आज होगा दिल्ली के नए सीएम का ऐलान , शाम तक केजरीवाल देंगे इस्तीफा

देश की राजधानी दिल्ली को आज मंगलवार को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। आज करीब 12 बजे आम आदमी पार्टी विधायक दल के नए नेता और दिल्ली के नए सीएम के नाम की घोषणा करेगी। दिल्ली […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 17 सितंबर 2024, 04:18 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आज होगा दिल्ली के नए सीएम का ऐलान , शाम तक केजरीवाल देंगे इस्तीफा
Photo: UB India News Archive

देश की राजधानी दिल्ली को आज मंगलवार को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। आज करीब 12 बजे आम आदमी पार्टी विधायक दल के नए नेता और दिल्ली के नए सीएम के नाम की घोषणा करेगी।

दिल्ली की राजनीति पर आज पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद सीएम पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। आज मंगलवार को आम आदमी पार्टी नए सीएम के नाम पर मुहर लगाएगी जिसके बाद नए सीएम का ऐलान किया जाएगा। इस बीच दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि दिल्ली का नया सीएम हम में से कोई एक होगा। इसके साथ ही सौरभ ने एक बार फिर से केजरीवाल की तुलना भगवान राम से कर दी है।

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सीएम की कुर्सी पर कौन बैठता है। उन्होंने कहा कि जनादेश अरविंद केजरीवाल के लिए था। जनता ने अरविंद केजरीवाल को चुना। उन्होंने कहा है कि वह सीएम पर नहीं बैठेंगे। कुर्सी तब तक है जब तक लोग दोबारा नहीं मांगते लेकिन कुर्सी अभी और अगले 5 सालों के लिए अरविंद केजरीवाल की है।

नया सीएम राजा भरत की तरह करेगा शासन- सौरभ

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जानकारी देते हुए कहा है कि हम में से कोई दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगा। सौरभ भारद्वाज आगे एक बार फिर से केजरीवाल की तुलना भगवान राम से की। उन्होंने कहा कि नया सीएम उसी तरह से होगा जैसे भरत ने भगवान राम की अनुपस्थिति में शासन किया था। भारद्वाज ने कहा कि आज विधायकों से चर्चा होगी और उसमें नाम तय हो सकता है।

पार्टी के सभी विधायकों से ली जा रही राय
पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को विधायक दल की बैठक होगी। इसमें संभावित नामों को रखा जाएगा। इस पर सभी विधायक अपनी राय देंगे। इसमें जिसके नाम पर सहमति बनेगी, उसे विधायक दल का नेता चुना जाएगा। यही शाम को अरविंद केजरीवाल के साथ शाम 4:30 बजे उपराज्यपाल से मुलाकात कर नई सरकार के गठन का दावा पेश करेंगे। इसके बाद सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी।

दिल्ली में फिर से केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार बनेगी- गोपाल राय

दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल राय ने कहा है कि विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि जब तक जनता उन्हें दोबारा समर्थन नहीं देती और उन्हें जिता नहीं देती, तब तक वह सीएम नहीं रहेंगे। तब तक पार्टी ही सीएम चुनेगी और सरकार उस सीएम के नेतृत्व में काम करेगी। दिल्ली में एक बार फिर सीएम केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

सीएम की रेस में ये नाम
सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम शामिल हैं। इसमें मौजूदा कैबिनेट के सदस्य आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत के अलावा पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रत्याशी रहे कुलदीप कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान समेत दूसरे नाम भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इनकी खूबियों और खामियों पर बात करने के साथ मुख्यमंत्री बनने पर राष्ट्रीय स्तर पर जाने वाले सियासी संदेश पर भी बात की। इसमें जोर इस फैसले से पार्टी की साख पर पड़ने वाले असर पर रहा। वहीं, बात दिल्ली के साथ हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर हुई।

केजरीवाल के आवास पर हुई पीएसी की बैठक
इस्तीफे के एलान के दूसरे दिन सोमवार मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर पीएसी की बैठक बुलाई। करीब एक घंटे तक चली बैठक में पीएसी के सभी सदस्य और मौजूदा कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहे। बैठक में मौजूद एक-एक नेता से केजरीवाल ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा की और उनका फीडबैक लिया। इस दौरान केजरीवाल ने उनसे दिल्ली के मौजूदा सियासी माहौल, नए मुख्यमंत्री के नाम और उसके आप की भविष्य की सियासत पर पड़ने वाले असर पर राय ली। इसमें दिल्ली समेत देश के दूसरे राज्यों में होने वाले चुनाव की स्थितियों की आकलन किया गया।

भरत की तरह कोई एक कुर्सी पर बैठेगा: सौरभ भारद्वाज
मीडिया से बात करते हुए दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये कोई बात नहीं है कि कौन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगा। क्योंकि वोट तो अरविंद केजरीवाल को दिया गया था। जनता ने केजरीवाल को चुना। उन्होंने आगे कहा कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। हम लोगों में से कोई एक चुनाव तक कुर्सी पर बैठेगा। कुर्सी पर भरत की तरह शासन किया जाएगा जैसे भगवान राम की अनुपस्थिति में भरत ने शासन चलाया था। आज विधायकों से चर्चा होगी। जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..
खास खबर

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने आया है. परिजनों ने पुलिसकर्मियों के घायल अवस्था में घर पहुंचने के बाद के हालात शेयर किए. इसके लिए परिजनों ने प्रेस कॉफ्रेंस करके जानकारी दी. 20 जुलाई को दिल्ली में पुलिस और CJP प्रदर्शनकारियों […]

UB India News31 जुल॰
तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?
दिल्ली

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन खत्म कर दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां नड्डा ने वांगचुक को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। वांगचुक ने शुक्रवार सुबह जारी वीडियो संदेश में कहा कि पिछले […]

UB India News24 जुल॰
जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?
खास खबर

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार के रवैये के प्रति गुस्सा उमड़ पड़ा। सरकार करीब 3 जून 2026 को धर्मेंद्र प्रधान के मुद्दे को सुलझा सकती थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। 20 जून से जंतर मंतर पर सीजेपी का आंदोलन […]

UB India News23 जुल॰
दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?
खास खबर

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद मार्च का आह्वान किया था. इस विरोध प्रदर्शन में हजारों की तादाद में छात्रों के साथ ही अन्य लोग भी शामिल हुए. इस दौरान हिंसा भड़क उठी और हालात बेहद खराब हो […]

UB India News21 जुल॰
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,
खास खबर

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं। कई लोगों के सिर भी फूटे हैं। 30 से 35 हजार प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंच गए हैं। पुलिस […]

UB India News20 जुल॰
दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश
खास खबर

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

दिल्ली NCR को मंगलवार दोपहर आंधी तूफान ने हिला दिया. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज दोपहर अचानक बादल छाये और फिर तेज आंधी आई. दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद जैसे इलाकों में तेज आंधी चली. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में आज बारिश होने का भी अलर्ट है. मौसम विभाग का कहना है कि […]

UB India News23 जून
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ FIR, विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप
खास खबर

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ FIR, विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप

दिल्ली का जंतर-मंतर आज एक सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन हो रहा है. CJP ने शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सुबह दिल्ली पहुंच गए और आते ही समर्थकों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन […]

UB India News6 जून
20 से ज़्यादा मौत के बाद पता चला कि क़ानून के हिसाब से तो बिल्डिंग बनी ही नहीं थी?
खास खबर

20 से ज़्यादा मौत के बाद पता चला कि क़ानून के हिसाब से तो बिल्डिंग बनी ही नहीं थी?

सौ बात की एक बात ये कि दिल्ली के मालवीय नगर के हौज़ रानी में होटेल में आग लग गई तो अधिकारियों को पता चल रहा है कि 6 कमरे बनाने की इजाज़त ली थी और 25 कमरे बना दिए? आग में 20 से ज़्यादा लोग मर गए तब पता चल रहा है कि क़ानून […]

UB India News4 जून
दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार बरामद
खास खबर

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार बरामद

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के 9 एजेंटों को गिरफ्तार किया है. ये संदिग्ध आतंकी देश की राजधानी को दहलाने की साजिश रच रहे थे. इनका मकसद दिल्ली ,मुंबई समेत बड़े शहरों में आतंकी हमला करने का था. गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी दिल्ली, मुंबई,पंजाब […]

UB India News30 मई