RR vs DC: वैभव सूर्यवंशी के लिए कितना बड़ा खतरा है मिचेल स्टार्क, आज पहली बार होगी दोनों की टक्कर

राजस्थान रॉयल्स पिछले 5 में से 3 मैच हार चुकी है, आज टीम अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी. दिल्ली की स्थिति और भी ज्यादा खराब है, जो 8 में से सिर्फ 3 ही मैच जीत पाई है. दिल्ली ने पिछले 5 में से 4 मैच गंवाए हैं, पिछले मैच में तो पूरी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 1 मई 2026, 09:58 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
RR vs DC: वैभव सूर्यवंशी के लिए कितना बड़ा खतरा है मिचेल स्टार्क, आज पहली बार होगी दोनों की टक्कर
Photo: UB India News Archive

राजस्थान रॉयल्स पिछले 5 में से 3 मैच हार चुकी है, आज टीम अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी. दिल्ली की स्थिति और भी ज्यादा खराब है, जो 8 में से सिर्फ 3 ही मैच जीत पाई है. दिल्ली ने पिछले 5 में से 4 मैच गंवाए हैं, पिछले मैच में तो पूरी टीम 75 रनों पर सिमट गई थी. वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं, जो पहली गेंद से प्रहार करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाए हैं. आज उनका सामना दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक मिचेल स्टार्क के साथ हो सकता है, जिन्हें IPL में खेलने के लिए 1 मई से एनओसी मिली हुई है.

मिचेल स्टार्क चोटिल होने के कारण IPL 2026 के शुरूआती मैचों से बाहर थे. अब वह दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़ चुके हैं, उन्हें 1 मई से खेलने का एनओसी मिली हुई है. वह आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं. उनके लिए भी वैभव सूर्यवंशी एक चुनौती रहेंगे.

वैभव या स्टार्क, किसकी होगी जीत?
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी के लिए नहीं, बल्कि इस टक्कर में मिचेल स्टार्क के लिए भी चुनौती रहेगी. स्टार्क पर ज्यादा दबाव रहेगा, कि वह वैभव को कैसे रोकें या आउट करे. वैभव के साथ यशस्वी जायसवाल भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, और उनका बल्ला जयपुर में भी खूब चलता है. जयपुर में खेली पिछली 7 पारियों में से 5 में वह अर्धशतक लगा चुके हैं.

मिचेल स्टार्क ने 158 टी20 मैचों में 217 विकेट चटकाए हैं, इसमें से 70 बार उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाजों को आउट किया है. वह लगभग हर 8 गेंद में एक बाएं हाथ के बल्लेबाज को आउट कर लेते हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में खेली 9 पारियों में 400 रन बनाए हैं. वह जारी संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 238.09 का है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?
खेल

क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?

हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है. श्रीलंका सीरीज में भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साइराज बहुतले ने मजाक में एक सुझाव दिया, लेकिन गावस्कर ने इसे दिल पर ले लिया

UB India News Desk30 अग॰
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..
खास खबर

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने अपने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराया है. सिर्फ इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ये सिर्फ दूसरी जीत है. इससे […]

UB India News16 अग॰
आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर
क्रिकेट

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली […]

UB India News19 जुल॰
भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..
क्रिकेट

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। मैच के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। इंग्लैंड की […]

UB India News15 जुल॰
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….
क्रिकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से बर्मिंघम में होने जा रही है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अपना जलवा […]

UB India News14 जुल॰
आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….
खास खबर

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट टोटल है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए बर्थडे बॉय एमएस धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। […]

UB India News8 जुल॰
वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………
खास खबर

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह दबाव पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। आज यही स्थिति युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाई दे रही है। कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से […]

UB India News2 जुल॰
गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..
खास खबर

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से सांसद यूसुफ पठान से संपर्क किया था और उन्हें यह संदेश दिया था कि वे अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा दें ताकि ममता बनर्जी उस […]

UB India News6 जून
अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….
खास खबर

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. जी हां, आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने दावा किया है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग आज भी मौजूद है. उनके मुताबिक, क्रिकेट में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग भी शामिल हैम. ललित मोदी ने […]

UB India News4 जून