PM मोदी ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति के साथ की द्विपक्षीय बैठक, गाजा की स्थिति पर जताई गहरी चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनदिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने रविवार को न्यूयॉर्क में फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर बातचीत की. वहीं पीएम मोदी ने गाजा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की. इसके साथ ही पीएम मोदी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 23 सितंबर 2024, 05:46 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
PM मोदी ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति के साथ की द्विपक्षीय बैठक, गाजा की स्थिति पर जताई गहरी चिंता
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनदिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने रविवार को न्यूयॉर्क में फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर बातचीत की. वहीं पीएम मोदी ने गाजा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने फिलिस्तीनी लोगों को भारत के लगातार समर्थन की भी पुष्टि की.

पीएम मोदी ने गाजा में मानवीय स्थिति पर जताई चिंता
पीएम मोदी की इस द्विपक्षीय बैठक के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी. उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महामहिम महमूद अब्बास से मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने गाजा में मानवीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की और फिलिस्तीन के लोगों को भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की.” बता दें कि भारत लंबे समय से इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष के लिए दो-राज्य समाधान पर विचार करता रहा है.

पीएम मोदी ने की थी हमास हमले की निंदा
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए आतंकी हमले की निंदा करने वाले पहले वैश्विक नेताओं में से एक थे, बावजूद इसके भारत ने बार-बार गाजा की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. यही नहीं भारत ने अपनी प्रतिबद्धता के तहत गाजा के लोगों को मानवीय मदद भी भेजी. भारत ने जुलाई में 2024-25 के लिए फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी, यूएनआरडब्ल्यूए को 2.5 मिलियन डॉलर की पहली किस्त भी जारी की थी.

इन नेताओं के साथ भी की द्विपक्षीय बैठक
अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबा के साथ भी द्विपक्षीय बैठकें कीं. कुवैत के क्राउन प्रिंस के साथ, पीएम मोदी ने भारत-कुवैत द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की. इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों और लोगों के बीच मजबूत संपर्कों को और मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की.

वहीं नेपाली पीएम ओली के साथ मुलाकात के के दौरान पीएम मोदी ने सदियों पुरानी, ​​​​बहुआयामी और विस्तारित भारत-नेपाल साझेदारी के सभी क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए आपसी हित के मामलों पर बातचीत की. इससे पहले दिन में, पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित एक गोलमेज सम्मेलन में अमेरिका के शीर्ष तकनीकी नेताओं और सीईओ के साथ बातचीत की.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰