हाथ फैलाने में पाकिस्तान से कुछ ही पीछे है बांग्लादेश……….

बांग्लादेश में शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद से देश के हालात दिन ब दिन बदतर होते जा रहे हैं. वहां लोगों के कारोबार चौपट हैं, बार-बार बिजली गुल हो रही है और लोगों का जीना मोहाल हो रखा है. एक वक्त एशिया का उभरता सितारा रहे बांग्लादेश की आर्थिक हालत इतनी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 16 सितंबर 2024, 05:31 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
हाथ फैलाने में पाकिस्तान से कुछ ही पीछे है बांग्लादेश……….
Photo: UB India News Archive

बांग्लादेश में शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद से देश के हालात दिन ब दिन बदतर होते जा रहे हैं. वहां लोगों के कारोबार चौपट हैं, बार-बार बिजली गुल हो रही है और लोगों का जीना मोहाल हो रखा है. एक वक्त एशिया का उभरता सितारा रहे बांग्लादेश की आर्थिक हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि वह दूसरे देशों से कर्ज मांगने में जुटा है. हाथ फैलाने के मामले में बांग्लादेश अब पाकिस्तान से कुछ ही कदम पीछे है. पाकिस्तान जहां आईएमएफ के आगे 7 अरब डॉलर के लोन के लिए बार-बार गिड़गिड़ा रहा है, तो वहीं बांग्लादेश ने अमेरिका के आगे झोली फैला रखी है.

वैसे बांग्लादेश की फरियाद पूरी करते हुए अमेरिका उसे करीब 20 करोड़ डॉलर की मदद देने को तैयार हो गया है. यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) के मिशन निदेशक रीड जे. एस्क्लिमन बांग्लादेश के दौरे पर आए हैं, जहां यूनुस सरकार से मुलाकात के बाद उन्होंने इस आर्थिक मदद का ऐलान किया. यह पैसा वहां विकास परियोजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और लोगों के लिए कारोबारी अवसरों को बढ़ाने में इस्तेमाल किया जाएगा.

अमेरिका से मिली 20 करोड़ की मदद
बांग्लादेश की सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ ने बताया कि ढाका में दोनों देशों के बीच ‘द डेवलपमेंट ऑब्जेक्टिव ग्रांट एग्रीमेंट (डीओएजी)’ समझौता हुआ है, जिसके तहत USAID सुशासन, सामाजिक, मानवीय और आर्थिक क्षेत्रों में अवसरों को बढ़ावा देने के लिए बांग्लादेश को 20.22 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मदद देगा.

इससे पहले बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने रविवार को अमेरिका के एक हाई-लेवल डेलीगेशन से मुलाकात कर बांग्लादेश को दोबारा मजबूत बनाने और यहां अहम सुधारों को पूरा करने में अमेरिका से मदद मांगी थी.

उधर कुछ ऐसा ही बुरा हाल पाकिस्तान का भी है, जो 7 अरब डॉलर के कर्ज के आगे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के आगे बार-बार गिड़गिड़ा रहा है. हालांकि पाकिस्तान की सख्ता हालत देख आईएमएस उसे इतना बड़ा कर्ज देने को तैयार रही. वह बार-बार कड़े शर्त रख रहा है, जिससे पाकिस्तान की सरकार के लिए मुसीबत खड़ी हो रही हैं. हालांकि अब शहबाज शरीफ ने ऐलान किया कि उसने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ सभी मसलों को सुलझा लिया है और अब इस महीने 7 अरब डॉलर के कर्ज की मंजूरी का रास्ता साफ हो गया है. पाकिस्तान को मिलने वाले इस कर्ज का बोझ सीधे तौर पर वहां आम लोगों पर पड़ने वाला है, जहां अब सरकार टैक्स देने वाले लोगों पर ही बोझ बढ़ाने की तैयारी कर रही है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰