करगिल से लेकर पुलवामा तक कब-कब बेपर्दा हुआ PAK

भीतरघात करने वाले किसी पड़ोसी को अपना दोस्त मानने से ज्यादा अच्छा होता है कि आप उसे ताउम्र अपना दुश्मन मानकर चलें. पाकिस्तान का भी हाल कुछ ऐसा ही है. 1999 में हुए करगिल युद्ध को लेकर पाकिस्तान की सेना ने जो बात कबूली है वो इस बात को पुख्ता करती है कि अगर आपके […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 8 सितंबर 2024, 08:06 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
करगिल से लेकर पुलवामा तक कब-कब बेपर्दा हुआ PAK
Photo: UB India News Archive

भीतरघात करने वाले किसी पड़ोसी को अपना दोस्त मानने से ज्यादा अच्छा होता है कि आप उसे ताउम्र अपना दुश्मन मानकर चलें. पाकिस्तान का भी हाल कुछ ऐसा ही है. 1999 में हुए करगिल युद्ध को लेकर पाकिस्तान की सेना ने जो बात कबूली है वो इस बात को पुख्ता करती है कि अगर आपके पड़ोस में पाकिस्तान जैसा देश हो तो उससे दोस्ती करने से कहीं ज्यादा बेहतर होगा कि आप उससे ताउम्र दुश्मनी ही निभाएं.करगिल युद्ध में भारत ने अपने कई वीर सपूत खोए थे. उस दौरान जब भारत ने इस युद्ध के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था तो पाकिस्तान ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नकार दिया था. लेकिन अब जब इस युद्ध के हुए 25 साल बीत चुके हैं तो पाकिस्तानी सेना के बड़े अफसर ने पहली बार सार्वजनिक मंच पर ये माना है कि करगिल युद्ध में पाकिस्तानी आर्मी भी शामिल थी.

पाक की ‘नापाक’ करतूत का कबूलनामा
रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना के जनरल हेडक्वार्टर (GHQ) का कारगिल युद्ध पर पहला कबूलनामा सामने आया है. चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) जनरल सैयद असीम मुनीर ने भारत के खिलाफ 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना की प्रत्यक्ष भूमिका को स्वीकार किया

पाकिस्तान सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) जनरल सैयद असीम मुनीर ने भारत के खिलाफ 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना की प्रत्यक्ष भूमिका को स्वीकार किया है. मुनीर ने शुक्रवार को अपने रक्षा दिवस भाषण में भारत के साथ तीन युद्धों के साथ-साथ कारगिल का भी जिक्र किया.भारत के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा साजिश करने और उसे कबूलने का यह कोई पहला वाक्या नहीं है. चाहे बात करगलि की हो या फिर 26/11 में हुए मुंबई हमले की हो या फिर तालिबान को और ताकतवर करने की या फिर पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले की. चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर पाकिस्तान ने कब-कब भारत के खिलाफ अपनी साजिश को लेकर कबूला है.

जब अजमल कसाब का पता बताने पर नवाज शरीफ की हुई थी आलोचना
26/11 में हुए मुंबई हमले को लेकर पाकिस्तान के उस समय के गृह मंत्री शेख राशिद ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर बड़ा आरोप लगाया था. उन्होंने उस दौरान कहा था कि भारत को अजमल कसाब के परिवार और वो कहां से है इसका कभी पता नहीं चलता अगर नवाज शरीफ उन्हें उसका पता नहीं बताते. नवाज शरीफ ने ही भारत को अजमल कसाब का पता बताया था. शेख राशिद के इस बयान से भी ये साफ हो गया था कि अजमल कसाब मूल रूप से पाकिस्तान का ही रहने वाला था. आपको बता दें कि मुंबई हमले में कसाब ने अपने साथियों के साथ मिलकर मायानगरी में अलग-अलग जगहों पर हमला किया था. इन आतंकवादियों ने मुंबई के ताज होटल पर भी हमला किया था. बाद में कसाब को मुंबई पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया था.

तालिबान को बनाने में था बड़ा योगदान
पाकिस्तान के मंत्री ने कुछ साल पहले ही तालिबान को स्थापित और ताकतवर करने में पाकिस्तान द्वारा की गई मदद का जिक्र भी किया था.उस दौरान पाकिस्तान सरकार खुद को तालिबान नेताओं का संरक्षक बताया था. साथ ही ये भी स्वीकार किया था कि इस्लामाबाद ने अपने देश में तालिबान विद्रोहियों को आश्रय दिया था और उनकी भरपूर मदद भी की थी. एक टीवी शो में, पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री शेख राशिद ने खुले तौर पर स्वीकार किया था कि इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान सरकार ने तालिबान नेताओं के लिए सब कुछ किया है, जो 20 साल बाद अफगानिस्तान की सत्ता में वापस आए हैं. राशिद ने कहा था कि हम तालिबान नेताओं के संरक्षक हैं. हमने लंबे समय तक उनकी देखभाल की है. उन्हें पाकिस्तान में आश्रय, शिक्षा और घर मिली. हमने उनके लिए सब कुछ किया है.

पुलवामा हमले के पीछे भी था पाकिस्तान का हाथ
पाकिस्तान अपनी धरती पर आतंकियों को पालने के आरोपों को भले ही साफ तौर पर खारिज करता रहा हो, लेकिन वर्ष 2020 में उसके मंत्री द्वारा दिए गए बयान ने उसकी सारी पोल खोलकर रख दी थी. उस दौरान पाकिस्तान के मंत्री रहे फवाद चौधरी ने संसद में बयान दिया था कि पुलवामा में हुआ हमला पाकिस्तान की कामयाबी है. चौधरी ने माना था कि पुलवामा में जो हमला हुआ था वो उस समय के प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व में किया गया था. चौधरी ने कहा था कि पुलवामा पर हुआ सिर्फ उनकी सरकार की ही नहीं बल्कि पूरे देश की कामयाबी है. हमने भारत को घुसकर मारा है.

करगिल युद्ध को लेकर नवाज का बड़ा कबूलनामा
पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने करगिल युद्ध को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने उस दौरान कहा था कि 28 मई 1998 को पाकिस्तान ने पांच परमाणु परीक्षण किए. उसके बाद वाजपेई साहब यहां आये और हमारे साथ समझौता किया. लेकिन हमने उस समझौते का उल्लंघन किया…यह हमारी गलती थी.

आपको बता दें कि लाहौर डिक्लेरेशन, दो पड़ोसियों के बीच 21 फरवरी, 1999 को हस्ताक्षरित एक शांति समझौता था, जिसमें अन्य कदमों के अलावा शांति और सुरक्षा बनाए रखने और लोगों से लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया था. हालांकि, कुछ महीनों बाद, जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले में पाकिस्तानी घुसपैठ के कारण कारगिल युद्ध हुआ.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट की मौत
सेना

कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट की मौत

कानपुर के कटरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर नत्थूपुरवा गांव के पास एक ट्रेनिंग विमान (ट्रेनी एयरक्राफ्ट) अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलट की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्विन इंजन […]

UB India News27 अग॰
पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………
खास खबर

पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………

पूर्व सीडीएस जनरल अनिल जौहान के एक बयान के बाद पाकिस्तान के किराना हिल्स की चर्चा जोरों पर है. भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उस किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया गया. बल्कि भारत ने ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा इलाके में तैनात […]

UB India News26 अग॰
नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….
सेना

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

नेपाल के कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. बिहार से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी और बिहार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं. सीमा से आने-जाने वाले हर व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है. पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज देखने के बाद […]

UB India News2 अग॰
क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू
खास खबर

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना की 99वीं वर्षगांठ के मौके पर भारत में चीन के डिफेंस अताशे ने अपनी भावनाएं जाहिर कीं. पिछले साल उन्होंने केरल के तट पर आग और धमाके के शिकार कार्गो शिप से 12 चीनी क्रू […]

UB India News22 जुल॰
दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………
खास खबर

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

ईरान युद्ध ने समंदर की ताकत का एहसास दुनिया को करा दिया है. अब तक दुनिया भर में इस बात पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है कि सबसे अहम समुद्री ‘चोकपॉइंट्स’ पर किसका कंट्रोल है. खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य, बाब-अल-मंदेब और मलक्का जलडमरूमध्य. ये चोकपॉइंट्स मिडिल ईस्ट के तेल-गैस मार्केट, एशिया के मैन्युफैक्चरिंग सेंटर्स […]

UB India News20 जुल॰
स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……
खास खबर

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि को शामिल किया। यह कार्यक्रम विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इससे पहले, रक्षा मंत्री ने इस अवसर को देश और भारतीय नौसेना के लिए एक गर्व […]

UB India News11 जुल॰
भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………
खास खबर

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल और अस्त्र मिसाइल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर ही दोनों देशों के बीच इस मिसाइलों को लेकर समझौता तय हुआ है। इसी के साथ देश के रक्षा उद्योग को […]

UB India News8 जुल॰
रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….
खास खबर

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले 12 वर्षों में भारत की यात्रा अभावों से आत्मनिर्भरता की ओर, आत्मनिर्भरता से आत्मविश्वास की ओर और आत्मविश्वास से विकसित भारत के निर्माण की ओर प्रगति की रही है।” उन्होंने जोर […]

UB India News4 जुल॰
भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..
विपक्ष

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज से इसकी पोल खुली है. अब इस मुद्दे पर बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. राफेल विमान को लेकर कांग्रेस नेता की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर […]

UB India News24 जून