दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी वही बिहार के मौसम में आया बदलाव

राजधानी में गर्मी ने अप्रैल से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है और लोगों का हाल बेहाल है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 26 अप्रैल 2026, 08:21 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी वही बिहार के मौसम में आया बदलाव
Photo: UB India News Archive

राजधानी में गर्मी ने अप्रैल से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है और लोगों का हाल बेहाल है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि रविवार को अधिकतम तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लू को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अप्रैल में सर्वाधिक तापमान के साथ तीन साल का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। इससे पहले शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच कर रिकॉर्ड तोड़ा था, यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक था। हालांकि 27 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इस दौरान हल्की बारिश, तेज हवाएं और आंधी चलने की संभावना जताई है।

वहीं दिल्ली लू की चपेट में भी आ गई है। शुक्रवार को लू चलने के बाद शनिवार को भी दिन भर लू चली। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया। इस कारण सुबह से ही लोगों के लिए कुछ मिनट भी बाहर रहना मुश्किल रहा। तापमान चाहे 42 डिग्री से ऊपर रहा हो, लेकिन वह महसूस इससे अधिक हुआ। वहीं लू तभी मानी जाती है जब तापमान चालीस डिग्री से ऊपर और सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री ज्यादा हो। शुक्रवार को कुछ ही इलाके लू की चपेट में रहे थे।
बिहार में भीषण गर्मी से पिछले कुछ दिनों से लोग काफी परेशान हैं. इस बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के पूर्वी इलाके में आज रविवार से अगले 2 -3 दिनों तक गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने आज रविवार (26 अप्रैल) को 24 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद अरवल , गयाजी में भीषण गर्मी के चपेट में रहेंगे .
वहीं, पटना, जहानाबाद, नालंदा ,नवादा, शेखपुरा जिलों में भी गर्मी से राहत मिलते नहीं दिखाई दे रही और न ही तापमान में कोई बदलाव होता दिखाई दे रहा. हालांकि, उत्तर बिहार में आज रविवार की सुबह से ही कई जिलों में वर्षा ,वज्रपात और आंधी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग ने सुबह  7 बजकर10 मिनट से 10 बजकर 10 मिनट तक के बीच के लिए अररिया, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, सुपौल, पश्चिमी चंपारण में वर्षा मेघ गर्जन और तेज हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तेज हवा चलने की चेतावनी दी गई है. इन जिलों के अलावा गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर ,वैशाली, समस्तीपुर,पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका में हल्की या मध्यम स्तर  की वर्षा में मेघ गर्जन, बिजली चमकन तथा तेज हवा 40 से 50 किलोमीटर चलने पूर्वानुमान है.

28 अप्रैल के बाद से मौसम का बदलेगा मिजाज़

अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर बिहार का अधिकतम तापमान 32 से 36 और दक्षिण बिहार का 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने के आसार हैं. दक्षिण बिहार में 28 अप्रैल तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है. 29 अप्रैल को पटना सहित कई जिलों में वर्षा की संभावना बन रही है . बीते शनिवार को भी दक्षिण बिहार के जिले भीषण गर्मी की चपेट में रहे और कई जिलों में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश भी हुई . शनिवार को 11 जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहा. सबसे अधिक तापमान लगातार दूसरे दिन रोहतास के डेहरी में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और भभुआ में भी 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.
इसके अलावा गयाजी और औरंगाबाद में 43.2, राजगीर में 41.5, बक्सर के डुमरा में 41.01, बिक्रमगंज 40.9 और शेखपुरा, जहानाबाद, अरबल, तथा राजधानी पटना में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं, उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.  शनिवार को उत्तर बिहार में कई जिलों में वर्षा दर्ज की गई. किशनगंज में सुबह में ही 24 मिलीमीटर बारिश हुई तो शाम से मौसम बदलना शुरू हुआ. करीब 4 बजे के बाद  बांका, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण तो देर रात्रि में दरभंगा, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सीतामढ़ी, सुपौल में बारिश हुई.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पूरे बिहार में आज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट……..
जिलावार

पूरे बिहार में आज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट……..

बिहार में मानसून एक्टिव है। खगड़िया और समस्तीपुर में देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुपौल और अररिया में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। आकाशीय बिजली गिरने को लेकर विशेष चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, […]

UB India News5 अग॰
नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….
शिक्षा

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए गए बिहार बंद को लेकर सतर्कता देखी जा रही है। इस आंदोलन को राज्य के प्रमुख विपक्षी दलों का सीधा समर्थन मिला है। राजधानी पटना सहित राज्य भर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस […]

UB India News25 जुल॰
बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..
अपराध

बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..

बिहार के कई शहरों में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया. गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और सारण में एनआईए की टीम ने मानव तस्करी और कंबोडिया भेजकर साइबर फ्रॉड कराने वाले कथित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच के सिलसिले में छापेमारी और पूछताछ की. कई संदिग्धों से […]

UB India News7 जुल॰
आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………
जिलावार

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में आज का मौसम काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. एक तरफ जहां कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. वहीं, दूसरी ओर दक्षिण और पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. IMD के अनुसार राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हो […]

UB India News2 जून
बिहार में गर्मी का प्रचंड रूप, पारा 44 डिग्री तक पहुंचा
जिलावार

बिहार में गर्मी का प्रचंड रूप, पारा 44 डिग्री तक पहुंचा

बिहार में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को रोहतास का डेहरी प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान भीषण गर्मी का दौर […]

UB India News25 अप्रैल