शेख हसीना के जाते ही बांग्‍लादेश के आए बुरे दिन…..

भारत और बांग्‍लादेश के बीच रिश्‍ते शेख हसीना सरकार के जाने के बाद इस वक्‍त अब तक के सबसे निचले स्‍तर पर हैं. बांग्‍लादेश की मोहम्‍मद यूनुस की सरकार लगातार भारत विरोधी बयान दे रही है. शायद इसी चीज का खामियाजा बांग्‍लादेश को भुगतना भी पड़ रहा है. ऐसा लगता है कि केवल दिल्‍ली और ढाका […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 13 सितंबर 2024, 12:46 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
शेख हसीना के जाते ही बांग्‍लादेश के आए बुरे दिन…..
Photo: UB India News Archive

भारत और बांग्‍लादेश के बीच रिश्‍ते शेख हसीना सरकार के जाने के बाद इस वक्‍त अब तक के सबसे निचले स्‍तर पर हैं. बांग्‍लादेश की मोहम्‍मद यूनुस की सरकार लगातार भारत विरोधी बयान दे रही है. शायद इसी चीज का खामियाजा बांग्‍लादेश को भुगतना भी पड़ रहा है. ऐसा लगता है कि केवल दिल्‍ली और ढाका के राजनयिक रिश्‍ते ही नहीं, दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध में भी कुछ खटास आ गई है. ऐसा दावा हम नहीं कर रहे हैं. दोनों देशों के बीच ट्रैवल के ताजा आंकड़े इसी ओर इशारा कर रहे हैं. बांग्‍लादेश ट्रिब्‍यून की खबर के मुताबिक दोनों देशों के बीच एयर ट्रैवल के डाटा बताते हैं कि इसमें 70 प्रतिशत की गिरावट आई है.

दोनों देशों के बीच एयर ट्रैवल पर काम कर रही एयरलाइंस कंपनियों की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि वो इन रूटों पर परिचालन कम करने पर विचार कर रहे हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि मोहम्‍मद यूनुस की सरकार से देश संभल ही नहीं रहा है. हालांकि बांग्‍लादेश का कहना है कि इसके पीछे एक वजह शेख हसीना सरकार के जाने के बाद वीजा सेवाओं का निलंबित होना है. बांग्‍लादेश के लोग भारत चाह कर भी नहीं आ पा रहे हैं. भारत ने इन सेवाओं को फिर बहाल तो कर दिया था लेकिन सरकार अब केवल मेडिकल ग्राउंड और स्‍टूडेंट वीजा ही बांग्‍लादेश के लोगों के लिए जारी कर रही है.

बांग्‍लादेश को हो रहा भारी नुकसान
हिंसक प्रदर्शन के बीच भारत सरकर ने पहले अपने लोगों को बांग्‍लादेश नहीं जाने की सलाह दी थी. बांग्‍लादेश में हालात भले ही काबू में आ गए हों लेकिन मौजूदा माहौल में भारत के लोगों की बांग्‍लादेश जाने में ज्‍यादा दिलचस्‍पी नजर नहीं आती है. बांग्‍लादेश के लोग यहां टूरिस्‍ट वीजा पर आ नहीं सकते और भारतीय लोग वहां जाना नहीं चाहते. ऐसे में बांग्‍लादेश को इससे आर्थिक नुकसान होना तय है.

बांग्‍लादेश रेलवे-पोर्ट को भी नुकसान
बांग्लादेश की सिविल एविएशन अथॉरिटी रेलवे और पोर्ट अथॉरिटी ने भी भारत-बांग्‍लादेश के बीच यात्रियों की संख्‍या में कमी होने का जिक्र किया है. सूत्रों ने बताया कि ढाका से दिल्ली, कोलकाता और मुंबई जैसे प्रमुख भारतीय शहरों के बीच हवाई यात्रा में लगभग 60% से 70% की गिरावट देखी गई है. यहां बता दें कि बांग्‍लादेश में इस वक्‍त मोहम्‍मद यूनुस की अंतरिम सरकार है. बांग्‍लादेश  बार-बार भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है. कभी बांग्‍लादेश सरकार अवैध घुसपैठियों को बीएसएफ द्वारा गोली मारे जाने का मुद्दा भारत के सामने उठाती है तो कभी शेख हसीना को वापस लाने के लिए भारत को अंतरराष्‍ट्रीय कोर्ट में घसीट ने की धमकी देती है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰