असम में कांग्रेस के बड़े नेता क्यों पार्टी छोड़ रहे हैं?

असम में कांग्रेस को दो बड़े झटके लगे, नगांव से कांग्रेस के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और वह बीजेपी में शामिल हो गए। उनके बेटे प्रतीक बोरदोलोई ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख कर विधानसभा की उम्मीदवारी से हटने का ऐलान कर दिया। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष नवज्योति तालुकदार ने भी पार्टी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 21 मार्च 2026, 07:30 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
असम में कांग्रेस के बड़े नेता क्यों पार्टी छोड़ रहे हैं?
Photo: UB India News Archive

असम में कांग्रेस को दो बड़े झटके लगे, नगांव से कांग्रेस के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और वह बीजेपी में शामिल हो गए। उनके बेटे प्रतीक बोरदोलोई ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख कर विधानसभा की उम्मीदवारी से हटने का ऐलान कर दिया। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष नवज्योति तालुकदार ने भी पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी, वह भी बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। गुरुवार को बीजेपी ने असम में अपने 88 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. प्रद्युत बोरदोलोई दिसपुर से और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा जलुकबाड़ी से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा पिछले महीने बीजेपी में शामिल हुए थे, उन्हें भी टिकट दिया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, “देखते जाइए, कांग्रेस में अब कोई बड़ा हिन्दू नेता नहीं बचेगा क्योंकि सारे नेता कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति से परेशान हैं, असम की डैमोग्राफी पर पड़ रहे असर से टेंशन में हैं।” इस बार असम में बीजेपी कुल 126 में से 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, बाकी 37 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी गई है। इनमें से 26 सीटें असम गण परिषद के लिए और 11 सीटें बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट को दी गई है।

बोरदोलोई को बीजेपी में शामिल कराने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा मंगलवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। उसी रात प्रद्युत बोरदोलोई से उनकी बात हो गई, अगले दिन प्रद्युत फिर से हिमंत विश्व शर्मा और असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया से मिले और बीजेपी में शामिल हो गए। इसके बाद हिमंत विश्व शर्मा ने प्रद्युत की मुलाकात गृह मंत्री अमित शाह से करवाई. बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, वह पुराने कांग्रेसी है, कांग्रेस उनके डीएनए में है, लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्हें पार्टी ने हाशिये पर डाल दिया, बार-बार उनका अपमान किया गया, विधानसभा टिकटों के बंटवारे में उनकी बातें नहीं सुनी गई। असम में टिकटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है। इस कमेटी में सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद भी हैं। जब प्रद्युत बोरदोलोई ने नाम लेकर इमरान मसूद पर वार किया, तो इमरान मसूद ने कहा कि प्रद्युत को ये नहीं भूलना चाहिए कि वह मुसलमानों के वोट से सांसद बने हैं, नगांव में 65 प्रतिशत मुसलमान है, जिनमें से अधिकतर ने पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ वोट दिया।

जवाब में प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, “इमरान मसूद फिरकापरस्त हैं, उनके दिमाग में नफरत का ज़हर भरा है, वह वंदेमातरम का अपमान करते हैं, स्क्रीनिंग कमेटी में आपराधिक छवि वाले लोगों का समर्थन करते हैं लेकिन कांग्रेस आला कमान सब कुछ जानकर भी अनजान बना हुआ है।” कांग्रेस ने प्रद्युत बोरदोलोई को रोकने और मनाने की भरसक कोशिश की। कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और गौरव गोगोई  प्रद्युत बोरदोलोई से मिले। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रद्युत की नाराजगी दुखद है, सिर्फ एक टिकट का मसला है, इस मुद्दे पर बात हो सकती थी। लेकिन जब प्रद्युत नहीं माने और बीजेपी में शामिल हो गए, तो प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “आखिर विचारधारा भी कोई चीज़ होती है।”

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता चाहे कुछ भी दावा करें, लेकिन  असम में कांग्रेस की ताकत खत्म हो चुकी है, जो थोड़े बहुत अच्छे नेता बचे हैं, वे भी बीजेपी से जुड़ना चाहते हैं। भूपेन बोरा के बाद प्रद्युत बोरदोलोई का बीजेपी में जाना हिमंत विश्व शर्मा के लिए बड़ी कामयाबी है। प्रद्युत बोरदोलोई 65 प्रतिशत  मुस्लिम आबादी वाली सीट से चुनाव जीते थे। वह लगातार चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं, दो बार कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं, इसलिए कांग्रेस को झटका तो लगेगा। हिमंत विश्व शर्मा ने दो महीने पहले कहा था कि कांग्रेस में कोई बड़ा हिन्दू नेता नहीं बचेगा। सारी दुनिया को पता था कि क्या होने वाला है। बस कांग्रेस के नेतृत्व को ही नहीं पता चला कि अंदर ही अंदर क्या हो रहा है। जब भी चुनाव आते हैं, कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़कर भागते हैं और कांग्रेस बीजेपी पर खरीदफरोख्त का इल्जाम लगाकर चुप हो जाती है और फिर ये कहकर बात को टालने की कोशिश करती है कि एक-दो नेताओं के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन जब चुनाव के नतीजे आते हैं तो साफ दिखाई देता है कि कितना फर्क पड़ा और नेतृत्व कैसे फेल हुआ?

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰