लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल के हमले ,492 की मौत

लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. यह 2006 के बाद से लेबनान पर हुए सबसे घातक हवाई हमलों में से एक है, जिसमें कम से कम 492 लोग मारे गए और 1,000 से अधिक लोग घायल हो गए. हताहतों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. लेबनान के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 24 सितंबर 2024, 06:04 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल के हमले ,492 की मौत
Photo: UB India News Archive

लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. यह 2006 के बाद से लेबनान पर हुए सबसे घातक हवाई हमलों में से एक है, जिसमें कम से कम 492 लोग मारे गए और 1,000 से अधिक लोग घायल हो गए. हताहतों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की है कि इजरायली हमलों में 35 बच्चों और 58 महिलाओं सहित 492 लोग मारे गए और 1,000 से अधिक लोग घायल हो गए. लेबनान के अधिकारियों ने कहा कि देश को 80,000 से अधिक संदिग्ध इजरायली कॉल प्राप्त हुए, जिसमें उसके नागरिकों को खाली करने की चेतावनी दी गई. लेबनान में इजरायल के इन ताजा हमलों ने एक और बड़ी जंग की स्थिति पैदा कर दी है.

नेतन्याहू ने दी चेतावनी
इजरायली सेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हवाई पहले से पहले दक्षिणी और पूर्वी लेबनान के नागरिकों को खाली करने की चेतावनी दी थी. इसमें साफ कहा गया कि वह लेबनान की बेका घाटी में हमला करने वाली है. आरोप है क‍ि हिजबुल्लाह वहां हथियार जमा कर रखा है.

वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रिकॉर्ड किए गए संदेश में लेबनानी नागरिकों से इलाके को खाली करने के इजरायली संदेश के संदर्भ में कहा, ‘इस चेतावनी को गंभीरता से लें.’ नेतन्याहू ने कहा, ‘प्लीज अब खतरे से दूर हो जाएं. हमारा अभियान खत्म हो जाने के बाद आप सुरक्षित रूप से अपने-अपने घरों में वापस जा सकते हैं.’

लेबनान में हमलों पर क्या बोली इजरायली सेना
इजरायल के सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि सेना इजराइल के साथ लेबनान की सीमा से हिजबुल्लाह को खदेड़ने के लिए ‘जो भी जरूरी होगा’ वह करेगी. हगारी ने दावा किया कि सोमवार को किए गए हवाई हमलों से हिजबुल्लाह को भारी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा, ‘हम युद्ध नहीं चाहते हैं. हम खतरों को खत्म करना चाहते हैं. हम इस मिशन को पूरा करने के लिए जो भी करना होगा, वह करेंगे। हमें उम्मीद है कि हम इसे जल्द से जल्द पूरा कर लेंगे.’

सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि हिजबुल्लाह ने पिछले अक्टूबर से इजरायल को निशाना बनाकर लगभग 9,000 रॉकेट और ड्रोन से हमले किए हैं, जिनमें अकेले सोमवार को 250 रॉकेट और ड्रोन दागे गए. हगारी ने कहा कि इजरायली युद्धक विमानों ने सोमवार को हिजबुल्लाह के 1,300 ठिकानों पर हमले किए, जिससे क्रूज मिसाइलें, लंबी और छोटी दूरी के रॉकेट और हमलावर ड्रोन नष्ट हो गए. उन्होंने कहा कि हिजबुल्लाह के कई लड़ाके रिहायशी इलाकों में छिपे हुए थे, उन्होंने निजी घरों में छिपाकर रखे गए हथियारों की तस्वीरें दिखाईं.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰