देश में मौसम की मार, दिल्ली से सूरत तक हाहाकार, गुजरात में 28 की गई जान, बिहार में 7 दिन तक तेज बारिश की संभावना नहीं

देश की राजधानी दिल्ली से लेकर गुजरात तक बारिश अब आफत बन गई है. एक ओर जहां दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने दफ्तर-काम पर जाने वाले लोगों को गुरुवार को परेशान कर दिया. वहीं, गुजरात में बारिश की वजह से बाढ़ ने हाहाकार मचा दिया है. गुजरात में बारिश और बाढ़ में अब लोगों की जान […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 29 अगस्त 2024, 05:03 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
देश में मौसम की मार, दिल्ली से सूरत तक हाहाकार, गुजरात में 28 की गई जान, बिहार में 7 दिन तक तेज बारिश की संभावना नहीं
Photo: UB India News Archive

देश की राजधानी दिल्ली से लेकर गुजरात तक बारिश अब आफत बन गई है. एक ओर जहां दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने दफ्तर-काम पर जाने वाले लोगों को गुरुवार को परेशान कर दिया. वहीं, गुजरात में बारिश की वजह से बाढ़ ने हाहाकार मचा दिया है. गुजरात में बारिश और बाढ़ में अब लोगों की जान जाने लगी है. गुजरात बाढ़ में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है और 18 हजार से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है. गुजरात में अभी और तबाही वाले दिन आने वाले हैं. आईएमडी ने अभी और बारिश की भविष्यवाणी की है. दिल्ली-एनसीआर में सड़कों पर पानी भर गया है, जिसकी वजह से सुबह से ही गाड़ियां रेंग रही हैं.

गुजरात में सैलाब, हर जगह पानी ही पानी

नमस्कार, न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है. देश का मौसम बिगड़ने लगा है. भले ही गर्मी से हमें राहत मिल गई हो, मगर बारिश अब आफत बन चुकी है. देश की राजधानी दिल्ली से लेकर गुजरात तक बारिश से हाहाकार है. गुजरात में बारिश ने तबाही मचा दी है. गुजरात में सैलाब से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. गांव-शहर डूब चुके हैं और एनएच पर भी पानी भर गया है. अब तक वहां 26 लोग बाढ़ की वजह से जान गंवा चुके हैं.

गुजरात में सेना तैनात; मध्यप्रदेश में बारिश का दौर थमा
बुधवार (28 अगस्त) को द्वारका, जामनगर, राजकोट और पोरबंदर जिलों में 12 घंटे में 50 मिमी से 200 मिमी के बीच बारिश दर्ज की गई। द्वारका के भानवड में 185 MM बारिश हुई, यह राज्य में सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग ने आज सौराष्ट्र के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य में NDRF, SDRF के अलावा सेना की 6 टुकड़ियां राहत और बचाव में जुटी हैं। अब तक 18 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

इधर, मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर थम गया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में धूप खिली रही। 30 और 31 अगस्त से एक बार फिर स्ट्रॉन्ग सिस्टम बन रहा है। जिससे जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 28 जिलों में भारी की संभावना है।

नेपाल में बारिश से बिहार में नदियां उफान पर
नेपाल और पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश की वजह से बिहार में नदियां उफान पर हैं। भागलपुर, मुंगेर और वैशाली में गंगा का जलस्तर बढ़ा है। इन जिलों के निचले इलाके में पानी घुस गया है।

गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण पटना में 31 अगस्त तक 76 सरकारी स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया गया है। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर सिंह ने कहा- गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों के 8 ब्लॉक में पानी भर गया है। इसलिए इन्हीं 8 ब्लॉक के स्कूलों को बंद रखा गया है।

30 अगस्त को 2 राज्यों में और 4 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

  • मौसम विभाग ने 30 अगस्त को ओडिशा और तेलंगाना में भारी से अति भारी (20 सेमी से ज्यादा) बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • छत्तीसगढ़, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश (12 सेमी से ज्यादा) की चेतावनी है।
  • पू्र्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, अंडमान-निकोबार द्वीप, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और गुजरात में 7 सेमी बारिश हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश बनी आफत, सड़कों पर सैलाब

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात को जमकर बारिश हुई. बारिश की वजह से गर्मी से राहत तो मिली, मगर अब लोगों की परेशानी बढ़ गई है. दिल्ली से नोएडा तक बारिश से हाल बेहाल हो गया है. दिल्ली में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है. गाड़ियां रेंग रही हैं. जगह-जगह जाम लग गया है. लोगों को दफ्तर जाने में काफी परेशानी हो रही है.

दिल्ली में कहां-कहां भरा पानी

दिल्ली में धौला कुआं से लेकर मिंटो रोड और क्नॉट प्लेस तक सड़कें पानी में डूब चुकी हैं. दिल्ली में बुधवार को रात में खूब बारिश हुई. जब दिल्लीवालों की सुबह नींद खुली तो गलियां और सड़कें डूबी हुई मिलीं. दिल्ली कैंट से लेकर महरौली बदरपुर तिगड़ी रोड में सड़कों पर पानी है और गाड़ियां रेंग रही है.

बिहार में 7 दिन तक तेज बारिश की संभावना नहीं

बिहार में मानसून की स्थिति सामान्य बनी हुई है। कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 29 अगस्त से लेकर सितंबर के पहले हफ्ते तक किसी भी जिले में मूसलाधार बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने गुरुवार को किसी भी जिले में बारिश होने की संभावनाएं नहीं जताई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में 5.2 एमएम ही बारिश हुई है। वहीं जिले की बात करें तो सबसे ज्यादा बारिश रोहतास में 65.6 एमएम दर्ज की गई है।

दरअसल, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, 29 अगस्त को पूर्व मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी के समीप एक नया निम्न दबाव बनने की संभावना है। साथ ही दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश में भी एक चक्रवाती परिसंचरण फैला हुआ है। इसके असर से बारिश होने की संभावना काफी कम है। कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰