रामनवमी पर पटना के महावीर मंद‍िर में CCTV कैमरे रखेंगे नजर, 500 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात

बिहार में शुक्रवार को रामनवमी पर्व सभी स्थानों पर मनाया जाएगा। इसके लिए जोरदार तैयारियां की गई हैं। पटना में रामनवमी पर कई आयोजन होंगे। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शोभायात्रा में शामिल 52 समूहों को सम्मानित करेंगे। हनुमान मंदिर प्रबंधन की ओर से 25 हजार किलो नैवेद्य […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 26 मार्च 2026, 08:21 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
रामनवमी पर पटना के महावीर मंद‍िर में CCTV कैमरे रखेंगे नजर, 500 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात
Photo: UB India News Archive

बिहार में शुक्रवार को रामनवमी पर्व सभी स्थानों पर मनाया जाएगा। इसके लिए जोरदार तैयारियां की गई हैं। पटना में रामनवमी पर कई आयोजन होंगे। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शोभायात्रा में शामिल 52 समूहों को सम्मानित करेंगे। हनुमान मंदिर प्रबंधन की ओर से 25 हजार किलो नैवेद्य प्रसाद तैयार कराया गया है। रामनवमी पर्व के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पटना में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

शोभायात्रा में शामिल समूहों का सम्मान करेंगे नवीन

पटना के डाक बंगला चौराहे पर आयोजित होने वाली रामनवमी शोभायात्रा राज्य का एक सबसे भव्य धार्मिक आयोजन का रूप ले चुका है। यहां पर बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने वाले 52 समूहों को सम्मानित करेंगे। यहां बनाए गए मंच पर नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित एनडीए के कई नेता मौजूद रहेंगे।

डाक बंगला चौराहा सजाया गया

इस साल रामनवमी के आयोजन की तैयारियां पहले से अधिक व्यापक रूप से की गई हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन नवीन रामनवमी शोभायात्रा के संयोजक के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। शोभायात्रा पर ड्रोन से फूल बरसाए जाएंगे। डाक बंगला चौराहे पर लेजर लाइट की सजावट की गई है। शोभायात्रा के स्वागत के लिए डाक बंगला चौराहा सजाया गया है। चौराहे को दूधिया और रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

हनुमान मंदिर में बना 25 हजार किलोग्राम प्रसाद

रामनवमी पर्व पर पटना में 25 हजार किलोग्राम नैवेद्य प्रसाद तैयार किया गया है। यह 90 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। हनुमान मंदिर के प्रबंधन के अनुसार 18 हजार किलोग्राम प्रसाद पैकेटों में पैक किया जा चुका है। रामनवमी पर मंदिर और वीर कुंवर सिंह पार्क के बीच 15 काउंटरों से इसका विक्रय किया जाएगा। नैवेद्य को तैयार करने में गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया गया है। इसका निर्माण तिरुपति से आए कारीगरों ने किया है।

रामनवमी पर्व पर गुरुवार से ही शहर के चार किलोमीटर के दायरे में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शहर के आठ रास्तों से होकर शोभायात्रा गुजरेगी। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार को रात में आठ बजे से कई सड़कों पर वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग परिवर्तित कर दिए जाएंगे।

रामनवमी पर होने वाली भीड़ को देखते हुए सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर तैयारी की गई है। डाक बंगला, आयकर गोलंबर, वीरचंद पटेल पथ, अशोक राजपथ, जीपीओ, पटना जंक्शन, फ्रेजर रोड, एग्जीबिशन रोड सहित अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा की खास व्यवस्थाएं की गई हैं। इन स्थानों पर पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीमें भी तैनात रहेंगी।

सीसीटीवी कैमरे रखेंगे भीड़ पर नजर

महावीर मंदिर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरों से भीड़ की निगरानी की जाएगी। मंदिर में सबसे पहले दर्शन करने वाले 10 भक्तों को सम्मानित किया जाएगा। महावीर मंदिर के पट रात में दो बजे खुलेंगे। यहां पर पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। रामनवमी के दिन सुबह नौ बजे ध्वज पूजन और संकल्प का कार्यक्रम आयोजित होगा।

पटना के राजवंशी नगर के श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में रात आठ बजे से दर्शन हो सकेंगे। इस मंदिर में भी रामनवमी पर विशेष आयोजन होंगे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ को नियंत्रण करने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰