भारत तीसरी बार बना टी20 विश्वकप चैंपियन ,टी20 विश्व कप जीतते ही बना दिए 3 नए विश्व रिकॉर्ड………………

क्रिकेट में भारत ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर सिमट गई। इस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 9 मार्च 2026, 01:33 AM 12 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत तीसरी बार बना टी20 विश्वकप चैंपियन ,टी20 विश्व कप जीतते ही बना दिए 3 नए विश्व रिकॉर्ड………………
Photo: UB India News Archive

क्रिकेट में भारत ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गया।

भारत की क्रिकेट टीम अब एक बार फिर से टी20 क्रिकेट की चैंपियन बन गई। न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन ऐसे विश्व रिकॉर्ड बना दिए हैं, जो काम इससे पहले कभी किसी भी टीम ने नहीं किया। चलिए आपको बताते हैं कि भारतीय टीम ने आखिर ऐसा क्या किया है।

टीम इंडिया ने बैक टू बैक दो बार जीता टी20 विश्व कप का खिताब

टीम इंडिया ने साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी टी20 विश्व कप का खिताब जीता था।इसके बाद इस बार भी टीम इंडिया को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन शंका इस बात की थी कि दुनिया कोई भी टीम बैक टू बैक दो बार विश्व कप का खिताब नहीं जीत था। लेकिन भारतीय टीम ने कुछ और ही सोचा रखा था। भारत अब ऐसी पहली टीम बन गई है, जिससे लगातार दो बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है।

पहली बार किसी टीम ने अपनी मेजबानी में जीती है टी20 विश्व कप की ट्रॉफी 

इस साल का टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा था। श्रीलंकाई टीम को पहले ही बाहर हो गई थी। लेकिन टीम इंडिया ने पहले सुपर 8 में जगह पक्की की। इसके बाद सेमीफाइनल में पहुंची और फिर फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था कि किसी भी टीम ने अपने घर पर टी20 विश्व कप का खिताब जीता हो। भारत ने साल 2011 में पहली बार अपने घर पर वनडे विश्व कप का खिताब भी जीता था। अब टी20 में भी ऐसा ही किया है।

तीन टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनी

अब तक तीन टीमें ऐसी थीं, जिन्होंने दो दो बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने दो बार इस खिताब पर कब्जा किया था। अब भारत पहली टीम बन गई है, जिसने तीन बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। पहली बार साल 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में इस खिताब को जीता गया। इसके बाद साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने ट्रॉफी अपने नाम की। अब सूर्यकुमार यादव यादव की कप्तानी में खिताब जीतकर इतिहास रचने का काम किया गया है।

टीम इंडिया ने खिताब जीतने के साथ ही लगातार दो टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई। भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में रिकॉर्ड 15वीं बार फाइनल खेलने उतरी थी। यह सफर 1983 विश्व कप से शुरू हुआ था, जब कपिल देव की कप्तानी में भारत ने पहली बार विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था। तब से अब तक टीम इंडिया आईसीसी के बड़े टूर्नामेंटों में कुल आठ आईसीसी ट्रॉफियां अपने नाम कर चुकी है।

आईसीसी फाइनल में भारत का रिकॉर्ड

साल टूर्नामेंट मुकाबला परिणाम
1983 विश्व कप भारत vs वेस्टइंडीज भारत जीता
2000 चैंपियंस ट्रॉफी भारत vs न्यूजीलैंड भारत हारा
2002 चैंपियंस ट्रॉफी भारत vs श्रीलंका साझा विजेता
2003 विश्व कप भारत vs ऑस्ट्रेलिया भारत हारा
2007 टी20 विश्व कप भारत vs पाकिस्तान भारत जीता
2011 विश्व कप भारत vs श्रीलंका भारत जीता
2013 चैंपियंस ट्रॉफी भारत vs इंग्लैंड भारत जीता
2014 टी20 विश्व कप भारत vs श्रीलंका भारत हारा
2017 चैंपियंस ट्रॉफी भारत vs पाकिस्तान भारत हारा
2021 WTC फाइनल भारत vs न्यूजीलैंड भारत हारा
2023 WTC फाइनल भारत vs ऑस्ट्रेलिया भारत हारा
2023 विश्व कप भारत vs ऑस्ट्रेलिया भारत हारा
2024 टी20 विश्व कप भारत vs द. अफ्रीका भारत जीता
2025 चैंपियंस ट्रॉफी भारत vs न्यूजीलैंड भारत जीता
2026 टी20 विश्व कप भारत vs न्यूजीलैंड भारत जीता


ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम
आईसीसी टूर्नामेंट्स (वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 विश्व कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है। कंगारू टीम ने अब तक खेले 14 फाइनल में से 10 बार खिताब जीता है। वहीं 2002 चैंपियंस ट्रॉफी का भारत-श्रीलंका फाइनल बारिश की वजह से दो दिन में भी पूरा नहीं हो सका था, जिसके चलते दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।

भारतीय टीम ने कई बड़े खिताब जीते हैं, लेकिन लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने की उपलब्धि भी हासिल कर ली। भारत ने 2024 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इस टी20 विश्वकप में जीत के साथ ही भारत ने लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफी जीत लीं, जो कि पहली बार है।

All Winners of T20 World Cup From 2007 to 2026: Full List of Champions IND vs NZ Final
टी20 विश्व कप 2007 – फोटो : BCCI-X
2007 टी20 विश्वकप
टी20 विश्वकप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित वर्ल्डकप में महेंद्र सिंह धोनी ने भारत की युवा टीम की अगुआई की थी और भारत को विजेता बनाकर लौटे थे। फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच रनों से हराया था। इस मैच में गौतम गंभीर ने शानदार 75 रन बनाए थे। वहीं इरफान पठान ने 16 रन देकर तीन विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी जीता था। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने इस टूर्नामेंट में 91 रन बनाए थे और 12 विकेट निकाले थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।
All Winners of T20 World Cup From 2007 to 2026: Full List of Champions IND vs NZ Final
चैंपियन पाकिस्तान टीम – फोटो : Twitter
2009 टी20 विश्वकप
पाकिस्तान को 2007 में हार के बाद ट्रॉफी जीतने के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा और अगले संस्करण में ही पाक टीम विजेता बनी। साल 2009 में पाकिस्तान ने फाइनल मैच में श्रीलंका को आठ विकेट से हराया और टी-20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इंग्लैंड में आयोजित हुए इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलसान ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 317 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था। वहीं फाइनल में नाबाद 54 रन बनाने वाले शाहिद अफरीदी प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। अफरीदी ने इस मैच में एक विकेट भी लिया था।
All Winners of T20 World Cup From 2007 to 2026: Full List of Champions IND vs NZ Final
चैंपियन इंग्लैंड टीम – फोटो : Twitter
2010 टी20 विश्वकप
साल 2010 में इंग्लैंड की टीम ने टी-20 वर्ल्डकप जीता था। यह पहला मौका था, जब इंग्लैंड ने कोई आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इंग्लैंड ने फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से पटखनी देकर यह खिताब अपने नाम किया था। फाइनल मैच में इंग्लैंड के विकेटकीपर क्रैग कीसवेटर ने 63 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। वहीं इंग्लैंड के ही केविन पीटरसन को 248 रन बनाने के बदले प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया था। 
All Winners of T20 World Cup From 2007 to 2026: Full List of Champions IND vs NZ Final
चैंपियन वेस्टइंडीज टीम – फोटो : Twitter
2012 टी20 विश्वकप
टी-20 के दिग्गजों से भरी वेस्टइंडीज टीम साल 2012 में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में चैंपियन बनी थी। वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में 36 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। कैरिबियाई टीम के लिए मार्लन सैमुअल्स ने 78 रन बनाए थे और एक विकेट भी लिया था। इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन ने इस टूर्नामेंट में 249 रन बनाए थे और 11 विकेट लिए थे। इस वजह से वो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे।
All Winners of T20 World Cup From 2007 to 2026: Full List of Champions IND vs NZ Final
2014 टी20 विश्वकप
साल 2014 में टी-20 वर्ल्डकप का आयोजन बांग्लादेश में हुआ था। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। फाइनल मैच में श्रीलंका ने भारत को छह विकेट से हराया था। श्रीलंका के लिए कुमार संगकारा ने 35 गेंदों में बेहतरीन 52 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। वहीं भारत के विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 319 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था। इस मैच में मलिंगा और श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में बहुत ही शानदार गेंदबाजी की थी।
All Winners of T20 World Cup From 2007 to 2026: Full List of Champions IND vs NZ Final
2016 टी20 विश्वकप
साल 2016 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर दूसरी बार यह टूर्नामेंट अपने नाम किया था। यह पहला मौका था, जब किसी टीम ने दूसरी बार टी-20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इससे पहले हर बार टी-20 वर्ल्डकप को नया चैंपियन मिला था। फाइनल मैच में एक बार फिर मार्लन सैमुअल्स ने वेस्टइंडीज की नैया पार लगाई। उन्होंने नाबाद 85 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। वहीं भारत के विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में 273 रन बनाए थे और एक विकेट लिया था। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। हालांकि यह टूर्नामेंट और इसका फाइनल मैच कार्लोस ब्रैथवेट के चार छक्कों के लिए ज्यादा याद किया जाता है।
All Winners of T20 World Cup From 2007 to 2026: Full List of Champions IND vs NZ Final
2021 टी20 विश्वकप
टी-20 विश्व कप 2021 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था। वह पहली बार यह खिताब जीतने में सफल हुआ था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार फाइनल खेल रही न्यूजीलैंड की टीम को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी थी। फाइनल में सिक्के ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच का साथ दिया और उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 172 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान केन विलियमसन को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं चला। विलियमसन ने 48 गेंदों पर 85 रन की पारी खेली। जवाब में मार्श ने मैक्सवेल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 63 रन की नाबाद साझेदारी की और टीम को चैंपियन बनाया। मार्श 50 गेंदों पर 77 रन और मैक्सवेल 18 गेंदों पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से बोल्ट ने दो विकेट लिए। इसके अलावा डेविड वार्नर 38 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हुए।
All Winners of T20 World Cup From 2007 to 2026: Full List of Champions IND vs NZ Final
2022 टी20 विश्वकप
इंग्लैंड ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था और दूसरी बार टी20 चैंपियन बने थे। इंग्लैंड ने पाकिस्तान से 1992 वर्ल्ड कप का बदला भी लिया था। 1992 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान ने इसी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड को शिकस्त दी थी। उसके 30 साल बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान को मेलबर्न में ही पांच विकेट से हराकर बदला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। पाकिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। शान मसूद ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। वहीं, कप्तान बाबर ने 32 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बेन स्टोक्स ने 49 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका पहला अर्धशतक रहा।
All Winners of T20 World Cup From 2007 to 2026: Full List of Champions IND vs NZ Final
2024 टी20 विश्वकप
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया था।
All Winners of T20 World Cup From 2007 to 2026: Full List of Champions IND vs NZ Final
2026 टी20 विश्वकप
भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में हराकर खिताब जीत लिया। भारत के 255 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता। इससे पहले टीम 2007 में पहले संस्करण और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीती थी। सूर्यकुमार यादव का भी नाम विश्व विजेता कप्तानों में शुमार हो गया।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?
खेल

क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?

हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है. श्रीलंका सीरीज में भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साइराज बहुतले ने मजाक में एक सुझाव दिया, लेकिन गावस्कर ने इसे दिल पर ले लिया

UB India News Desk30 अग॰
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..
खास खबर

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने अपने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराया है. सिर्फ इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ये सिर्फ दूसरी जीत है. इससे […]

UB India News16 अग॰
आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर
क्रिकेट

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली […]

UB India News19 जुल॰
भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..
क्रिकेट

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। मैच के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। इंग्लैंड की […]

UB India News15 जुल॰
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….
क्रिकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से बर्मिंघम में होने जा रही है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अपना जलवा […]

UB India News14 जुल॰
आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….
खास खबर

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट टोटल है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए बर्थडे बॉय एमएस धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। […]

UB India News8 जुल॰
वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………
खास खबर

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह दबाव पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। आज यही स्थिति युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाई दे रही है। कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से […]

UB India News2 जुल॰
गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..
खास खबर

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से सांसद यूसुफ पठान से संपर्क किया था और उन्हें यह संदेश दिया था कि वे अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा दें ताकि ममता बनर्जी उस […]

UB India News6 जून
अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….
खास खबर

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. जी हां, आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने दावा किया है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग आज भी मौजूद है. उनके मुताबिक, क्रिकेट में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग भी शामिल हैम. ललित मोदी ने […]

UB India News4 जून