो गई है। एक ओर जहां बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी के ओबीसी नेताओं के साथ बैठक की, वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार को ब्राह्मण नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने […]

UB India News17 जून