लेबनान को दहलाने के लिए ‘पेजर’ में किसने भरा बारूद?

एक साथ सैकड़ों पेजरों में ब्लास्ट होने से लेबनान दहल गया. इन धमाकों में 9 लोगों की मौत हो गई और 2,700 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इन धमाकों को लेकर फिर शक की सुई इजरायल की ओर है. लेबनान के सीनियर सिक्योरिटी सूत्रों ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि इजरायल की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 18 सितंबर 2024, 04:33 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लेबनान को दहलाने के लिए ‘पेजर’ में किसने भरा बारूद?
Photo: UB India News Archive

एक साथ सैकड़ों पेजरों में ब्लास्ट होने से लेबनान दहल गया. इन धमाकों में 9 लोगों की मौत हो गई और 2,700 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इन धमाकों को लेकर फिर शक की सुई इजरायल की ओर है. लेबनान के सीनियर सिक्योरिटी सूत्रों ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने मंगलवार के विस्फोटों से महीनों पहले लेबनानी समूह हिजबुल्लाह द्वारा ऑर्डर किए गए 5000 ताइवान निर्मित पेजर के अंदर थोड़ी मात्रा में विस्फोटक रखे थे. ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने इन धमाकों के बाद इज़रायल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई है. उधर, ताइवान की कंपनी गोल्ड अपोलो ने कहा कि उसने इन पेजर को नहीं बनाया है जिनका इस्तेमाल लेबनान में हुए ब्लास्ट में किया गया है.

महीनों से चल रही थी ब्लास्ट की प्लानिंग?

कई लेबनानी स्थित सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि ऐसा लगता है कि इन धमाकों की साजिश में कई महीनों का वक्त लगा है. सीनियर लेबनानी सिक्योरिटी सोर्से ने कहा कि समूह ने ताइवान स्थित गोल्ड अपोलो द्वारा निर्मित 5,000 बीपर्स का ऑर्डर दिया था, जिनके बारे में कई स्रोतों का कहना है कि उन्हें विंटर सीजन में देश में लाया गया था.

बड़े खास थे ये पेजर

वरिष्ठ लेबनानी सुरक्षा स्रोत ने पेजर के मॉडल, AP924 की एक तस्वीर की पहचान की, जो अन्य पेजर की तरह वायरलेस तरीके से टेक्स्ट मैसेज रिसीव और डिस्प्ले करता है लेकिन इससे फोन कॉल नहीं किया जा सकता है. हिजबुल्लाह के ऑपरेशन से परिचित दो सूत्रों ने इस साल रॉयटर्स को बताया कि हिजबुल्लाह लड़ाके इजरायली लोकेशन-ट्रैकिंग से बचने की कोशिश में कम्युनिकेशन के कम-तकनीकी साधन के रूप में पेजर का उपयोग कर रहे हैं.

प्रोडक्शन लेवल पर भरा गया विस्फोटक

लेबनान स्थित एक सूत्र ने बताया कि इन पेजर को इज़रायल की खुफिया एजेंसी द्वारा प्रोडक्शन लेवल पर संशोधित किया गया था. इस सूत्र ने कहा, “मोसाद ने डिवाइस के अंदर एक बोर्ड लगाया है जिसमें विस्फोटक था जो एक कोड रिसीव करता है. किसी भी तरीके से इसका पता लगाना बहुत मुश्किल है, यहां तक ​​कि किसी भी डिवाइस या स्कैनर की मदद से भी इसके बारे में पता नहीं लगाया जा सकता है.”

इस सूत्र ने कहा कि जब उन्हें एक कोडेड मैसेज भेजा गया तो 3,000 पेजर में एक साथ ब्लास्ट हो गया. वहीं, एक अन्य सुरक्षा सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि नए पेजर में 3 ग्राम तक विस्फोटक छिपा हुआ था और महीनों तक इस्तेमाल करने के बाद भी हिजबुल्लाह को यह पता नहीं चला. रॉयटर्स ने उन पेजर का विश्लेषण किया जो धमाके में नष्ट हुए. इन पेजर्स की इमेज में पीछे की ओर एक स्टिकर पर ताइपे स्थित गोल्ड अपोलो कंपनी का नाम लिखा था.

ताइवान की कंपनी का आरोपों से इनकार

उधर ताइवान स्थित गोल्ड अपोलो कंपनी ने इन आरोपों से इनकार कर दिया है. कंपनी के फाउंडर सू चिंग-कुआंग ने पत्रकारों से कहा कि ताइवान की गोल्ड अपोलो ने वे पेजर नहीं बनाए जिनका इस्तेमाल मंगलवार को लेबनान में हुए विस्फोटों में किया गया था.

सू चिंग-कुआंग ने कहा, “विस्फोट में इस्तेमाल किए गए पेजर यूरोप की एक कंपनी द्वारा बनाए गए थे जिसके पास ताइवानी फर्म के ब्रांड का उपयोग करने का अधिकार था. यह हमारा प्रोडक्ट नहीं था बस उस पर हमारा ब्रांड का लोगो था.” हालांकि, एचएसयू ने उस कंपनी का नाम नहीं बताया जिसके बारे में उन्होंने कहा कि उसने पेजर का निर्माण किया था. उन्होंने कहा, “हम एक जिम्मेदार कंपनी हैं, यह घटना बहुत शर्मनाक है.”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰