बिहार की सियासत में क्या फिर होगा कोई ‘खेला’?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुलाकात के बाद बिहार की सियासत गरम है। सियासी चर्चाओं के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बिहार के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शुक्रवार से शुरू हुए इस दौरे में वे कई अस्पतालों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 6 सितंबर 2024, 05:54 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार की सियासत में क्या फिर होगा कोई ‘खेला’?
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुलाकात के बाद बिहार की सियासत गरम है। सियासी चर्चाओं के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बिहार के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शुक्रवार से शुरू हुए इस दौरे में वे कई अस्पतालों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही पार्टी की बैठकों में भी शामिल होंगे। नीतीश-तेजस्वी की मुलाकात के बाद जेपी नड्डा का बिहार दौरा सियासी तौर पर अहम है। इसको लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरम है।

बिहार बीजेपी में हलचल तेज

जेपी नड्डा के बिहार दौरे से पहले गुरुवार को पटना में बीजेपी नेताओं की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जेपी नड्डा अपने इस दौरे में कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर भी दिशा-निर्देश देंगे। दरअसल, हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच हुई मुलाकात के बाद से बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। माना जा रहा है कि इसी पृष्ठभूमि में जेपी नड्डा का यह दौरा काफी अहम है।

चिराग पासवान और जेपी नड्डा की मीटिंग

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चिराग पासवान की मीटिंग के दौरान अगर उनके साथ राहुल गांधी भी दिख जाएं तो क्या आप यकीन कर पाएंगे? अब भले ही आपको इस बात पर यकी न हो, लेकिन ऐसा हुआ है… जब चिराग पासवान दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाकात कर रहे थे तो उनके ठीक पीछे राहुल गांधी को देखा गया. अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. आइए आपको बताते हैं कि ये पूरा मामला आखिर क्या है…

जेपी नड्डा चिराग पासवान के साथ राहुल गांधी कैसे दिखे?

जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. तो वहीं राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता हैं और पूर्व अध्यक्ष भी हैं. ऐसे में जेपी नड्डा और चिराग पासवान का साथ मिलना तो बनता है. क्योंकि दोनों भाजपा और  लोक जनशक्ति पार्टी गठबंधन की पार्टी हैं.

राहुल गांधी कहां से आ गए लोगों को हैरान कर रहा है. तो बता दें कल यानी 4 सितंबर को लोग जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने दिल्ली गए हुए थे. इस दौरान चिराग पासवान ने जेपी नड्डा से 6 सितंबर को उनके बिहार दौरे को लेकर के भी चर्चा की.

ऐसे हुई राहुल गांधी की एंट्री

जब चिराग पासवान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने उनके घर गए हुए थे. तो इस दौरान एक सोफे पर जेपी नड्डा बैठे हुए थे. तो दूसरे सोफे पर चिराग पासवान बैठे हुए थे. तो वहीं पीछे की और टेलीविजन चल रहा था. उस टेलीविजन पर एक न्यूज़ चल रही थी. उस न्यूज़ में दिखाई दे रहे थे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी.

कई लोगों के मन में ख्याल आ रहा होगा. क्या चिराग पासवान, जेपी नड्डा और राहुल गांधी तीनों एक साथ मुलाकात कर रहे थे. तो बता दें ऐसा नहीं है राहुल गांधी मुलाकात के दौरान सिर्फ टीवी पर दिखाई दिए थे. और इस तस्वीर को चिराग पासवान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अधिकारिक हैंडल @iChiragPaswan से शेयर भी किया जिसके चलते तस्वीर काफी वायरल हो रही है.

जेपी नड्डा करेंगे कई अस्पतालों का उद्घाटन

जेपी नड्डा शुक्रवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पूर्वोत्तर भारत के सबसे बड़े और आधुनिक क्षेत्रीय नेत्र चक्षु संस्थान का उद्घाटन करेंगे। 188 करोड़ की लागत से बने इस अस्पताल में 154 बेड हैं और रोजाना 1500 से 2000 मरीजों का इलाज हो सकेगा। यहां कार्निया, रेटिना, रिफ्रैक्टिव, ग्लूकोमा, आंख के पर्दे, मोतियाबिंद, आइ बैंक, कार्निया प्रत्यारोपण की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसके बाद नड्डा हेलीकॉप्टर से भागलपुर और गया जाएंगे। वहां 200-200 बेड के सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰