हरियाणा के चुनावी रण के बिच देर रात विदेश रवाना हुए राहुल गांधी !

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज देर रात 01:50 बजे लंदन के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी बीए-142 उड़ान से लंदन के लिए रवाना हुए हैं। लंदन के बाद राहुल गांधी वहां से अमेरिका जाएंगे। हरियाणा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 6 सितंबर 2024, 06:26 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
हरियाणा के चुनावी रण के बिच देर रात विदेश रवाना हुए राहुल गांधी !
Photo: UB India News Archive

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज देर रात 01:50 बजे लंदन के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी बीए-142 उड़ान से लंदन के लिए रवाना हुए हैं। लंदन के बाद राहुल गांधी वहां से अमेरिका जाएंगे।

हरियाणा के चुनावी रण में उम्मीदवारों के ऐलान में कांग्रेस पिछड़ती हुई नजर आ रही है. बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के 36 घंटे बाद भी कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. वो भी तब, जब पार्टी ने पिछले हफ्ते ही 66 उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर लिया था. पार्टी ने पहले आधिकारिक तौर पर 4 सितंबर को टिकट की घोषणा की बात कही थी, लेकिन इस डेडलाइन के 2 दिन बीत जाने के बाद भी कांग्रेस में टिकट घोषणा की कोई सुगबुगाहट नहीं है.

कांग्रेस की ओर से लिस्ट नहीं जारी पर बीजेपी भी तंज कस कर रही है. बीजेपी का कहना है कि जिस दिन लिस्ट आएगी उसी दिन दुकान खाली हो जाएगी.

टिकट की घोषणा में देरी क्यों कर रही कांग्रेस?

1. सहयोगियों से नहीं बन पा रही बात

हरियाणा में कांग्रेस पहले अकेले लड़ने की तैयारी में थी, लेकिन आखिर वक्त में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन का सुझाव दिया. इसके बाद कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी, सीपीआई, सीपीएम और सपा से बातचीत में जुट गए. हालांकि, इन दलों से अब तक बातचीत फाइनल नहीं हो पाई है.

कहा जा रहा है कि सहपयोगियों की डिमांड ज्यादा है, जबकि कांग्रेस सभी पार्टियों को सिंगल डिजिट में सीटें देना चाह रही है. मसलन, कांग्रेस आम आदमी पार्टी को हरियाणा में 5-7 सीट, सपा को 2 सीट और सीपीएम-सीपीआई को 1-1 सीट देने की रणनीति पर काम कर रही है.

कांग्रेस सू्त्रों के मुताबिक आप कुरुक्षेत्र, सपा रेवाड़ी-गुरुग्राम इलाके में सीट मांग रही है. इन इलाकों में पार्टी पहले से मजबूत स्थिति में है. कांग्रेस बातचीत के लिए 1-2 दिन का और इंतजार कर रही है. अगर यह गठबंधन नहीं होता है तो पार्टी की तरफ से टिकट की घोषणा कर दी जाएगी.

2. हुड्डा और शैलजा-सुरजेवाला गुट में खींचतान

कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर एक तरफ नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा हैं तो दूसरी तरफ राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला. दोनों गुट अपने-अपने समर्थकों को ज्यादा से ज्यादा टिकट दिलाने पर अड़े हैं. कहा जा रहा है कि हुड्डा का खेमा शैलजा-सुरजेवाला गुट पर भारी है.

कांग्रेस ने पूरे विवाद को सुलझाने के लिए मधुसूदन मिस्त्री के नेतृत्व में एक सबकमेटी भी बनाई है. कहा जा रहा है कि शुक्रवार को प्रस्तावित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह कमेटी अपनी रिपोर्ट हाईकमान के सामने रखेगी.

कांग्रेस टिकट बंटवारे के बाद किसी भी तरह की विवाद की स्थिति नहीं चाह रही है. रणदीप सुरजेवाला और कुमारी शैलजा विधानसभा का चुनाव भी लड़ने की तैयारी में है. दोनों नेताओं ने हाल ही में इसके लिए राहुल गांधी से भी संपर्क साधा था.

3. अभी पर्चा दाखिल करने में वक्त है

हरियाणा में 12 सितंबर तक सभी 90 सीटों के लिए पर्चा दाखिल किए जाएंगे. यानी पर्चा दाखिल होने में अभी 6 दिन का वक्त बचा है. कांग्रेस इसलिए टिकट की घोषणा में जल्दबाजी नहीं करना चाहती है. हालांकि, हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने पिछले दिनों कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि टिकट की घोषणा 4 सितंबर को करेंगे.

कांग्रेस कुछ सीटों पर बीजेपी के बागी को भी एडजस्ट करना चाहती है, जिससे उसे बगावत का फायदा मिल सके, इसलिए भी पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची को ठंडे बस्ते में रख दिया है.

हरियाणा में 5 अक्टूबर को सभी 90 सीटों के लिए मतदान प्रस्तावित है. 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे.

टिकट घोषणा के बाद बीजेपी में मची है भगदड़

बीजेपी ने बुधवार को 67 उम्मीदवारों की घोषणा की थी. इस घोषणा के बाद पार्टी के भीतर भगदड़ जैसी स्थिति मची हुई है. अब तक 20 से ज्यादा बड़े नेताओं ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है. जिन नेताओं ने बागी रूख अख्तियार किया है, उनमें सावित्री जिंदल, रणजीत चौटाला, नवीन गोयल, लक्ष्मण नापा का नाम प्रमुख हैं.

पार्टी के टिकट वितरण पर भी सवाल उठ रहे हैं. बीजेपी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ही सीट बदल दी है. करनाल से विधायक सैनी अब लाडवा से चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी ने टिकट वितरण में दलबदलुओं और नेताओं के बेटे-बेटियों को भी खूब तरजीह दी है.

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव को अटेली से, जबकि राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को तोशम से उम्मीदवार बनाया गया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰