प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 74 साल के हो गए हैं। वे अपने जन्मदिन पर ओडिशा दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी सुबह 11 बजे वायुसेना के स्पेशल एयरक्राफ्ट से अहमदाबाद से भुवनेश्वर के बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
मोदी पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। फिर ओडिशा की महिलाओं के लिए सीएम मोहन चरण माझी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की बहुप्रचारित सुभद्रा योजना लॉन्च करेंगे।
12 जून को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण के बाद मोदी की यह पहली ओडिशा यात्रा होगी। जारी शेड्यूल के मुताबिक, मोदी सुबह 11.15 बजे सड़क मार्ग से स्लम एरिया जाएंगे। वहां पीएम आवास के लाभार्थियों से बातचीत के बाद मोदी जनता मैदान जाएंगे।

जनता मैदान में 12 बजे मोदी की सभा जनता मैदान में दोपहर 12 बजे से मोदी की सभा होगी। वे यहां कई रेलवे और नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स के साथ सुभद्रा योजना लॉन्च करेंगे। सुभद्रा योजना यह एक वित्तीय सहायता योजना है, जिसका नाम भगवान जगन्नाथ और भगवान बलभद्र की बहन सुभद्रा के नाम पर रखा गया है।
इस योजना के तहत राज्य सरकार 21-60 साल की महिलाओं को 2024-25 और 2028-29 के बीच 5 सालों के दौरान 50,000 रुपए देगी। हर साल 10,000 रुपए दो किस्तों में सीधे उनके खातों में जमा की जाएगी। इस योजना में 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को जोड़ने की उम्मीद है।
मोदी 2,800 करोड़ की रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे अधिकारियों ने बताया कि PM मोदी 10 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में आज फंड ट्रांसफर करेंगे। वह देश भर के लिए 2,800 करोड़ रुपए की रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। मोदी 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।
मोदी PM आवास के 26 लाख लाभार्थियों को घर की चाबियां सौंपेंगे मोदी लगभग 14 राज्यों के प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लगभग 10 लाख लाभार्थियों को मदद राशि की पहली किस्त भी जारी करेंगे। इसके अलावा मोदी पीएम आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के 26 लाख लाभार्थियों को उनके घरों की चाबियां सौंपेंगे।
मोदी प्रधानमंत्री आवास+2024 ऐप भी लॉन्च करेंगे। मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी ((PMAY-U) 2.0 के लिए ऑपरेशन गाइडलाइन भी लॉन्च करेंगे।
PM मोदी अहमदाबाद में बोले- मेरा मजाक उड़ाया गया
PM मोदी सोमवार (16 सितंबर) को गुजरात दौरे पर थे। उन्होंने अहमदाबाद और भुज के बीच भारत की पहली नमो भारत रैपिड रेल का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा, उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण का सिंगल विंडो आईटी सिस्टम (SWITS) लॉन्च किया।








