नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का हुआ उद्घाटन , पीएम मोदी बोले ‘विकसित यूपी का नया अध्याय शुरू’……………

नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने कहा, अभी आधा काम हुआ है। मैंने सिर्फ पर्दा हटाया है, मैं चाहता हूं कि जो भी उपस्थित है, आप सब करें। इसलिए आप अपना मोबाइल फोन निकालिए। अपने मोबाइल फोन का फ्लैश लाइट ऑन करिए। पीएम मोदी की अपील के बाद लोगों ने भी हाथों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 28 मार्च 2026, 05:16 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का हुआ उद्घाटन , पीएम मोदी बोले  ‘विकसित यूपी का नया अध्याय शुरू’……………
Photo: UB India News Archive

नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने कहा, अभी आधा काम हुआ है। मैंने सिर्फ पर्दा हटाया है, मैं चाहता हूं कि जो भी उपस्थित है, आप सब करें। इसलिए आप अपना मोबाइल फोन निकालिए। अपने मोबाइल फोन का फ्लैश लाइट ऑन करिए। पीएम मोदी की अपील के बाद लोगों ने भी हाथों में मोबाइल लेकर फ्लैश लाइट जलाई। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, अब यहां उपस्थित हर व्यक्ति इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कर रहा है। यह आपकी अमानत है, यह आपका पुरुषार्थ है। इसलिए इसका उद्घाटन आपके हाथों से हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा, ‘ये एयरपोर्ट जनता की अमानत है। इसलिए एयरपोर्ट का उद्घाटन आप लोग करेंगे। मौजूद जनता एयरपोर्ट का उद्घाटन करे।’

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन आज प्रधानमंत्री करने वाले हैं. देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में शामिल इस एयरपोर्ट से यात्रियों को बड़ी उम्मीदें हैं. यहां आपको बता दें कि उद्घाटन के बावजूद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट ऑपरेशन अभी शुरू नहीं होंगे. फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होने में अभी कुछ समय लगेगा. इस देरी की वजह कुछ जरूरी टेक्निकल और सिक्‍योरिटी प्रॉसेस हैं.
नोएडा एयरपोर्ट से जुड़े सीनियर ऑफिशियल्‍स के अनुसार, उद्घाटन के बाद नोएडा एयरपोर्ट से नियमित फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होने में करीब 45 से 60 दिन का समय लग सकता है. फ्लाइट ऑपरेशन की सही तारीख डीजीसीए और बीसीएएस से मिलने वाली अंतिम मंजूरियों और ट्रायल के सफल होने पर ही तय होगी. संभावना जताई जा रही है कि नोएडा एयरपोर्ट से मई के आखिरी सप्‍ताह या जून के पहले सप्‍ताह से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे.

इन टेक्निकल और सिक्‍योरिटी प्रॉसेस की वजह से फ्लाइट ऑपरेशन में लगेगा समय

  1. एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम की मंजूरी
    एयरपोर्ट ऑपरेशन के लिए सबसे अहम प्रक्रिया एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम (ASP) होती है. यह मंजूरी ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) की तरह से जारी की जाती है. इस प्रोग्राम के तहत एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था का विस्‍तृत प्‍लान तैयार किया जाता है, जिसमें पैसेंजर्स सिक्‍योरिटी चेक, बैगेज स्कैनिंग, एक्सेस कंट्रोल, सीसीटीवी निगरानी और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम शामिल है. इसके अलावा, एयरपोर्ट के सीईओ सहित एयरपोर्ट पर काम करने वाले सभी स्‍टाफ का सिक्‍योरिटी क्‍लीयरेंस भी शामिल है. एएसपी के तहत बीसीएएस की टीम यह सुनिश्चित करती है कि सभी सुरक्षा मानक अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं या नहीं.
  2. ट्रायल रन और टेस्ट फ्लाइट्स
    उद्घाटन के बाद एयरपोर्ट पर ट्रायल रन और टेस्ट फ्लाइट्स आयोजित की जाती हैं. इसमें विमान की लैंडिंग और टेकऑफ का परीक्षण, रनवे की गुणवत्ता, लाइटिंग सिस्टम और ग्राउंड हैंडलिंग की जांच होती है. कई बार एयरलाइंस भी अपने स्तर पर डमी ऑपरेशन चलाकर तैयारी का आकलन करती हैं. इसके अलावा, इन लाइन बैगेज सिस्‍टम, चेक इन सिस्‍टम, एयरोब्रिज सहित पूरे ऑपरेशन प्रॉसेस को चेक किया जाता है. इस पूरी प्रक्रिया को ऑपरेशनल रेडिनेस एण्‍ड एयरपोर्ट ट्रांसफर (ORAT) कहा जाता है. एयरपोर्ट सोर्सेज के अनुसार, नोएडा एयरपोर्ट ऑपरेशनल रेडिनेस एण्‍ड एयरपोर्ट ट्रांसफर के प्रारंभिक फेज पूरा कर चुका है.
  3. डीजीसीए से लाइसेंस और एयरोड्रम सर्टिफिकेशन
    फ्लाइट ऑपरेशन शुरू करने से पहले डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) से एयरोड्रम लाइसेंस लेना अनिवार्य होता है. इसके लिए रनवे, टैक्सीवे, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी), फायर सेफ्टी और नेविगेशन सिस्टम की विस्तृत जांच की जाती है. डीजीसीए की टीम यह सुनिश्चित करती है कि एयरपोर्ट उड़ानों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है. यहां राहत की बात यह है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को डीजीसीए की तरफ से एयरोड़म सर्टिफिकेट और लाइसेंस मिल चुका है.
  4. एयरलाइंस और स्लॉट अलॉटमेंट
    फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होने से पहले एयरलाइंस को स्लॉट अलॉट किए जाते हैं. इसके तहत तय किया जाता है कि कौन सी एयरलाइन किस समय पर उड़ान भरेगी या उतरेगी. साथ ही, टिकट बुकिंग सिस्टम को भी एक्टिव किया जाता है ताकि पैसेंजर्स अपनी यात्रा प्‍लान कर सकें. इसके अलावा, एयरलाइंस एयरपोर्ट टर्मिनल पर अपने हिसाब से चेकइन, बैगेज मेकअप और बैगेज ब्रेकअप सिस्‍टम का ट्रायल करती है.
  5. स्टाफ ट्रेनिंग और सिस्टम इंटीग्रेशन
    एयरपोर्ट के हजारों कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाती है, जिसमें सुरक्षा, कस्टमर सर्विस और इमरजेंसी हैंडलिंग शामिल होती है. इसके अलावा, बैगेज हैंडलिंग सिस्टम, चेक-इन काउंटर, इमिग्रेशन और कस्टम सिस्टम को पूरी तरह इंटीग्रेट किया जाता है.

दिल्‍ली एनसीआर को मिलेगा नया एयर ट्रैवल हब

पैसेंजर्स को भले ही अभी कुछ हफ्तों का इंतजार करना पड़े, लेकिन एक बार फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर को एक नया और आधुनिक एयर ट्रैवल हब मिल जाएगा. इससे दिल्‍ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर न सिर्फ भीड़भाड़ कम होगी, बल्कि कनेक्टिविटी और यात्रा अनुभव भी बेहतर होगा.

पहले किन शहरों के लिए शुरू होंगी सेवाएं

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सबसे पहले मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के लिए सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। जिसके बाद लखनऊ, अहमदाबाद, पुणे, गोवा, जयपुर जैसे शहरों के लिए भी सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला राज्य बनेगा यूपी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ ही उत्तर प्रदेश, देश का सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला राज्य बन जाएगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर, यूपी में कुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की संख्या 5 हो जाएगी। केरल और तमिलनाडु में अभी 4-4 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे संचालित हो रहे हैं।

नोएडा से यात्रियों को लेकर कब उड़ेगी पहली फ्लाइट

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू के अनुसार, आमतौर पर एयरोड्रोम लाइसेंस जारी होने और फ्लाइट सर्विस के शुरू होने के बीच 45 दिन से लेकर 60 दिनों तक का अंतर होता है। नोएडा एयरपोर्ट को इसी महीने 6 तारीख को एयरोड्रोम लाइसेंस मिला था। इससे ये संकेत मिलता है कि आज उद्घाटन होने के बाद अप्रैल के आखिर में या मई की शुरुआत में यहां से कमर्शियल सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह है। राजेश शर्मा नाम के एक स्थानीय युवक ने कहा, ”आज हमारे क्षेत्र और यहां रहने वाले लोगों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में, जो सौगात इस क्षेत्र को मिलने जा रही है, वो अपने आप में ऐतिहासिक है। ये भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।”

अलीगढ़, मथुरा और आगरा को भी मिलेगा जबरदस्त फायदा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में स्थित होगा। ये एयरपोर्ट सिर्फ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में रहने वाले लोगों के लिए ही नहीं बल्कि अलीगढ़, मथुरा और आगरा में रहने वाले लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद होगा। अभी इन सभी शहरों के लोगों को फ्लाइट लेने के लिए दिल्ली जाना होता है। लेकिन, जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से इन शहरों में रहने वाले लोगों को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं होगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सावन में मछली दावत को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज ………..
खास खबर

सावन में मछली दावत को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज ………..

सावन के महीने में मछली की दावत को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सावन के पवित्र महीने में अयोध्या में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम में मछली परोसे जाने से पार्टी एक नए विवाद में घिर गई है. इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. […]

UB India News24 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………
खास खबर

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चंदा चोरी की बात कर सनातन पर निशाना साधने की कोशिश की जा रही है। ये लोग बजरंग बली के नहीं बाबरी के […]

UB India News14 अग॰
T T T  से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां
खास खबर

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

उत्तर प्रदेश और बिहार ऐसे राज्य हैं, जहां जाति रहित कोई बात सोची भी नहीं जा सकती. यहां लोगों के सामान्य सामाजिक आचार-विचार में जाति तो रहती ही है, अपराधियों में भी लोग जाति तलाश लेते हैं. ऐसे में राजनीति कैसे अछूती रहेगी. अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है. जातीय समीकरण […]

UB India News11 अग॰
रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..
खास खबर

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में हैं. इस यात्रा का फोकस पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को साधने पर होगा. प्रस्तावित यात्रा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी. यात्रा का मुख्य नारा होगा- ‘संविधान बचाओ, […]

UB India News16 जुल॰
चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन
अध्यात्म

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नए-नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं इस मुद्दे पर नेताओं की बयानबाजी भी जारी है. सत्ता पक्ष और विपक्ष लगातार एक दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं. इस बीच खबर है कि […]

UB India News4 जुल॰
नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………
खास खबर

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. भाजपा ने यूं तो काफ़ी पहले से रणनीति बनाकर काम शुरू कर दिया है, लेकिन कल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ दौरे पर आ रहे हैं. इस दो दिन के […]

UB India News3 जुल॰
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….
अध्यात्म

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दबाव में दिया। इसकी स्क्रिप्ट 8 दिन पहले हरिद्वार में लिखी गई। विश्व हिंदू परिषद की 18 और 19 जून को हरिद्वार में बैठक थी। इसमें अयोध्या से चंपत राय और गोपाल राव शामिल हुए थे। सूत्र […]

UB India News27 जून
यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….
खास खबर

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिछात बिछनी शुरू हो गई है। एक ओर जहां बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी के ओबीसी नेताओं के साथ बैठक की, वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार को ब्राह्मण नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने […]

UB India News17 जून