शेल कं​पनी खड़ी करके इजरायल ने पेजर अटैक को दिया अंजाम !

लेबनान में बीते दिनों पेजर और वॉकी टॉकी फटने से अब तक कुल 32 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 4500 लोग घायल हो गए हैं. हिज्बुल्लाह ने इन हमलों के बीच इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है. वहीं इजराइल ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है. आपको बता दें कि हिज्बुल्लाह चीफ नसरुल्लाह […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 19 सितंबर 2024, 04:40 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
शेल कं​पनी खड़ी करके इजरायल ने पेजर अटैक को दिया अंजाम !
Photo: UB India News Archive

लेबनान में बीते दिनों पेजर और वॉकी टॉकी फटने से अब तक कुल 32 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 4500 लोग घायल हो गए हैं. हिज्बुल्लाह ने इन हमलों के बीच इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है. वहीं इजराइल ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है. आपको बता दें कि हिज्बुल्लाह चीफ नसरुल्लाह ने सबसे पहले 2022 में सार्वजनिक तौर पर पेजर के उपयोग की बात कही थी. इसके बाद से यहां के लोगों ने पेजर और वॉकी टॉकी का उपयोग करना शुरू कर दिया.

2022 में ही ऑपरेशन लेबनान की स्क्रिप्ट तैयार कर दी

हिज्बुल्लाह का दावा है कि इन हमलों के पीछे इजरायल जिम्मेदार हो सकता है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि इजरायल ने 2022 में ही ऑपरेशन लेबनान की स्क्रिप्ट तैयार कर दी थी. मीडया रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान और सीरिया के कुछ क्षेत्रों में बीते दो दिनों से पेजर से लेकर वॉकी-टॉकी और सोलर पैनल में धमाके हुए. इसके पीछे इजरायल का हाथ बताया जा रहा है. रिपोर्ट की मानें तो इजराइल के पूर्व रक्षा और खुफिया अधिकारियों के हवाले से जानकारी मिली है कि इजरायल को यह बात पहले से मालूम थी कि हिज्बुल्लाह मोबाइल की जगह पेजर के उपयोग पर अधिक जोर दे रहा है. इसकी सच्चाई की पुष्टि तब हुई जब पता चला कि लेबनान में जिन पेजर और वॉकी-टॉकी में धमाके हुए उन्हें हंगरी की कंपनी ने तैयार किया था.

पेजर और वॉकी टॉकी के उपयोग पर जोर दिया

बताया जा रहा है कि इजरायल ने इसकी प्लानिंग दो साल पहले ही कर ली थी. हिज्बुल्लाह चीफ नसरुल्लाह लंबे वक्त से हिज्बुल्लाह लड़ाकों को सेलफोन या इंटरनेट कॉलिंग के बजाए पेजर और वॉकी टॉकी के उपयोग पर जोर दिया है. उन्होंने सबसे पहले 2022 में खुले तौर पर पेजर के उपयोग की बात कही थी. इस बयान के बाद इजरायल ने ऑपरेशन लेबनान की प्लानिंग की थी.

नसरुल्लाह ने इस साल फरवरी में लड़ाकों और समर्थकों को सार्वजनिक तौर पर कहा था कि अगर इजरायल हाई-टेक होता चला गया तो हम लो-की (Low Key) हो जाएंगे. उन्होंने कहा था कि इजरायल सेलफोन के नेटवर्क का उपयोग करके हिज्बुल्लाह लड़ाकों की लोकेशन को ट्रैक कर सकता है. नसरुल्लाह ने चेताया था कि अगर कोई इजरायल का एजेंट है तो वह एजेंट आपके हाथों में है. सेलफोन को अपने दूर रखा जाना चाहिए. इन सेलफोन को दफन कर दिया जाना चाहिए. इन्हें लोहे के बक्सों में बंद किया जाए.

आर्म आर्डर लेकर भी डिलिवरी करती थी कंपनी

हिज्बुल्लाह चीफ ने इसके लिए हंगरी के बुडापेस्ट में 2022 में दो तीन शेल कंपनियां खड़ी की थी. इन कंपनियों में से एक थी- BAC Consulting KFT. इस कंपनी ने ताइवान की Gold Apollo कंपनी से पार्टनरशिप की. इस पार्टनरशिप के तहत पेजर और वॉकी टॉकी जैसे वायरलेस डिवाइस को तैयार किया गया. मगर इन शेल कंपनियों के संबंध इजरायल से थे. हिज्बुल्लाह चीफ को किसी तरह शक न हो इसलिए वह आर्म आर्डर भी डिलिवरी करती थी. पेजर में लगी बैटरी एक विस्फोटक की तरह थी. इस कारण जहां पेजर को हिज्जबुल्ला सुरक्षित मान रहा था. वहीं इसे एक बम की तरह इस्तेमाल किया. इजरायल के लिए बैटरी एक बम के बटन की तरह है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰