अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बिच ………..

टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम 1-2 नहीं पूरे 3 इतिहास रच सकती है। वहीं न्‍यूजीलैंड टीम की नजरें पहली बार ट्रॉफी जीतने पर होंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 6:30 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 7 मार्च 2026, 07:04 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बिच ………..
Photo: UB India News Archive

टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम 1-2 नहीं पूरे 3 इतिहास रच सकती है। वहीं न्‍यूजीलैंड टीम की नजरें पहली बार ट्रॉफी जीतने पर होंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 6:30 बजे होगा।

तीसरे बार चैंपियन बनेगी

सूर्यकुमार यादव की कप्‍तानी वाली टीम की नजरें रविवार को ट्रॉफी जीतने पर होगी। अगर टीम इंडिया खिताब अपने नाम करती है तो टी20 विश्‍व कप में 3 बार चैंपियन बनने वाली पहली टीम बन जाएगी। भारतीय टीम ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी और 2024 में रोहित शर्मा की कप्‍तान में टी20 विश्‍व कप खिताब जीता था। अब तक इंग्‍लैंड और वेस्‍टइंडीज टीम ने 2-2 बार खिताब पर कब्‍जा जमाया है। कीवी टीम 2021 में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन ऑस्‍ट्रेलिया ने उनका खिताब जीतने का सपना चूर कर दिया था। कीवी टीम के पास चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत से मिली हार का बदला लेने का मौका भी है।

अहमदाबाद का नाम सुनते ही भारतीय क्रिकेट फैंस के जहन में विश्व कप 2023 के फाइनल में मिली हार के जख्म हरे होने लगते हैं. तो आइए अब भारत-न्यूजीलैंड ग्रैंड फिनाले से पहले जान लेते हैं कि अहमदाबाद में ऑलओवर भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के आंकड़े कैसे हैं? दोनों टीमों ने कितने मैच खेले हैं और किस टीम ने कितने मैच अपने नाम किए हैं.

टीम इंडिया आज करेगी अहमदाबाद स्टेडियम में अभ्यास

न्यूजीलैंड की टीम जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 4 मार्च को खेला था वह 5 मार्च को अहमदाबाद पहुंच गई थी। वहीं टीम इंडिया ने दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रनों से मात देने के साथ फाइनल में एंट्री की और अब वह भी 6 मार्च को अहमदाबाद पहुंच गए हैं। खिताबी मुकाबले से पहले भारतीय टीम अब 7 मार्च को अहमदाबाद के स्टेडियम में अभ्यास करेगी जिसको लेकर सभी की नजरें टिकी हुई है। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव फाइनल से एक दिन पहले होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहते हैं इस पर भी नजरें रहने वाली हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अब तक ऐसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम ने अब तक न्यूजीलैंड का 30 मुकाबलों में सामना किया है, जिसमें वह 18 मैचों को जहां जीतने में कामयाब रहे हैं, तो वहीं 11 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच टाई रहा है। इसके अलावा घर पर टीम इंडिया का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो दोनों टीमों के बीच में 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं और इसमें 11 मैचों को टीम इंडिया ने जीता है, जबकि सिर्फ 5 में उन्हें हार मिली है।

T20 विश्व कप में कैसा है भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड

टी-20 विश्व कप 2026 में अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच महज 3 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें तीनों ही मैचों में कीवी टीम ने जीत दर्ज की है और भारत को हार का सामना करना पड़ा है. पहला मैच 2007 में जोहान्सबर्ग में हुआ था, जिसे न्यूजीलैंड ने 10 रन से जीता था. फिर दूसरा मैच 2016 के टी-20 विश्व कप में दुबई में हुआ, जिसे न्यूजीलैंड ने 47 रन से जीता था. वहीं, तीसरा मैच दुबई में टी-20 विश्व कप 2021 में 8 विकेट से जीता था.

वर्ष स्थान विजेता जीत का अंतर
2007 जोहान्सबर्ग न्यूजीलैंड 10 रन
2016 दुबई न्यूजीलैंड 47 रन
2021 दुबई न्यूजीलैंड 8 विकेट

IND VS NZ Head To Head Records

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 30 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें 18 मैच भारत ने जीते हैं, 11 मैचों में कीवी टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. हेड टू हेड में तो पूरी तरह से भारत का पलड़ा भारी दिख रहा है.

कुल मैच भारत की जीत न्यूजीलैंड की जीत टाई
30 18 11 1

भारत बना सकता 2 और इतिहास

  • इतना ही नहीं टीम इंडिया के पास बैक टू बैक ट्रॉफी उठाने का मौका है।
  • अब तक कोई भी टीम टी20 विश्‍व कप में खिताब का बचाव नहीं कर पाई है।
  • किसी भी मेजबान टीम ने अब तक खिताब नहीं जीता है।
  • टी20 विश्‍व कप 2026 भारत और श्रीलंका की संयुक्‍त मेजबानी में खेला जा रहा है।
  • श्रीलंका टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

टी20 विश्‍व कप की विनर, रनरअप और होस्‍ट

टी20 विश्‍व कप विनर रनरअप होस्‍ट
टी20 विश्‍व कप 2007 भारत पाकिस्‍तान साउथ अफ्रीका
टी20 विश्‍व कप 2009 पाकिस्‍तान श्रीलंका इंग्‍लैंड
टी20 विश्‍व कप 2010 इंग्‍लैंड ऑस्‍ट्रेलिया वेस्‍टइंडीज
टी20 विश्‍व कप 2012 वेस्‍टइंडीज श्रीलंका श्रीलंका
टी20 विश्‍व कप 2014 श्रीलंका इंडिया बांग्‍लादेश
टी20 विश्‍व कप 2016 वेस्‍टइंडीज इंग्‍लैंड इंडिया
टी20 विश्‍व कप 2021 ऑस्‍ट्रेलिया न्‍यूजीलैंड यूएई और ओमान
टी20 विश्‍व कप 2022 इंग्‍लैंड पाकिस्‍तान ऑस्‍ट्रेलिया
टी20 विश्‍व कप 2024 इंडिया साउथ अफ्रीका यूएसए और वेस्‍टइंडीज

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारतीय क्रिकेट टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?
खेल

क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?

हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है. श्रीलंका सीरीज में भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साइराज बहुतले ने मजाक में एक सुझाव दिया, लेकिन गावस्कर ने इसे दिल पर ले लिया

UB India News Desk30 अग॰
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..
खास खबर

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने अपने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराया है. सिर्फ इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ये सिर्फ दूसरी जीत है. इससे […]

UB India News16 अग॰
आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर
क्रिकेट

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली […]

UB India News19 जुल॰
भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..
क्रिकेट

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। मैच के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। इंग्लैंड की […]

UB India News15 जुल॰
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….
क्रिकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से बर्मिंघम में होने जा रही है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अपना जलवा […]

UB India News14 जुल॰
आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….
खास खबर

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट टोटल है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए बर्थडे बॉय एमएस धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। […]

UB India News8 जुल॰
वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………
खास खबर

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह दबाव पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। आज यही स्थिति युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाई दे रही है। कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से […]

UB India News2 जुल॰
गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..
खास खबर

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से सांसद यूसुफ पठान से संपर्क किया था और उन्हें यह संदेश दिया था कि वे अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा दें ताकि ममता बनर्जी उस […]

UB India News6 जून
अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….
खास खबर

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. जी हां, आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने दावा किया है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग आज भी मौजूद है. उनके मुताबिक, क्रिकेट में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग भी शामिल हैम. ललित मोदी ने […]

UB India News4 जून