हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी

हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है और शाम 6 बजे तक चलेगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक 22.70 फीसदी वोटिंग की खबर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट, जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दुष्यंत चौटाला […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 5 अक्टूबर 2024, 07:59 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
हरियाणा  विधानसभा की सभी 90 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी
Photo: UB India News Archive

हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है और शाम 6 बजे तक चलेगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक 22.70 फीसदी वोटिंग की खबर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट, जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दुष्यंत चौटाला समेत 1031 अन्य उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला होगा। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस एक दशक के बाद सरकार में वापसी की उम्मीद कर रही है। वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

हरियाणा में क्रांतिकारी बदलाव होगा’, बोले रणदीप सिंह सुरजेवाला

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने  कैथल में मतदान किया। उन्होंने कहा- “मैं लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने की अपील करता हूं। लोग भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद से दुखी हैं, किसान, युवा सब दुखी हैं, इसलिए यहां एक क्रांतिकारी बदलाव होगा। मैं सभी से अपना वोट डालने और एक क्रांतिकारी बदलाव लाने की अपील करता हूं। आकांक्षाएं रखना कोई बुरी बात नहीं है। लेकिन व्यक्तिगत आकांक्षाएं पार्टी अनुशासन से बड़ी नहीं होती हैं, अंततः राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे जो भी निर्णय लेंगे वह सभी को स्वीकार्य होगा।”

हरियाणा में बीजेपी जीत रही है-ओम प्रकाश धनखड़

झज्जर के बादली विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश धनखड़ ने वोटिंग के बाद कहा, “मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है, मैं प्रार्थना करता हूं कि यह शांतिपूर्ण हो और लोग बड़ी संख्या में मतदान करें। हमें लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है। हरियाणा में हमारी तैयारी अच्छी है, बीजेपी जीत रही है।”

11 बजे तक 22.70 प्रतिशत वोटिंग

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 11 बजे तक 22.70 प्रतिशत वोटिंग हुई।

अगली मुलाकात आपसे मुख्यमंत्री आवास पर होगी-अनिल विज

अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने कहा, “….सरकार भाजपा की बनेगी और मुख्यमंत्री वो बनेगा जिसे पार्टी चाहेगी। अगर पार्टी मुझे चाहेगी तो अगली मुलाकात आपसे मुख्यमंत्री आवास पर होगी…मैं सबसे वरिष्ठ नेता हूं।”

दुष्यंत चौटाला ने किया मतदान, लोगों से की ये अपील

सिरसा: हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और उचाना कलां सीट से JJP के उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला ने कहा, “मैं हर नागरिक से अनुरोध करता हूं कि वे बाहर आएं और मतदान करें। यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है और इस सबसे बड़े पर्व में हर किसी का वोट महत्वपूर्ण है। आपके वोट की शक्ति देश को मजबूत बनाएगी।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰