आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

U
By UB India News Desk Patna, Bihar
रविवार, 30 अगस्त 2026, 07:50 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
Photo: UB India News Archive
जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने आरक्षण की समीक्षा की मांग की। उसके बाद उस पर चिराग पासवान का बयान आया। उन्होंने मांझी के बेटे से इस्तीफे की मांग कर दी। उसके बाद विवाद बढ़ गया। अब इस मामले पर रोहिणी आचार्य ने बड़ा दावा किया है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा है कि जब तक सामाजिक- आर्थिक गैर बराबरी कायम है, तब तक आरक्षण की व्यवस्था की किसी प्रकार की समीक्षा उचित नहीं है।

रोहिणी आचार्य का तंज
उन्होंने कहा कि आरक्षण की वर्तमान व्यवस्था केवल एक कल्याणकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत में सदियों से चले आ रहे सामाजिक भेदभाव और असमानता को दूर करने का एक संवैधानिक तथा संरचनात्मक माध्यम है। जब भी 'आरक्षण की समीक्षा' की बात उठती है, तो इसे केवल प्रशासनिक या आर्थिक नजरिए से देखने की बजाय इसके पीछे के सामाजिक न्याय के सिद्धांत को समझना आवश्यक है। आरक्षण का प्राथमिक उद्देश्य सिर्फ गरीबी दूर करना नहीं, बल्कि उन समुदायों की शासन, प्रशासन, शिक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मुख्यधारा में भागीदारी (प्रतिनिधित्व) सुनिश्चित करना है, जिन्हें मुख्यधारा से रूप से दूर रखा गया।
 
बिहार के नेताओं को नसीहत
रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखते हुए सियासी दलों को नसीहत देते हुए कहा कि जब तक सभी वर्गों का आनुपातिक प्रतिनिधित्व हासिल नहीं होता, सामाजिक व् आर्थिक समरसता कायम नहीं होती, गैर बराबरी की खाई पाटी नहीं जाती , तब तक इसके स्वरूप को बदलना अनुचित होगा। कागजी प्रगति के बावजूद जमीनी स्तर पर जातिगत भेदभाव और सामाजिक - आर्थिक असमानता देश में आज भी मौजूद है। आरक्षण वंचित वर्गों को सुरक्षात्मक कवच प्रदान करता है , ताकि वे बिना किसी पक्षपात एवं अवरोध के आगे बढ़ सकें।

आरक्षण पर बोलीं लालू यादव की बेटी
रोहिणी आचार्य ने कहा कि देश का संविधान (विशेष रूप से अनुच्छेद 15 और 16) अवसरों की समता और सामाजिक न्याय की गारंटी देता है। वर्तमान आरक्षण व्यवस्था बाबा साहेब डॉक्टर बीआर अंबेडकर जी और संविधान सभा के उस दृष्टिकोण का परिणाम है जो वंचितों के सशक्तिकरण को राष्ट्र निर्माण की पहली शर्त मानता है। आरक्षण की समीक्षा के किसी भी प्रयास से अक्सर वंचित वर्गों की सामाजिक सुरक्षा और अधिकारों में कटौती किए जाने की संभावना बनी ही रहती है। उन्होंने कहा कि अतः आरक्षण के वर्तमान प्रावधानों को बिना किसी उप - वर्गीकरण व् समीक्षा के यथावत बनाए रखना सामाजिक संतुलन, न्याय और लोकतंत्र की समावेशी भावना को सुदृढ़ रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
U

UB India News Desk

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पूरे बिहार में आज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट……..
जिलावार

पूरे बिहार में आज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट……..

बिहार में मानसून एक्टिव है। खगड़िया और समस्तीपुर में देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुपौल और अररिया में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। आकाशीय बिजली गिरने को लेकर विशेष चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, […]

UB India News5 अग॰
नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….
शिक्षा

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए गए बिहार बंद को लेकर सतर्कता देखी जा रही है। इस आंदोलन को राज्य के प्रमुख विपक्षी दलों का सीधा समर्थन मिला है। राजधानी पटना सहित राज्य भर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस […]

UB India News25 जुल॰
बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..
अपराध

बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..

बिहार के कई शहरों में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया. गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और सारण में एनआईए की टीम ने मानव तस्करी और कंबोडिया भेजकर साइबर फ्रॉड कराने वाले कथित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच के सिलसिले में छापेमारी और पूछताछ की. कई संदिग्धों से […]

UB India News7 जुल॰
आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………
जिलावार

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में आज का मौसम काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. एक तरफ जहां कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. वहीं, दूसरी ओर दक्षिण और पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. IMD के अनुसार राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हो […]

UB India News2 जून
दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी वही बिहार के मौसम में आया बदलाव
जिलावार

दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी वही बिहार के मौसम में आया बदलाव

राजधानी में गर्मी ने अप्रैल से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है और लोगों का हाल बेहाल है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय […]

UB India News26 अप्रैल
बिहार में गर्मी का प्रचंड रूप, पारा 44 डिग्री तक पहुंचा
जिलावार

बिहार में गर्मी का प्रचंड रूप, पारा 44 डिग्री तक पहुंचा

बिहार में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को रोहतास का डेहरी प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान भीषण गर्मी का दौर […]

UB India News25 अप्रैल