पाकिस्तान में इमरान खान के लिए मुश्किल हालात, PTI नेताओं को संसद भवन के बाहर से किया गया गिरफ्तार

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के शीर्ष नेताओं को पुलिस ने नेशनल असेंबली के सत्र के बाद संसद भवन के बाहर से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है। ‘डॉन’ अखबार ने पुलिस प्रवक्ता जावेद ताकी के हवाले से बताया कि […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 10 सितंबर 2024, 06:35 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पाकिस्तान में इमरान खान के लिए मुश्किल हालात, PTI नेताओं को संसद भवन के बाहर से किया गया गिरफ्तार
Photo: UB India News Archive

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के शीर्ष नेताओं को पुलिस ने नेशनल असेंबली के सत्र के बाद संसद भवन के बाहर से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है। ‘डॉन’ अखबार ने पुलिस प्रवक्ता जावेद ताकी के हवाले से बताया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के नेता बैरिस्टर गौहर अली खान, शेर अफजल खान मारवात और एडवोकेट शोएब शाहीन को इस्लामाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

शेर अफजल खान मारवात की गिरफ्तारी को लेकर पीटीआई पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पीएमएलएन सरकार को नेशनल असेंबली के मौजूदा सदस्य के खिलाफ इस तरह के कदम पर पूरी तरह शर्म आनी चाहिए। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है।’’ पार्टी ने इस्लामाबाद पुलिस पर ‘‘अवैध आदेशों’’ का पालन करने का आरोप लगाया और इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) से ‘‘इस कार्रवाई को रोकने’’ का आह्वान किया।

‘डरी हुई है सरकार’

मारवात ने ‘एक्स’ पर पोस्ट एक बयान में कहा, ‘‘सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह इमरान खान और उनके सिपाहियों से कितनी डरी हुई है।’’ विपक्ष के नेता उमर अयूब खान ने गिरफ्तारियों की निंदा की और आरोप लगाया कि इस्लामाबाद पुलिस ने उन्हें, पीटीआई नेता जरताज गुल वजीर और ‘‘अन्य सहकर्मियों’’ को गिरफ्तार करने के लिए दल गठित किए हैं।

पुलिस कर्मियों के साथ झड़प का आरोप

सूत्रों ने जियो न्यूज को बताया कि मारवात को एक नए कानून-शांतिपूर्ण सभा और सार्वजनिक व्यवस्था विधेयक, 2024 के तहत नियमों का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पीटीआई सांसद पर एक दिन पहले पुलिस कर्मियों के साथ झड़प का आरोप लगाया गया था। एक अन्य पोस्ट में पीटीआई पार्टी ने पार्टी अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर की गिरफ्तारी को ‘‘गैरकानूनी’’ बताते हुए इसकी निंदा की।

कई और नेताओं की हो सकती है गिरफ्तारी

क्रिकेटर से नेता बने 71 वर्षीय इमरान खान कई कानूनी मुकदमों का सामना कर रहे हैं और वह भ्रष्टाचार के एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद करीब एक साल से जेल में हैं। सूत्रों ने बताया कि उमर और जरताज के साथ ही हम्माद अजहर, कंवल शौजाब, नईम हैदर पंजुथा, अमीर मुगल और खालिद खुर्शीद समेत पीटीआई के और नेताओं को भी गिरफ्तार किए जाने की आशंका है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰