जो मुद्दा उठाते हैं उस पर पिट जाते हैं…

U
By UB India News Desk Patna, Bihar
रविवार, 30 अगस्त 2026, 07:43 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जो मुद्दा उठाते हैं उस पर पिट जाते हैं…
Photo: UB India News Archive
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी के पास मुद्दे नहीं हैं। वह जिस मुद्दे को उठाते हैं, उसी पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ता है। वहीं राहुल गांधी के 'स्कूलों में दलित बच्चों से सफाई' वाले बयान पर पटना सांसद रविशंकर प्रसाद ने आरोपों को खारिज करते हुए राहुल गांधी पर समाज में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
वंदे मातरम के मुद्दे पर भी पिट गए: रविशंकर प्रसाद
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने वंदे मातरम का मुद्दा उठाया, लेकिन उस पर भी वह पिट गए। उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने संविधान सभा के सदस्य के रूप में कहा था कि वंदे मातरम देश का राष्ट्रीय गीत है और जन गण मन राष्ट्रगान है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर भी घिर गए।
 इसके बाद राहुल गांधी मनुस्मृति के मुद्दे पर चले गए, लेकिन वहां भी उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी लगातार ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं, जिन पर उन्हें जवाब देना पड़ रहा है।
राहुल गांधी होमवर्क नहीं करते: बीजेपी सांसद
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैंने संसद में भी कहा कि राहुल गांधी होमवर्क नहीं करते हैं। जो उन्हें चिट पकड़ा देता है, उसी पर बोलने लगते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस बात का जवाब दे चुके हैं और यह पार्टी का कोई कार्यक्रम नहीं था।
कांग्रेस अपने अध्यक्ष के लिए लड़ रही है: रविशंकर प्रसाद
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह हाल हो गया है कि वह अपनी हैसियत के लिए अपने अध्यक्ष के दलित व्यक्तित्व को लेकर लड़ रही है। उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि राहुल गांधी कृपा करके इस बात को समझिए, जनता न आपकी बात सुनती है, न जनता आपका सम्मान करती है।
U

UB India News Desk

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पूरे बिहार में आज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट……..
जिलावार

पूरे बिहार में आज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट……..

बिहार में मानसून एक्टिव है। खगड़िया और समस्तीपुर में देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुपौल और अररिया में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। आकाशीय बिजली गिरने को लेकर विशेष चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, […]

UB India News5 अग॰
नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….
शिक्षा

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए गए बिहार बंद को लेकर सतर्कता देखी जा रही है। इस आंदोलन को राज्य के प्रमुख विपक्षी दलों का सीधा समर्थन मिला है। राजधानी पटना सहित राज्य भर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस […]

UB India News25 जुल॰
बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..
अपराध

बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..

बिहार के कई शहरों में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया. गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और सारण में एनआईए की टीम ने मानव तस्करी और कंबोडिया भेजकर साइबर फ्रॉड कराने वाले कथित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच के सिलसिले में छापेमारी और पूछताछ की. कई संदिग्धों से […]

UB India News7 जुल॰
आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………
जिलावार

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में आज का मौसम काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. एक तरफ जहां कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. वहीं, दूसरी ओर दक्षिण और पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. IMD के अनुसार राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हो […]

UB India News2 जून
दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी वही बिहार के मौसम में आया बदलाव
जिलावार

दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी वही बिहार के मौसम में आया बदलाव

राजधानी में गर्मी ने अप्रैल से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है और लोगों का हाल बेहाल है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय […]

UB India News26 अप्रैल
बिहार में गर्मी का प्रचंड रूप, पारा 44 डिग्री तक पहुंचा
जिलावार

बिहार में गर्मी का प्रचंड रूप, पारा 44 डिग्री तक पहुंचा

बिहार में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को रोहतास का डेहरी प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान भीषण गर्मी का दौर […]

UB India News25 अप्रैल