मुद्रास्फीति जैसे वृहत आर्थिक आंकड़ें, वैश्विक रुझान आगामी हप्ते में तय करेंगी शेयर बाजार की चाल

मुद्रास्फीति जैसे वृहत आर्थिक आंकड़ें, वैश्विक रुझान और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियां इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल तय करेंगी। विश्लेषकों ने यह बात कही है। कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में सुधार देखा गया है और ब्रेंट क्रूड अब 73 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 8 सितंबर 2024, 07:21 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मुद्रास्फीति जैसे वृहत आर्थिक आंकड़ें, वैश्विक रुझान आगामी हप्ते में तय करेंगी शेयर बाजार की चाल
Photo: UB India News Archive

मुद्रास्फीति जैसे वृहत आर्थिक आंकड़ें, वैश्विक रुझान और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियां इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल तय करेंगी। विश्लेषकों ने यह बात कही है। कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में सुधार देखा गया है और ब्रेंट क्रूड अब 73 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के करीब है। भारत में, निवेशक इस सप्ताह उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति सहित अन्य वृहत आर्थिक आंकड़े जारी होने का इंतजार करेंगे। वैश्विक स्तर पर, निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में कटौती को लेकर आशावादी बने हुए हैं। उनकी नजर इस महीने होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर होगी।

बीते हफ्ते 1180 अंक गिरा सेंसेक्स

वृहत आर्थिक आंकड़ों के तहत जुलाई के लिए औद्योगिक उत्पादन और अगस्त के लिए मुद्रास्फीति आंकड़ों की घोषणा गुरुवार को की जाएगी। पिछले सप्ताह, बीएसई सेंसेक्स 1,181.84 अंक यानी 1.43 प्रतिशत टूटा। जबकि एनएसई निफ्टी में 383.75 अंक यानी 1.52 प्रतिशत की गिरावट आई। स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,017.23 अंक यानी 1.24 प्रतिशत टूटकर 81,183.93 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 292.95 अंक यानी 1.17 प्रतिशत टूटकर 24,852.15 पर रहा।

अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी नजर

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लि. के शोध, संपत्ति प्रबंधन मामलों के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि निकट भविष्य में बाजार में कारोबार सीमित दायरे में रहेगा।’’ निवेशकों की नजर वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड की गतिविधियों और रुपये-डॉलर के रुख पर भी होगी। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि आने वाले सप्ताह में अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर होगी।

इस सप्ताह 13 कंपनियों के खुल रहे आईपीओ, 8 नए शेयरों की होगी लिस्टिंग

घरेलू शेयर बाजार में इन दिनों आईपीओ का रिकॉर्ड बन रहा है. इस महीने आईपीओ का 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने वाला है. सिर्फ 9 सितंबर से शुरू हो रहे सप्ताह के दौरान ही शेयर बाजार में 13 आईपीओ खुलने जा रहे हैं. उनमें से 4 आईपीओ मेनबोर्ड पर खुल रहे हैं, जबकि बाकी के 9 आईपीओ एसएमई सेगमेंट में आ रहे हैं.

मेनबोर्ड पर खुल रहे हैं ये बड़े आईपीओ

आईपीओ कैलेंडर के अनुसार, सप्ताह के दौरान खुलने वाले आईपीओ में सबसे प्रमुख नाम बजाज हाउसिंग फाइनेंस का है. यह आईपीओ 6,560 करोड़ रुपये का है. आईपीओ 9 सितंबर को खुलकर 11 सितंबर को बंद हो रहा है. प्राइस बैंड 66 से 70 रुपये का है. उसके अलावा सप्ताह के दौरान मेनबोर्ड पर 9-11 सितंबर के दौरान ही 500 करोड़ रुपये का क्रॉस आईपीओ और 230 करोड़ रुपये का टोलिन्स टायर्स आईपीओ भी खुल रहा है. मेनबोर्ड पर चौथा आईपीओ 1,100 करोड़ रुपये का है, जो पीएन गाडगिल ज्वेलर्स लेकर आ रही है.

एसएमई सेगमेंट में आईपीओ की कतार

एसएमई सेगमेंट में सप्ताह के दौरान 9 सितंबर को 45.88 करोड़ रुपये का आदित्य अल्ट्रा स्टील आईपीओ, 16.56 करोड़ रुपये का शुभश्री बायोफ्यूल्स एनर्जी आईपीओ, 24.06 करोड़ रुपये का शेयर समाधान आईपीओ, 20.65 करोड़ रुपये का गजानंद इंटरनेशनल आईपीओ खुल रहा है. उसके बाद 10 सितंबर को 44.87 करोड़ रुपये का ट्रैफिकसोल आईटीएस टेक्नोलॉजीज और 24.49 करोड़ रुपये का एसपीपी पॉलीमर आईपीओ खुलेगा. 11 सितंबर को 34.24 करोड़ रुपये का इनोमेट एडवांस्ड मटीरियल्स आईपीओ और 12.60 करोड़ रुपये का एक्सीलेंट वायर्स आईपीओ आएगा. 13 सितंबर को एनवायरोटेक सिस्टम्स का 30.24 करोड़ रुपये का आईपीओ खुलेगा.

पिछले सप्ताह आए ये आईपीओ

इससे पहले पिछले सप्ताह के दौरान बाजार में 5 नए आईपीओ आए थे. पिछले सप्ताह के दौरान मेनबोर्ड पर सिर्फ एक ही आईपीओ आया थ. वह आईपीओ गाला प्रीसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड का था. कंपनी 168 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी. उसके अलावा एसएमई सेगमेंट में जीयम ग्लोबल फूड्स, नेचरविंग्स होलीडेज, नमो ईवेस्ट मैनेजमेंट और मैक कॉन्फ्रेंसेज एंड इवेंट्स लिमिटेड के आईपीओ आए थे.

इन शेयरों की होगी लिस्टिंग

सप्ताह के दौरान जिन शेयरों की लिस्टिंग होने वाली है, उनमें मेनबोर्ड से गाला प्रीसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड, जीयम ग्लोबल फूड्स, नेचरविंग्स होलीडेज, नमो ईवेस्ट मैनेजमेंट, मैक कॉन्फ्रेंसेज एंड इवेंट्स लिमिटेड, श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी, माय मुद्रा फिनकॉर्प और विजन इंफ्रा इक्विपमेंट सॉल्यूशंस के नाम शामिल हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰