किम जोंग अपने 30 अफसरों को फांसी पर लटका कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया

उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन अपने हैरान कर देने वाले कारनामे से एक बार फिर दुनिया में दहशत का पर्याय बन गया है। दक्षिण कोरियाई चोसुन टीवी की रिपोर्ट के अनुसार किम जोंग ने उत्तर कोरिया में हाल में आई घातक बाढ़ में मौतों को बर्दाश्त से बाहर बताते हुए अपने 30 अधिकारियों को फांसी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 5 सितंबर 2024, 08:47 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
किम जोंग अपने 30 अफसरों को फांसी पर लटका कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया
Photo: UB India News Archive

उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन अपने हैरान कर देने वाले कारनामे से एक बार फिर दुनिया में दहशत का पर्याय बन गया है। दक्षिण कोरियाई चोसुन टीवी की रिपोर्ट के अनुसार किम जोंग ने उत्तर कोरिया में हाल में आई घातक बाढ़ में मौतों को बर्दाश्त से बाहर बताते हुए अपने 30 अधिकारियों को फांसी पर लटका दिया है। चोसुन टीवी ने उत्तर कोरिया के एक अधिकारी के हवाले उसका बिना नाम न छापने की शर्त पर यह सनसनीखेज रिपोर्ट दी है।

दक्षिण कोरियाई मीडिया के अनुसार, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने कथित तौर पर इस गर्मी में भीषण बाढ़ और भूस्खलन को रोकने में कथित विफलता के लिए करीब 30 अधिकारियों को फांसी देने का आदेश दिया। बताया जा रहा है कि उत्तर कोरिया में इन्हीं अधिकारियों की विफलता से लगभग 4,000 लोगों की मौत हो गई। दक्षिण कोरिया के चोसुन टीवी ने एक अनाम उत्तर कोरियाई अधिकारी का हवाला देते हुए खुलासा किया कि किम जोंग उन ने हालिया बाढ़ के कारण हुई जानमाल की “अस्वीकार्य क्षति” के लिए जिम्मेदार लोगों के लिए “कड़ी सजा” की मांग की थी। अधिकारियों को भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोपों का सामना करना पड़ा, कथित तौर पर पिछले महीने के अंत में उन सभी को फांसी दे दी गई।

एक ही समय में सभी अफसरों को फांसी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किम जोंग के आदेश पर एक ही बार में सभी लगभग 30 अफसरों को फांसी पर लटका दिया गया। किम जोंग के आदेश पर मारे गए अधिकारियों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। उत्तर कोरिया सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने बताया कि 2019 से चागांग प्रांत प्रांतीय पार्टी समिति के सचिव के रूप में कार्यरत  कांग बोंग-हून उनमें से एक थे, जिन्हें उनके पद से हटा दिया गया था।जुलाई में, भीषण वर्षा के कारण पूरे उत्तर कोरिया में बड़े पैमाने पर भूस्खलन और बाढ़ आई। किम जोंग उन ने व्यक्तिगत रूप से तबाह हुए इलाकों का दौरा करके स्वीकार किया कि उन इलाकों के पुनर्निर्माण में कई महीने लगेंगे जो बाढ़ से पूरी तरह डूब गए थे। सरकार ने 15,400 व्यक्तियों के लिए प्योंगयांग सुविधाओं में अस्थायी आश्रय भी प्रदान किया, जिनमें मां, बच्चे, बुजुर्ग और विकलांग सैनिक जैसे कमजोर समूह शामिल थे। हालांकि उत्तर कोरिया की ओर से इसका खंडन किया गया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰