लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार:सेंसेक्स ने 84,881 और निफ्टी ने 25,925 का स्तर छुआ

शेयर बाजार ने आज यानी 23 सितंबर को लगातार तीसरे कारोबारी दिन नया ऑल टाइम हाई बनाया है। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 84,881 और निफ्टी ने 25,925 का स्तर छुआ। अभी सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 84,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 23 सितंबर 2024, 05:41 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार:सेंसेक्स ने 84,881 और निफ्टी ने 25,925 का स्तर छुआ
Photo: UB India News Archive

शेयर बाजार ने आज यानी 23 सितंबर को लगातार तीसरे कारोबारी दिन नया ऑल टाइम हाई बनाया है। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 84,881 और निफ्टी ने 25,925 का स्तर छुआ।

अभी सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 84,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 25,850 पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयर्स में तेजी है।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल

कारोबार की शुरुआत के समय निफ्टी पर भारती एयरटेल, श्रीराम फाइनेंस, बजाज ऑटो, डिविस लैब्स और एमएंडएम प्रमुख लाभ वाले शेयरों में शामिल दिखे, जबकि आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक और एक्सिस बैंक नुकसान में रहे।

निवेशकों का कैसा रहा रुझान

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 21 सितंबर 2024 को 14,064.05 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,427.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इन स्टॉक्स में हलचल

आज के कारोबार में ऑटो स्टॉक्स में भी तेजी दिखी। मदरसन, टीवीएस मोटर, एमएंडएम सबसे ज्यादा बढ़ने वाले स्टॉक्स के तौर पर दिखे। सबसे ज्यादा 3.41 प्रतिशत की तेजी मदरसन में दिखी। इसके अलावा, फार्मा में ग्लेनमार्क फार्मा के शेयरों में 7% की बढ़त देखी गई। इसके अलावा, हिंद रेक्टिफायर्स को भारतीय रेलवे से 200 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर मिला है, जिससे कंपनी के शेयर में सपोर्ट का रुझान है।

एशियाई बाजार का हाल

सोमवार की सुबह एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शेयर सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे हैं। एशिया डॉव 0.33% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग 0.68% की बढ़त के साथ हरे रंग में कारोबार कर रहा है। इसी तरह, दक्षिण कोरिया का KOSPI सूचकांक 0.04% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है और बेंचमार्क चीनी सूचकांक शंघाई कंपोजिट 0.19% की बढ़त के साथ हरे रंग में कारोबार कर रहा है। सोमवार सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 0.69% बढ़कर 71.49 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.63% बढ़कर 74.96 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं।

वोडाफोन-आइडिया के शेयर में 8% की तेजी

वोडाफोन-आइडिया के शेयर में आज 8% की तेजी है। वोडाफोन-आइडिया ने नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग के साथ तीन साल में 4G और 5G नेटवर्क इक्विपमेंट्स की सप्लाई के लिए 3.6 बिलियन डॉलर यानी 30 हजार करोड़ रुपए की डील की है।

आज एशियाई बाजारों में तेजी

  • एशियाई बाजार में आज तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.63% और चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में भी 0.72% बढ़त है। कोरिया के कोस्पी में 0.17% की तेजी है।
  • 20 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.09% बढ़कर 42,063 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 0.36% गिरकर 17,948 और S&P 500 0.19% गिरकर 5,702 पर बंद हुआ।

आज से ओपन होगा मनबा फाइनेंस का IPO

मनबा फाइनेंस लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO आज (23 सितंबर) से ओपन होगा। निवेशक 25 सितंबर तक इस IPO के लिए बोली लगा सकेंगे। 30 सितंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

शुक्रवार को बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई इससे पहले शुक्रवार यानी 20 सितंबर को सेंसेक्स ने 84,694 का और निफ्टी ने 25,849 का नया ऑलटाइम हाई बनाया था। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1359 अंक की तेजी के साथ 84,544 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में 375 अंक की तेजी रही, यह 25,790 पर बंद हुआ था।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰