EVM की बैटरी 99% कैसे?

हरियाणा चुनाव में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाई और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के फिर से सीएम बनने के मनसूबों पर पानी फेर दिया. शुरुआती एक घंटे के रुझान यह दावा कर रहे थे कि कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है लेकिन जैसे जैसे वोटों की गिनती आगे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 9 अक्टूबर 2024, 07:47 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
EVM की बैटरी 99% कैसे?
Photo: UB India News Archive

हरियाणा चुनाव में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाई और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के फिर से सीएम बनने के मनसूबों पर पानी फेर दिया. शुरुआती एक घंटे के रुझान यह दावा कर रहे थे कि कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है लेकिन जैसे जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ी, कांग्रेस सत्‍ता से दूरी होती चली गई. यही बात अब कांग्रेस पार्टी को हजम नहीं हो रही है. कांग्रेस ने पिछले चुनावों की तर्ज पर ही इस बार भी ईवीएम से छेड़छाड़ का मुद्दा उठाया. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और जयराम रमेश मीडिया के सामने आए और उनकी तरफ से कहा गया कि तीन विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम मशीन बदली गई. बीजेपी को इसका फायदा डायरेक्‍ट मिला. कांग्रेस का कहना है बदली गई ईवीएम की बैटरी 99 प्रतिश थी। वोटिंग से लेकर काउंटिंग तक सब निपटने के बाद किसी ईवीएम की बैटरी 99 प्रतिशत कैसे हो सकती है. चुनाव आयोग सूत्रों की तरफ से बैटरी से जुड़े आरोपों पर जवाब दिया गया.

चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि ईवीएम को चालू करने और मतदान बंद करने की प्रक्रिया उम्मीदवारों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में की जाती है. जब नई बैटरी लगाई जाती है, तो उसकी क्षमता 7.5 वोल्ट या 8 वोल्ट होती है. जब बैटरी की क्षमता 7.4 वोल्ट और 8 वोल्ट के बीच होती है, तब यह 99% चार्ज दिखाती है. जब यह 7.4 वोल्ट से कम हो जाती है, तो यह वास्तविक प्रतिशत 98% और 10% के बीच दिखाना शुरू कर देती है. जब यह 5.8 वोल्ट या 10% चार्ज पर पहुंच जाती है, तो डिस्प्ले यूनिट पर बैटरी बदलने का संकेत मिलता है.

क्‍या कहता है चुनाव आयोग का मैनुअल?
चुनाव आयोग के दो सूत्रों ने बताया कि मतदान बंद होने के समय किसी भी उम्मीदवार या उनके एजेंट ने आपत्ति नहीं जताई. बैटरी का लाइफ इस बात पर निर्भर करती है कि मतदान से पहले इसका उपयोग करके कितने मॉक पोल आयोजित किए गए हैं, लेकिन बैटरी पूरी मतदान प्रक्रिया के दौरान 99% पर रह सकती है. चुनाव आयोग के ईवीएम मैनुअल कहते हैं कि मतदान के दौरान ईवीएम कंट्रोल यूनिट की बैटरी या पावर पैक बदलने के लिए उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंटों को मौजूद रहना होगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰