पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 17 अगस्त 2026, 05:50 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
Photo: UB India News Archive

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय लोगों ने बचाया लिया है। घटना बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय गांव के पास हुई। सभी सावन की सोमवारी पर सुबह करीब 5 बजे नहाने गई थीं। इधर, कटिहार में कमला नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तीनों बच्चे नदी में डुबकी लगाने गए थे। चार बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

कटिहार में सावन की तीसरी सोमवारी के दिन दर्दनाक हादसा हो गया. नदी से जल भरने पहुंचे बच्चों के नहाने के दौरान वह डूब गए. एक के बाद एक 7 बच्चे नदी की धार में डूबने लगे. घटना से मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में 4 को बचा लिया, लेकिन तीन की मौत हो गई. घटना फलका थाना इलाके में कमला नदी के घाट पर हुई.
बताया जा रहा है कि सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कमला नदी में जल भरने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान कुछ बच्चे नदी में नहाने लगे. परिजनों के मुताबिक नदी का जलस्तर पहले से बढ़ा हुआ था और पानी की धार भी तेज थी. नहाने के दौरान अचानक बच्चों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए. देखते ही देखते सात बच्चे पानी में फंस गए.
बच्चों को नदी में डूबता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाव के लिए नदी में उतर गए. स्थानीय लोगों की मदद से चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. वहीं तीन बच्चों को भी पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी. आनन-फानन में तीनों बच्चों को कोढ़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही मृत बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया. सावन की सोमवारी पर धार्मिक आस्था के साथ नदी पहुंचे परिवारों के लिए यह दिन अचानक मातम में बदल गया. अस्पताल में भी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा.
पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय जहाज गंगा घाट पर सोमवारी के अवसर पर स्नान करने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. गंगा घाट पर स्नान कर रही सात किशोरियों में से दो सगी बहनें अचानक नदी की तेज धार में बहने लगीं. उन्हें बचाने के प्रयास में दो अन्य लड़कियां भी पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गईं, जिससे कुल सात लोग डूबने लगे. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि, तेज धार में बही 4 अन्य लड़कियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है और उनकी तलाश लगातार जारी है. इस घटना से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने बख्तियारपुर-बाढ़ NH 31 को पूरी तरह से जाम कर दिया है. जिससे सड़कों वाहनों की आवाजाही बाधित है. सड़क पर दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है.

जानकारी के मुताबिक, रानीसराय गांव की सात बच्चियां सावन की सोमवारी पर गंगा स्नान करने के लिए नदी किनारे पहुंची थीं। स्नान करने के दौरान एक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगी। उसे बचाने के लिए बाकी बच्चियां भी आगे बढ़ीं। सभी डूबने लगींं। बच्चियों को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल नदी में उतरकर बचाव शुरू किया। काफी प्रयास के बाद तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि चार डूब गईं।

 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नहाने गई सभी बच्चियां जब डूब रही थीं तो दूसरे गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें बचाने के लिए बांस को फेंका। इस बांस को पकड़कर 3 बच्चियां नदी से बाहर आ गई, लेकिन 4 लड़कियां नदी में बह गईं। घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। SDRF के 6 जवान और 2 गोताखोर मिलकर लापता बच्चियों को तलाश रहे हैं।

मरने वालों में 2 सगी बहनें

सभी बच्चियां पूर्व मुखिया किरण देवी के परिवार की हैं और आपस में बहनें थी। अवधेश, कमलेश और मंटू चंद्रवंशी भाई हैं और इन्हीं की बेटियां गंगा स्नान के लिए गई थीं। मृतकों में आरती कुमारी और नंदनी कुमारी सगी बहनें थीं। फिलहाल नंदनी और राधिका का शव मिला है। आरती और बबली कुमारी लापता है। मृतकों की उम्र 14 से 17 साल के बीच की है। लापता बच्चियों के भाई रूपेश ने बताया, सुबह मेरी बहनें और करीब 6-7 लोग मिलकर गंगा नहाने आई थी। गहरे पानी में जाने से एक डूबने लगी। उसे बचाने के लिए बाकी लोग भी आगे गए और सभी डूबने लगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰