राजस्थान और दिल्ली के बीच भिड़ंत आज

IPL 2026 का 43वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है.ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. आज का मैच इस ग्राउंड की पिच नंबर-4 पर खेला जाएगा. आज एक हाईस्कोरिंग मैच की संभावना है. जानिए हेड टू हेड में कौन आगे है. संभावित XII, पिच रिपोर्ट और मौसम कैसा रहने का […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 1 मई 2026, 09:59 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राजस्थान और दिल्ली के बीच भिड़ंत आज
Photo: UB India News Archive

IPL 2026 का 43वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है.ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. आज का मैच इस ग्राउंड की पिच नंबर-4 पर खेला जाएगा. आज एक हाईस्कोरिंग मैच की संभावना है. जानिए हेड टू हेड में कौन आगे है. संभावित XII, पिच रिपोर्ट और मौसम कैसा रहने का अनुमान है. जयपुर के इस ग्राउंड का आईपीएल रिकॉर्ड भी यहां दिया गया है.

IPL 2026 की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में चौथे नंबर पर है. RR ने 9 में से 6 मैच जीते हैं. पिछले 5 में से राजस्थान ने 3 मैच हारे हैं, लेकिन पिछले मैच में पंजाब किंग्स को हराने के बाद टीम ने मोमेंटम हासिल कर लिया है. दिल्ली कैपिटल्स ने 8 में से 3 मैच ही जीते हैं, पिछले 5 में से DC ने 4 मैच गंवाए हैं. 6 अंकों के साथ दिल्ली अंक तालिका में सातवें स्थान पर है.

RR vs DC हेड टू हेड

  • कुल मैच: 30
  • राजस्थान ने जीते: 15
  • दिल्ली ने जीते: 15

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच नंबर-4 पर होगा. यहां रात में खेले पिछले 3 मैच हाई स्कोरिंग वाले रहे हैं, जिनमे 2 बार वो टीम जीती है जिसने पहले बल्लेबाजी की. हालांकि मौसम और पिच को देखते हुए टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकते हैं.

ये एक बैटिंग पिच है, शुरुआत से यहां बल्लेबाजों के लिए मदद रहेगी. लेकिन मौसम को देखते हुए कहा जा सकता है कि बल्लेबाजों को शुरूआती 3 से 4 ओवर संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी. पहले बल्लेबाजी करने वाली को चाहिए कि 210-220 का स्कोर खड़ा किया जाए, इससे नीचे के स्कोर को डिफेंड करना यहां काफी मुश्किल रहेगा.

RR vs DC मैच में कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर में आज मौसम मैच के अनुकूल है. बारिश की संभावना न के बराबर है, हालांकि बीच-बीच में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए मौसम के लिहाज से भी चुनौती रहेगी. 6 से 7 बजे के बीच तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है और 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

सवाई मानसिंह स्टेडियम में IPL रिकार्ड्स

  • कुल मैच: 65
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते: 23
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते: 42
  • सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर: 113 (कोहली)
  • बेस्ट बॉलिंग: 6/14 (सोहैल तनवीर)
  • सर्वाधिक टोटल: 229/5 (SRH)
  • सर्वाधिक रन चेज: 119/7 (GT)

राजस्थान रॉयल्स संभावित XII

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फिर, शुभम दुबे, रवींद्र जडेजा, डसून शनका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश पुंजा.

दिल्ली कैपिटल्स संभावित XI

केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल परख, नितीश राणा, समीर रिजवी, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मिचेल स्टार्क.

RR vs DC मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच आज 1 मई को शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. टॉस 7 बजे होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?
खेल

क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?

हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है. श्रीलंका सीरीज में भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साइराज बहुतले ने मजाक में एक सुझाव दिया, लेकिन गावस्कर ने इसे दिल पर ले लिया

UB India News Desk30 अग॰
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..
खास खबर

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने अपने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराया है. सिर्फ इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ये सिर्फ दूसरी जीत है. इससे […]

UB India News16 अग॰
आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर
क्रिकेट

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली […]

UB India News19 जुल॰
भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..
क्रिकेट

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। मैच के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। इंग्लैंड की […]

UB India News15 जुल॰
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….
क्रिकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से बर्मिंघम में होने जा रही है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अपना जलवा […]

UB India News14 जुल॰
आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….
खास खबर

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट टोटल है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए बर्थडे बॉय एमएस धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। […]

UB India News8 जुल॰
वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………
खास खबर

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह दबाव पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। आज यही स्थिति युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाई दे रही है। कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से […]

UB India News2 जुल॰
गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..
खास खबर

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से सांसद यूसुफ पठान से संपर्क किया था और उन्हें यह संदेश दिया था कि वे अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा दें ताकि ममता बनर्जी उस […]

UB India News6 जून
अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….
खास खबर

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. जी हां, आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने दावा किया है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग आज भी मौजूद है. उनके मुताबिक, क्रिकेट में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग भी शामिल हैम. ललित मोदी ने […]

UB India News4 जून