आज चैती छठ के दूसरे दिन खरना पूजा:गुड़ की खीर और रोटी का बनेगा प्रसाद , टना के ट्रैफिक में काफी बदलाव

आज चैती छठ के दूसरे दिन खरना पूजा होगी। खरना के दिन कृत्तिका नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। व्रती आज पूरे दिन निराहार रह कर संध्या में खरना का पूजा कर प्रसाद ग्रहण करेंगी। खरना की पूजा में दूध और गुड़ से बनी खीर, रोटी, मौसमी फल का प्रसाद बनेगा, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 23 मार्च 2026, 05:26 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आज चैती छठ के दूसरे दिन खरना पूजा:गुड़ की खीर और रोटी का बनेगा प्रसाद , टना के ट्रैफिक में काफी बदलाव
Photo: UB India News Archive

आज चैती छठ के दूसरे दिन खरना पूजा होगी। खरना के दिन कृत्तिका नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। व्रती आज पूरे दिन निराहार रह कर संध्या में खरना का पूजा कर प्रसाद ग्रहण करेंगी।

खरना की पूजा में दूध और गुड़ से बनी खीर, रोटी, मौसमी फल का प्रसाद बनेगा, जिसे ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा।

सूर्य को आरोग्य देवता के रूप में पूजा की जाती है और समस्त जगत के जीवन शक्ति के प्रदाता सूर्य को ही माना गया है।

खरना पूजा और अर्घ्य मुहूर्त

खरना का पूजा: संध्या 06:01 बजे 07:29 बजे तक

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य : शाम 06:02 बजे तक

प्रातः कालीन सूर्य को अर्घ्य: प्रातः 05:57 बजे के बाद दिया जायेगा

खरना के प्रसाद से दूर होते कष्ट

आचार्य राकेश झा ने बताया कि छठ महापर्व के चतुर्थ दिवसीय अनुष्ठान के अंतर्गत आज दूसरे दिन खरना के प्रसाद में ईख के कच्चे रस, गुड़ के सेवन से त्वचा रोग, आंख की पीड़ा, शरीर के दाग-धब्बे समाप्त हो जाते है। वहीं, इसके प्रसाद से तेजस्विता, निरोगिता व बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होती है।

खरना की पूजा में दूध और गुड़ से बनी खीर, रोटी, मौसमी फल का प्रसाद ग्रहण किया जाता है।
खरना की पूजा में दूध और गुड़ से बनी खीर, रोटी, मौसमी फल का प्रसाद ग्रहण किया जाता है।

संतान के लिए उत्तम है छठ व्रत

ज्योतिषी राकेश झा के मुताबिक सूर्य षष्ठी का व्रत आरोग्यता, सौभाग्य व संतान के लिए किया जाता है। स्कंद पुराण के मुताबिक राजा प्रियव्रत ने भी यह व्रत रखा था। उन्हें कुष्ठ रोग हो गया था।

भगवान भास्कर से इस रोग की मुक्ति के लिए उन्होंने छठ व्रत किया था। स्कंद पुराण में प्रतिहार षष्ठी के तौर पर इस व्रत की चर्चा है। वर्षकृत्यम में भी छठ का वर्णन मिलता है।

 बिहार में आस्था के महापर्व चैती छठ का दूसरा दिन है। दूसरे दिन भगवान सूर्य नारायण की चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक रूट में बदलाव भी किया गया है। गंगा पथ और अशोक राज पथ पर बदलाव हुआ है। पटना जिला प्रशासन ने ट्रैफिक में बदलाव करते हुए व्रतियों के लिए कई सूचनाएं जारी की हैं।

पटना में चैती छठ को लेकर बड़ी तैयारी

जिला प्रशासन, पटना द्वारा चैती छठव्रतियों तथा श्रद्धालुओं के प्रति सौजन्यता, प्रोटोकॉल एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से सभी प्रबंध किया गया है। जिला स्तर से 164 स्थानों पर 18 सेक्टर पदाधिकारियों/दंडाधिकारियों के नेतृत्व में 287 दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग के साथ स्पॉट ब्रीफिंग भी की गई है। विनम्र व्यवहार के साथ दृढ़तापूर्वक आधिकारिक उत्तरदायित्व निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। चैती छठ महापर्व के अवसर पर अधिकारियों को यातायात प्रबंधन, विधि-व्यवस्था संधारण तथा भीड़ प्रबंधन हेतु सजग और तत्पर रहने का निदेश दिया गया है।

22 से 25 मार्च तक नदियों में प्राइवेट नाव पर रोक

22 मार्च की शाम से 25 मार्च को चैती छठ के समापन तक पटना जिला प्रशासन ने नदियों में निजी नावों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों तथा अंचल अधिकारियों को इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख़्त दंडात्मक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है। नदी घाटों पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ टीम तथा गोताखोरों को सक्रिय रखने, रिवर पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने, मेडिकल टीम क्रियाशील रखने और सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन से निगरानी करने का निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी, पटना और SSP ने सभी अनुमण्डल पदाधिकारियों, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारियों को पेट्रोलिंग पर रहकर व्यवस्था को देखते रहने का निर्देश दिया है।

मोटर बोटों के साथ SDRF, NDRD की टीम रहेगी तैयार

पटना में चैती छठ के लिए विभिन्न अनुमंडलों में स्थित नदी घाटों को कई सेक्टर में विभाजित कर 2-2 मोटर बोट एवं अन्य आवश्यक संसाधनों सहित गोताखोरों एवं जवानों के साथ 8 एसडीआरएफ टीम को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी के निदेश पर ग्राम रक्षा दल एवं सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को भी तैनात किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत नदियों एवं तालाबों के घाटों पर लाइफ जैकेट, महाजाल एवं अन्य सभी संसाधनों के साथ परिचालन योग्य निबंधित नावों, नाविकों एवं गोताखोरों को तैनात रखने का निर्देश दिया है। किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/2219234), डायल 112 या जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (0612-2210118) पर सूचना दी जा सकती है।

जान लीजिए, कैसा रहेगा पटना का ट्रैफिक

  • नई ट्रैफिक व्यवस्था 24 मार्च की दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक और 25 मार्च की रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक प्रभावी
  • कारगिल चौक से दीदारगंज तक सभी प्रकार की गाड़ियों का आना-जाना पूरी तरह बंद रहेगा
  • अशोक राजपथ के सभी एंट्री प्वाइंट सील, सिर्फ छठव्रतियों की गाड़ियां खजांची रोड के जरिए पटना कॉलेज और साइंस कॉलेज कैम्पस पार्किंग तक जाएंगी
  • दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ (उत्तर से दक्षिण) की ओर गाड़ियों के परिचालन पर रोक
  • कारगिल चौक से शाहपुर तक छठव्रतियों की गाड़ियों को अनुमति
  • गायघाट जाने वाले वाहनों को पुराने या नए बाईपास के जरिए एंट्री
  • जेपी गंगा पथ पूरी तरह रहेगा बंद
  • कंगन घाट से मरीन ड्राइव की ओर पश्चिम दिशा में ट्रैफिक बंद
  • जेपी सेतु पर नहीं चलेंगी भारी गाड़ियां
  • जेपी सेतु से पटना आने वाली गाड़ियों को गंगा पथ पर उतरने की इजाजत नहीं, दीघा होकर आगे बढ़ना होगा
  • 24 मार्च दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक और 25 मार्च सुबह 2 बजे से 9 बजे तक सोनपुर, छपरा और हाजीपुर जाने के लिए महात्मा गांधी सेतु से जाएं
  • अटल पथ से जेपी सेतु/सोनपुर की ओर सामान्य गाड़ियों का परिचालन बंद
  • दीघा से R-ब्लॉक की ओर भी गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह बंद
  • इमरजेंसी वाली गाड़ियों को अशोक राजपथ और रूपसपुर नहर रोड के जरिए दूसरा रूट दिया गया
  • जेपी गंगा पथ पर किसी भी प्रकार की पार्किंग या गाड़ियों के आने-जाने पर रोक
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰