भारतीय तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर की अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग, 2 पायलट समेत तीन क्रू मेंबर लापता

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद से दो पायलट समेत तीन क्रू मेंबर लापता हैं. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान ये क्रैश हो गया. जिसका मलबा बरामद कर लिया गया है. फिलहाल लापता दो पायलट और एक अन्य क्रू मेंबर की तलाश […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 3 सितंबर 2024, 10:07 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारतीय तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर की अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग, 2 पायलट समेत तीन क्रू मेंबर लापता
Photo: UB India News Archive

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद से दो पायलट समेत तीन क्रू मेंबर लापता हैं. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान ये क्रैश हो गया. जिसका मलबा बरामद कर लिया गया है. फिलहाल लापता दो पायलट और एक अन्य क्रू मेंबर की तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, गुजरात में पोरबंदर तट से दूर अरब सागर में सोमवार देर रात बचाव अभियान के दौरान एक हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.

जहाज और विमान से की जा रही तलाश
इस हेलीकॉप्टर पर दो पायलट समेत चार एयरक्रू सवार थे, लैंडिंग के बाद से दोनों पायलट लापता बताए जा रहे हैं. जबकि एक गोताखोर मिल गया है. समुद्र से मिले गोताखोर की हालत स्थिर बताई जा रही है. भारतीय तटरक्षक बल के मुताबिक, ये घटना तब हुई जब हेलीकॉप्टर निकासी के लिए जहाज के पास आ रहा था. तटरक्षक बल ने चार जहाजों और दो विमानों को सर्च ऑपरेशन में लगाया है.

गुजरात में बचाई थी 67 लोगों की जान
बताया जा रहा है कि तटरक्षक बल के इस उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (ALH) ने हाल ही में गुजरात में आए चक्रवात के दौरान 67 लोगों की जान बचाई थी. बताया जा रहा है कि ये हेलीकॉप्टर पोरबंदर से लगभग 45 किलोमीटर दूर भारतीय ध्वज वाले मोटर टैंकर हरि लीला पर गंभीर रूप से घायल चालक दल की चिकित्सा निकासी के लिए सोमवार देर रात करीब 11 बजे ये हेलीकॉप्टर पहुंचा था.

गुजरात में चलाया था बचाव अभियान
बता दें कि गुजरात में पिछले दोनों भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई थी. भारी बारिश के चलते राज्य के कई जिलों में बाढ़ आ गई थी. जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने के लिए वायुसेना ने हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. जबकि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कई टीमों को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया था. बाढ़ के चलते हजारों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा. जबकि कई हजार लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰