बिहार में नीतीश सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, कई जिलों के DM इधर से उधर, 43 IAS का तबादला

बिहार में दिन दिनों लगातार अधिकारियों का तबादला जारी है. बीते दिनों आईपीएस (IPS) अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के बाद अब बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. दरअसल बिहार में राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 जिलों के जिलाधिकारी का तबादला कर दिया है. शनिवार देर शाम जारी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 8 सितंबर 2024, 06:48 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में नीतीश सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, कई जिलों के DM इधर से उधर, 43 IAS का तबादला
Photo: UB India News Archive

बिहार में दिन दिनों लगातार अधिकारियों का तबादला जारी है. बीते दिनों आईपीएस (IPS) अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के बाद अब बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. दरअसल बिहार में राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 जिलों के जिलाधिकारी का तबादला कर दिया है. शनिवार देर शाम जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार में कुल 43 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है.

सामान्य प्रशासन विभाग के नोटिफिकेशन के अनुसार भोजपुर के जिलाधिकारी राजकुमार का तबादला  प्रबंध निदेशक CONFED के पद पर किया गया है. उनकी जगह तनय सुल्तानिया को अगले आदेश तक भोजपुर आरा का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं शिवहर के जिला अधिकारी पंकज कुमार को निदेशक प्राथमिक शिक्षा बनाया गया है. मोहम्मद नायर इकबाल को विशेष सचिव खाद आपूर्ति बनाया गया है. वहीं  राकेश कुमार जमुई के जिलाधिकारी का तबादला निदेशक चकबंदी के पद पर किया गया है.

देखें तबादले की पूरी लिस्ट

मिथिलेश मिश्रा को लखीसराय का जिलाधिकारी बनाया गया है.

नवीन कुमार को जो सासाराम के जिलाधिकारी थे राज परिवहन आयुक्त के पद पर भेजा गया है.

अररिया के जिलाधिकारी अगले आदेश तक निबंधक सहयोग समिति के पद पर भेजा गया है.

सुनील कुमार यादव को अगले आदेश तक अपर सचिव श्रम संसाधन के पद पर भेजा गया है.

योगेंद्र सिंह जिलाधिकारी समस्तीपुर को अगले आदेश तक निदेशक माध्यमिक शिक्षा के पद पर भेजा गया है.

आनंद शर्मा अपर मुख्य सचिव निर्वाचन को अगले आदेश तक निदेशक पंचायती राज के पद पर भेजा गया है.

जितेंद्र गुप्ता को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव बिहार राज्य योजना परिषद के पद पर भेजा गया है.

विद्यानंद सिंह को अगले आदेश तक निदेशक संख्या की के पद पर भेजा गया है.

उदिता सिंह को सासाराम का नया जिलाधिकारी बनाया गया है.

रोशन कुशवाहा बेगूसराय की जिलाधिकारी का तबादला कर दिया गया है, उन्हें समस्तीपुर के जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है.

संजय कुमार को अगले आदेश तक अपर सचिव सामान प्रशासन के पद पर भेजा गया है.

कुमार मंगलम को अगले आदेश तक नगर आयुक्त नगर निगम पूर्णिया के पद पर भेजा गया है.

अतुल कुमार वर्मा डीसी शिवर को अगले आदेश तक प्रशासक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के पद पर भेजा गया है.

शेखपुरा की जिलाधिकारी का तबादला कर दिया गया है. उन्हें निर्देशक भू अभिलेख के पद पर भेजा गया है.

तुषार सिंगल को अगले आदेश तक बेगूसराय का जिलाधिकारी बनाया गया.

वर्षा सिंह को अगले आदेश तक जॉइन सचिव नगर विकास के पद पर भेजा गया है. वर्षा सिंह अरवल की जिलाधिकारी थी.

विजय प्रकाश मीणा को अगले आदेश तक निदेशक निशक्त बिहार के पद पर भेजा गया है.

तरनजीत सिंह को अगले आदेश तक मधेपुरा के जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है.

विशाल राज को अगले आदेश तक किशनगंज के जिला अधिकारी के पद पर भेजा गया है.

आरिफ हसन को अगले आदेश तक शेखपुरा का जिला अधिकारी बनाया गया है.

विवेक रंजन को अगले आदेश तक शिवहर का जिलाधिकारी बनाया गया है.

कुमार गौरव को अगले आदेश तक अरवल का जिला अधिकारी बनाया गया है.

अनिल कुमार को अगले आदेश तक अररिया का जिला अधिकारी बनाया गया है.

अभिलाषा शर्मा को अगले आदेश तक जमुई का जिला अधिकारी बनाया गया है.

अभय कुमार झा को अगले आदेश तक निदेशक बिहार राज्य पथ पुस्तक के पद पर भेजा गया है.

आशुतोष द्विवेदी को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव भवन निर्माण के पद पर भेजा गया है.

वैभव श्रीवास्तव को अगले आदेश तक निदेशक सूचना जनसंपर्क के विभाग के पद पर भेजा गया है.

विनोद दोहन को अगले आदेश तक निदेशक खान के पद पर भेजा गया है.

अभिषेक रंजन को अगले आदेशक निदेशक पशु मस्तिष्क के पद पर भेजा गया है.

शेखर आनंद को अगले आदेश तक निदेशक तकनीकी विकास के पद पर भेजा गया है.

निखिल धनराज को अगले आदेश तक निदेशक हस्त करता के पद पर भेजा गया है.

नितिन कुमार सिंह को अगले आदेश तक निदेशक कृषि के पद पर भेजा गया है.

साहिल को अगले आदेश तक जॉइंट सेक्रेटरी आपदा के पद पर भेजा गया है.

प्रतिभा रानी को अगले आदेश तक परियोजना निदेशक बिहार ऐड समिति के पद पर भेजा गया है.

समीर रोशन को अगले आदेश तक ddc पटना बनाया गया है.

कुमार अनुराग को अगले आदेश नगर आयुक्त गया के पद पर भेजा गया है.

गुंजन सिंह को अगले आदेश तक विशेष कार्य पदाधिकारी स्वास्थ्य विभाग के भेजा गया है.

मनोज कुमार को अगले आदेश तक अपर सचिव नगर विकास के पद पर भेजा गया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰