हिजबुल्लाह इजरायल पर दागे 300 से ज्यादा रॉकेट

लेबनान में पेजर और वॉकी-टॉकी ब्लास्ट से बुरी तरह टूट चुका हिजबुल्लाह इजरायल से इंतेकाम लेने पर आमादा है. उसने रविवार सुबह उस पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ रॉकेट हमले कर दिए. खबर है कि इस शिया मिलिशिया ने यहूदी देश पर सुबह-सुबह ही 300 से ज्यादा रॉकेट दाग दिए. इनमें से 85 राकेट […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 22 सितंबर 2024, 06:50 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
हिजबुल्लाह इजरायल पर दागे 300 से ज्यादा रॉकेट
Photo: UB India News Archive

लेबनान में पेजर और वॉकी-टॉकी ब्लास्ट से बुरी तरह टूट चुका हिजबुल्लाह इजरायल से इंतेकाम लेने पर आमादा है. उसने रविवार सुबह उस पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ रॉकेट हमले कर दिए. खबर है कि इस शिया मिलिशिया ने यहूदी देश पर सुबह-सुबह ही 300 से ज्यादा रॉकेट दाग दिए. इनमें से 85 राकेट तो सिर्फ आधे घंटे में इजरायल पर दागे गए.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल पर कुल 11 हमले किए. इनमें से 6 बड़े हमले थे, जिसमें 10 से लेकर 100 रॉकेट एक साथ दागे गए. इसमें से ज्यादातर रॉकेट हाइफा और नहरिया शहर के सटे इलाकों पर दागे गए. हालांकि इजरायली सेना ने इनमें से ज्यादातर रॉकेट को मार गिराया, लेकिन कुछ रॉकेट उत्तरी इजराइल के इलाके में गिरे.

इजरायली सेना IDF के मुताबिक, सुबह 6:24 से 6:32 और 6:52 से 07:00 बजे के बीच नॉर्दर्न इज़रायल में लेबनान की तरफ़ से प्रोजेक्टाइल को आते हुए देखा गया. इसके बाद तुरंत ही इजरायली एयर डिफेंस एक्टिव हुआ और सायरन बजने लगे. इनमें से कुछ रॉकेट को तो इजरायली एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया, लेकिन बाकी किर्यत बालिक, त्सुर शालोम और मोरेशेट के इलाकों में जा गिरे.

उत्तर इजरायल में लगा कर्फ्यू
इजरायल ने हिजबुल्लाह के इन हमलों को देखते हुए नॉर्दर्न इजरायल के कुछ इलाक़ों में कर्फ्यू लगा दिया है. यहां सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं. वहीं होम फ़्रंट डिफेंसिव गाइडलाइन में रविवार सुबह 6 बजे से सोमवार शाम 6 बजे तक के लिए बदलाव किया गया है.

इजरायली प्रशासन ने उत्तरी गोलान के कनफ्रंटेशन लाईन (विवादित जगह), दक्षिणी गोलान (एमेक हेयर्डन), रीजनल काउंसिल टाउन, गलील, हामिफ्रात्ज़, हाअमाकिम के लोगों के लिए नए दिशानिर्देश है. इसके तहत खुली जगह पर सिर्फ दस लोग इक्ट्ठा हो सकते हैं. वहीं अगर किसी बंद जगह में कार्यक्रम हो रहा है तो उसमें 100 के करीब लोग ही शामिल हो सकते हैं.

इसके अलावा समुद्री बीच को फिलहाल बंद कर दिया गया है. वहीं लोगों को काम करने की उन्हीं जगहों पर जाने की इजाज़त होगी, जो कि शेलटर के पास होंगे या फिर तय किए गए मानकों के हिसाब से ऑफिस बने होंगे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰