1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक राज बने बिहार के नए डीजीपी

आलोक राज बिहार के नए डीजीपी बनाए गए हैं. आलोक राज 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. गृह विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. आलोक राज विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के डीजी पद पर तैनात थे. डीजीपी की रेस में शोभा आहोतकर और विनय कुमार का नाम चल रहा था. इसी बीच, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 31 अगस्त 2024, 05:59 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक राज बने बिहार के नए डीजीपी
Photo: UB India News Archive

आलोक राज बिहार के नए डीजीपी बनाए गए हैं. आलोक राज 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. गृह विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. आलोक राज विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के डीजी पद पर तैनात थे. डीजीपी की रेस में शोभा आहोतकर और विनय कुमार का नाम चल रहा था. इसी बीच, आरएस भट्टी का विदाई समारोह आयोजित किया गया. वह केंद्र में सीआईएसएफ के डीजी होंगे. भारत सरकार की ओर से आरएस भट्टी को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है. तेजतर्रार आईपीएस आरएस भट्टी दिसंबर 2022 में बिहार के डीजीपी का कार्यभार संभाले थे.

नए डीजीपी को लेकर दिखी सियासी हलचल

डीजीपी की नियुक्ति को लेकर बिहार में सियासत उफान पर थी. राजविंदर सिंह भट्टी की बिहार से विदाई को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर था. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में कोई अच्छा अधिकारी रहना नहीं चाहता. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुये कहा था ‘अभी तो डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी का कार्यकाल बाकी था. किसी राज्य का डीजीपी सीआईएसएफ के डीजी से कई गुणा ताकतवर होता है. हर किसी का सपना होता है कि वो स्टेट का डीजीपी बने. राजविंदर सिंह भट्टी पहले भी केंद्र में थे.

उनको काम करना था इसलिए बिहार आए लेकिन प्रदेश में जो माहौल उनको देखने को मिला, विवश होकर उन्हें फैसला लेना पड़ गया.’ तेजस्वी यादव ने गंभीर आरोप लगाया, ‘कुछ आईएएस है जो आईपीएस को दबाकर रखना चाहते हैं. नीतीश कुमार के राज्य में आईएएस और आईपीएस की ट्रांसफर-पोस्टिंग जो होती है उसे पूरी तरीके से नीलाम किया जाता है. जो सबसे ज्यादा नीलामी में भागीदार होता है, उसी को अच्छी पोस्टिंग नीतीश के राज में मिलती है.’

DGP बनते ही आलोक राज का आया पहला बयान, 4 शब्दों में जगा दी न्याय की उम्मीद

बिहार के नवनियुक्त डीजीपी आलोक राज ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. पूर्व DGP आरएस भट्टी से उन्होंने पदभार लिया है. पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले न्यूज18 से एक्सक्लूसिव बातचीत की है. इस बातचीत में आलोक राज ने कहा कि ‘मैं सरकार का आभारी हूं कि सरकार ने मुझे इस कार्य के लिए चुना है. मैं पूरे बिहार का DGP हूं.

मैं आपके चैनेल के माध्यम से संपूर्ण बिहारवासियों को यह कहना चाहता हूं कि पुलिस मुख्यालय के दरवाजे हमेशा सभी के लिए खुले रहेंगे. मेरा मुख्य उद्देश्य होगा कि आम जनता का विश्वास जीतना है.’ DGP आलोक राज ने News18 के संवाददाता अमित कुमार से बातचीत में 4 शब्दों से ही न्याय की उम्मीद जगा दी है. आलोक राज ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि उनके दरवाजे लोगों के लिए हमेशा खुले रहेंगे.

कौन हैं नए डीजीपी आलोक राज?
1989 बैच के आईपीएस ऑफिसर आलोक राज को बिहार के नए डीजीपी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इससे पहले आलोक राज के पास निगरानी अन्वेषन विभाग का प्रभार था. गृह विभाग की तरफ से उनकी नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी किया गया था. अब उन्हें इस पदभार को सौंप दिया गया है. 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक राज वरीयता की सूची में सबसे ऊपर थे.

डीजीपी पद की दौड़ में 1990 बैच की आईपीएस अधिकारी शोभा ओहटकर और 1991 बैच के विनय कुमार का नाम भी शामिल था. आरएस भट्टी की प्रतनियुक्ति सीआईएसएफ़ डीजीपी के तौर पर होने के बाद बिहार में कयासों का बाजार गरम था. लेकिन नितीश कुमार की सरकार ने आलोक राज को प्राथमिकता दी है. आलोक राज के लिए अपराध नियंत्रण करना एक बड़ी चुनौती होगी. हालिया अपराध की घटनाओं के बाद बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठाए जाते रहे हैं. आलोक राज की छवि एक सौम्य पुलिस अफसर की रही है. उन्होंने अपने शैड्यूल में से समय निकालकर शास्त्रीय संगीत की भी शिक्षा ली है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰