भारत में कल मनाई जाएगी बकरीद , पटना में बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, कुर्बानी पर बरतें सावधानी…………………..

28 मई को भारत में बकरीद का पर्व मनाया जाएगा. बकरीद के त्योहार को ईद-उल-अजहा (Eid-Ul-Adha) के नाम से भी जाना जाता है. यह त्योहार इस्लाम के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसे दुनियाभर में बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है. ये त्योहार पैगंबर इब्राहिम की अल्लाह के प्रति आस्था […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 27 मई 2026, 09:59 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत में कल मनाई जाएगी बकरीद , पटना में बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, कुर्बानी पर बरतें सावधानी…………………..
Photo: UB India News Archive

28 मई को भारत में बकरीद का पर्व मनाया जाएगा. बकरीद के त्योहार को ईद-उल-अजहा (Eid-Ul-Adha) के नाम से भी जाना जाता है. यह त्योहार इस्लाम के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसे दुनियाभर में बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है. ये त्योहार पैगंबर इब्राहिम की अल्लाह के प्रति आस्था और कुर्बानी या कहें त्याग की याद में मनाया जाता है. बकरीद की तैयारियां देशभर में जोर-शोर से चल रही हैं. बकरीद की शुरुआत सुबह की नमाज के साथ होती है. इस दिन विशेष सामूहिक नमाज होती है. इसके बाद कुर्बानी दी जाती है और फिर जरूरतमंद लोगों को दान किया जाता है. ये त्योहार इंसानियत, धैर्य, परोपकार का संदेश लेकर आता है.

क्या होता है कुर्बानी का नियम?

बकरीद के त्योहार पर बकरे, भेड़ या किसी जानवर की कुर्बानी दी जाती है. इस कुर्बानी के मांस को तीन बराबर हिस्सों में बांटा जाता है. इसमें पहला हिस्सा अपने परिवार के लिए, दूसरा हिस्सा रिश्तेदारों और करीबियों के लिए और तीसरा हिस्सा गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए होता है.

इस्लाम के आखिरी महीने में मनाई जाती है बकरीद

बकरीद यानी ईद-उल-अजहा का पर्व इस्लाम कैलेंडर के आखिरी महीने ‘जुल-हिज्जा’ में आता है. इसी महीने में सऊदी अरब में हज यात्रा भी संपन्न होती है. यह त्योहार दान, समानता और भाईचारे के संदेश को बढ़ावा देता है.

पटना में बकरीद को लेकर हाई अलर्ट

पटना जिला प्रशासन ने ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 479 स्थानों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इनके साथ सशस्त्र बल और लाठी बल भी तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने अधिकारियों को संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, आसूचना तंत्र को सक्रिय रखने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों का त्वरित खंडन करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के अनुसार 28 मई को बकरीद के अवसर पर गांधी मैदान में बड़ी संख्या में नमाजी नमाज अदा करेंगे। इसके लिए गांधी मैदान में साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग, प्रकाश, बैरिकेडिंग और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। नमाजियों के प्रवेश के लिए गेट संख्या 5 से 10 तक निर्धारित किए गए हैं। पटना नगर निगम द्वारा मैदान की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था की गई है, जबकि पीएचईडी विभाग द्वारा वाटर टैंकर एवं वाटर एटीएम लगाए गए हैं।

आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस, डॉक्टर, अग्निशमन दस्ता और अस्थायी थाना भी तैनात रहेगा। प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष, डायल 112 या पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क करने की अपील की है।

कुर्बानी पर बरतें सावधानी…………………..

बकरीद से पहले मुंबई की रेजिडेंशियल सोसायटीज में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। कई सोसायटीज के बाहर बाउंसर्स की तैनाती हो गई है। देवेन्द्र फडणवीस की सरकार ने बकरीद के दिन कुर्बानी के लिए सख्त गाइडलाइन्स जारी की है। सरकारी आदेश के मुताबिक, बकरीद के दिन अगर किसी ने गौहत्या की तो उसके खिलाफ MCOCA के तहत केस दर्ज होगा, सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी पर पाबंदी है, सोसायटीज के भीतर कुर्बानी नहीं होगी।

सरकार सुरक्षा के इंतजाम कर रही है लेकिन इसी दौरान महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने बकरीद पर वर्चुअल कुर्बानी की सलाह दे डाली। इससे मुस्लिम संगठनों में नाराजगी है। नितेश राणे ने कहा कि जो लोग हिन्दुओं को ड्राई होली मनाने का सुझाव देते हैं, वो बकरीद पर वर्चुअल कुर्बानी की सलाह क्यों नहीं देते। नितेश राणे भले ही बात सही कहते हों, लेकिन उनके कहने का तरीका उनके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है। मंत्री इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करे, ये ठीक नहीं है।

जहां तक बकरीद के दिन नियम कानून लागू करने की बात है, सुरक्षा के इंतजाम का सवाल है, ये सरकार की जिम्मेदारी है। लोगों को सरकारी निर्देशों का पालन करना ही चाहिए। खुले में कुर्बानी को कोई समर्थन नहीं करेगा। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने का कौन समर्थन करेगा? इसलिए इसे रोकने में कोई बुराई नहीं है। गोहत्या पर कानूनी तौर पर पाबंदी है इसलिए गोहत्या करने वालों के खिलाफ एक्शन भी जायज है। लेकिन इसके लिए मंत्री को बोलने की जरूरत नहीं हैं।

यूपी में भी योगी आदित्यनाथ ने कड़े नियम लागू किए हैं। योगी ने पुलिस को कानून का पालन न करने वाले के खिलाफ एक्शन के निर्देश दिए हैं। महाराष्ट्र में भी यही होना चाहिए। नितेश राणे को इस पर बोलने की कोई जरूरत नहीं है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰