दिल्ली-कश्मीर, महाराष्ट्र, यूपी और असम… देश के 5 राज्यों में 22 जगहों पर NIA का छापा

नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (NIA) ने महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली में 22 जगहों पर एक साथ छापा मारा है। NIA ने एक आतंकी साजिश मामले को लेकर एक्शन लिया है। इसमें कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। NIA को आशंका है कि हिरासत में लिए गए लोगों का […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 5 अक्टूबर 2024, 07:46 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली-कश्मीर, महाराष्ट्र, यूपी और असम… देश के 5 राज्यों में 22 जगहों पर NIA का छापा
Photo: UB India News Archive

नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (NIA) ने महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली में 22 जगहों पर एक साथ छापा मारा है। NIA ने एक आतंकी साजिश मामले को लेकर एक्शन लिया है। इसमें कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। NIA को आशंका है कि हिरासत में लिए गए लोगों का कनेक्शन आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से है।

महाराष्ट्र के मालेगांव, जालना और संभाजीनगर में NIA की छापेमारी के दौरान ATS की टीम भी मौके पर पहुंची है। मालेगांव में एक होम्योपैथी क्लिनिक से NIA ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। जालना से भी 1 शख्स को हिरासत में लिया गया है। इनसे आतंकी गतिविधियों में शामिल होने को लेकर पूछताछ की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के बारामूला में जिस शख्स के यहां छापा मारा गया है, उसका नाम इकबाल भट है। उस पर टेरर फंडिंग के आरोप हैं। इसके अलावा कश्मीर में कुछ लोकेशन पर भी छापेमारी चल रही है।

दिल्ली से 2 लोग हिरासत में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में NIA की छापेमारी कार्रवाई में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। छापे के दौरान NIA को संदिग्ध सामग्री मिली है, जिसे जब्त कर लिया गया है।

4 दिन पहले पश्चिम बंगाल में छापे मारे गए NIA ने 1 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की थी। NIA की टीम ने दक्षिण 24 परगना, आसनसोल, हावड़ा, नदिया और कोलकाता में 11 स्थानों पर संदिग्धों के आवासों पर तलाशी ली थी।

NIA ने बताया था कि जिन लोगों के घर छापे मारे गए, वो भाकपा (माओवादी) के कार्यकर्ता थे। उन्होंने नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने में संगठन के कमांडरों की मदद की थी।

NIA की तरफ से कहा गया था कि तलाशी में कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए। मामला पोलित ब्यूरो, केंद्रीय समिति के सदस्यों, कार्यकर्ताओं और प्रतिबंधित संगठन के समर्थकों की साजिश से संबंधित है।

NIA ने यूपी के दो शहरों प्रयागराज और महराजगंज में 30 अगस्त को छापेमारी की। यह छापेमारी रेड अर्बन नक्सल फंडिंग के मामले में की गई। सुबह 6 बजे शुरू हुई कार्रवाई करीब 7 घंटे तक चली। NIA ने प्रयागराज में इंकलाबी छात्र मोर्चा के सदस्य के बारे में पूछताछ की। एक छात्र को डिटेन किया गया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰