चेन लूट का विरोध कर रहे बीजेपी नेता मुन्ना शर्मा को गोली मार कर हत्या

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल पटना सिटी के चौक थानाक्षेत्र के नई सड़क रामदेव महतो सामुदायिक भवन के पास सोमवार की सुबह भाजपा कार्यकर्ता सह पुजारी श्याम सुंदर शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा की गोली मारकर कर दी गयी. जानकारी के अनुसार हत्या की इस वारदात को अज्ञात अपराधियों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 9 सितंबर 2024, 04:23 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चेन लूट का विरोध कर रहे बीजेपी नेता मुन्ना शर्मा को गोली मार कर हत्या
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल पटना सिटी के चौक थानाक्षेत्र के नई सड़क रामदेव महतो सामुदायिक भवन के पास सोमवार की सुबह भाजपा कार्यकर्ता सह पुजारी श्याम सुंदर शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा की गोली मारकर कर दी गयी. जानकारी के अनुसार हत्या की इस वारदात को अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि घर से थोड़ी दूरी पर ही मुन्ना शर्मा को गोली मार दी गयी, जिसके बाद एनएमसीएच में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पटना में चेन स्नेचिंग का विरोध करने पर अपराधियों ने भाजपा नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा की हत्या कर दी। घटना आज सुबह 4 बजे की है। रविवार को श्याम सुंदर के बेटे का छेका था। वो अपने रिश्तेदारों को छोड़ने गए थे। उन्हें ऑटो में बिठाकर लौट रहे थे, तभी 3 बदमाशों ने घेर लिया। घटना पटना सिटी की है, जहां मंगल तालाब के पास श्याम सुंदर घर आने के लिए ऑटो पकड़ने पहुंचे थे।

दोनों अपराधी चेन छीनने लगे। श्याम सुंदर ने इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने उनके सिर में गोली मार दी। दूसरा चाकू से वार करता रहा।

सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्याम सुंदर पटना सिटी चौक के नगर मंडल अध्यक्ष थे।

श्याम सुंदर पटना सिटी चौक के नगर मंडल अध्यक्ष थे।
श्याम सुंदर पटना सिटी चौक के नगर मंडल अध्यक्ष थे।

सीसीटीवी में श्याम सुंदर को गोली मारते दिखे अपराधी

सीसीटीवी में ये पूरी घटना कैद हुई है। इसमें दिख रहा है कि श्याम सुंदर सड़क किनारे बैठे हुए हैं। थोड़ी देर में एक बाइक से 3 अपराधी आते हैं और चेक छीनने की कोशिश करने लगते हैं। श्याम सुंदर इसका विरोध करते हैं एक अपराधी उन्हें सिर में गोली मारता है। दूसरा चाकू से हमला करने लगता है। तीनों चेन लूटने के बाद एक ही बाइक से वहां से भाग निकलते हैं। इस दौरान वहां खड़े लोग पहले तो चुपचाप सब देखते रहते हैं। गोली मारते ही वहां से भाग निकलते हैं।

कल ही बेटे का छेका किया था

बताया जा रहा है कि रविवार को मुन्ना शर्मा के बेटे का छेका था। सोमवार की सुबह मुन्ना शर्मा अपने रिश्तेदारों को छोड़ने मंगल तालाब के नजदीक ऑटो पकड़ने पहुंचे थे। वहां से लौटने के दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

FSL की टीम कर रही जांच

पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। चौक थाना प्रभारी शशि कुमार राणा ने बताया कि सोमवार की सुबह धारदार हथियार से हमला कर मुन्ना शर्मा की हत्या का मामला सामने आ रहा है। मुन्ना शर्मा भाजपा के कार्यकर्ता रहे हैं। इस केस में FSL टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम की मदद ली जा रही है।

पटना में 6 महीने में हत्या की 175, लूट की 108 और डकैती की 23 वारदात

पटना जिले में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। लगातार हो रही स्नेचिंग और लूट की घटनाओं से पुलिस की गश्ती पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लूट, स्नेचिंग और चोरी करने वाले कई अपराधी हाल में जेल से छूटे हैं और दाेबारा घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं। हालांकि कई घटनाएं ऐसी हैं, जिनमें पुलिस ने कार्रवाई की है।

बीते 6 महीने में पटना पुलिस ने हत्या, लूट और डकैती के 75 प्रतिशत, वाहन चोरी के 32 प्रतिशत, बंद घरों में चोरी के 18 प्रतिशत मामलों का खुलासा किया है। ये आंकड़े पटना पुलिस के ही हैं।

पटना जिले में जनवरी से जून 2024 तक हत्या की 172, लूट की 108, डकैती की 23, बंद घरों में चोरी की 489 और वाहन चोरी की 2936 घटनाएं हो चुकी हैं। पटना जिले में चार एसपी हैं। इन 6 महीनों में हत्या, लूट, डकैती, घर में चोरी और वाहन चोरी की सबसे अधिक घटनाएं एसपी पूर्वी के इलाके में हुई हैं। पटना पूर्वी में हत्या की 61, डकैती की 12, लूट की 36, घर में घुसकर चोरी की 170 और वाहन चोरी की 1392 घटनाएं हुई हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰