इजराइली सैनिकों ने साउथ लेबनान में झंडा फहराया……

लेबनान में इजराइली हमले के बीच हिजबुल्लाह ने सीजफायर की मांग की है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक इस संगठन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर सीजफायर का समर्थन किया है और गाजा में जंग को रोकने की शर्त नहीं रखी है। हिजबुल्लाह ने पिछले साल 8 अक्टूबर को हमास का साथ देते हुए इजराइल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 9 अक्टूबर 2024, 08:01 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इजराइली सैनिकों ने साउथ लेबनान में झंडा फहराया……
Photo: UB India News Archive

लेबनान में इजराइली हमले के बीच हिजबुल्लाह ने सीजफायर की मांग की है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक इस संगठन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर सीजफायर का समर्थन किया है और गाजा में जंग को रोकने की शर्त नहीं रखी है।

हिजबुल्लाह ने पिछले साल 8 अक्टूबर को हमास का साथ देते हुए इजराइल पर हवाई हमला शुरू किया था। इस घटना के एक साल पूरे होने पर हिजबुल्लाह के डिप्टी चीफ नईम कासिम ने मंगलवार को भाषण दिया।

कासिम ने कहा कि हिजबुल्लाह सीजफायर के लिए लेबनान संसद अध्यक्ष नबीह बेरी की कोशिशों का समर्थन करता है। एक बार सीजफायर हो जाए तो फिर बाकी चीजों पर चर्चा की जाएगी। हिजबुल्लाह पहले कहता रहा है कि वह इजराइल पर हमले तभी रोकेगा जब गाजा में सीजफायर होगा।

इससे पहले नईम कासिम ने 30 सितंबर को भाषण दिया था। इसमें उन्होंने इजराइल के साथ जंग जारी रखने की बात कही थी।
इससे पहले नईम कासिम ने 30 सितंबर को भाषण दिया था। इसमें उन्होंने इजराइल के साथ जंग जारी रखने की बात कही थी।

इजराइल-हिजबुल्लाह संघर्ष से जुड़ी तस्वीरें…

इजराइली सेना ने मंगलवार को बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर हमला किया।
इजराइली सेना ने मंगलवार को बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर हमला किया।
लेबनान के दाहिया में इजराइली सेना के हमले के बाद धुएं का गुबार
लेबनान के दाहिया में इजराइली सेना के हमले के बाद धुएं का गुबार
इजराइल के उत्तरी इलाके में हिजबुल्लाह के हमले के बाद कई घरों को नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोग इसकी मरम्मत करते नजर आए।
इजराइल के उत्तरी इलाके में हिजबुल्लाह के हमले के बाद कई घरों को नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोग इसकी मरम्मत करते नजर आए।

इजराइल-लेबनान जंग के बाकी अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

गाजा में इजराइली हमले में 20 की मौत

अलजजीरा के मुताबिक बुधवार सुबह हुए इजराइल के हवाई हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। उत्तरी गाजा के एक इलाके में हवाई हमले में एक ही परिवार के 9 लोग मारे गए। वहीं, नुसीरत रिफ्यूजी कैंप के पास हुए हमले में एक ही परिवार के 4 लोग मारे गए। इसमें 2 बच्चे भी थे।

सिनवार ने इजराइल में सुसाइड अटैक का आदेश दिया

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कुछ खुफिया अधिकारियों के हवाले से बताया है कि हमास नेता याह्या सिनवार ने इजराइल में फिर से सुसाइड अटैक शुरू करने का आदेश दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक हमास चीफ के इस आदेश से कतर में बैठे हमास के कुछ अधिकारी हैरान हैं। उन्होंने सिनवार को लेकर कहा कि उस पर सत्ता की सनक सवार हो गई है।

11:37 AM9 अक्टूबर 2024
बाइडेन और नेतन्याहू के बीच ईरान मुद्दे को लेकर आज हो सकती है बातचीत

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू आज ईरान के मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं। इस मामले से परिचित एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को यह जानकारी दी। दोनों नेताओं की आपस में 6 सप्ताह से बातचीत नहीं हुई है।

ईरान ने 1 अक्टूबर को इजराइल पर 180 मिसाइलों से हमला किया था। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके जवाब में इजराइल, ईरान के तेल भंडारों और न्यूक्लियर साइट्स पर हमला करना चाहता है। हालांकि अमेरिका ने इजराइल से ऐसा न करने की सलाह दी है।

11:00 AM9 अक्टूबर 2024

WHO बोला- गाजा में 6% लोग मारे गए या घायल हुए

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंगलवार को कहा कि इजराइल-हमास जंग के एक साल पूरे होने के बाद गाजा में रहने वाले 6% लोग इजराइल के हमले में मारे गए हैं या फिर घायल हुए हैं। WHO ने कहा कि कम से कम 10 हजार लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।

गाजा की हेल्थ मिनिस्ट्री की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 42,000 लोग एक साल में मारे गए हैं। वहीं घायलों की संख्या 98,000 को छूने वाली है।

पजशकियान बोले- ह्यूमन राइट्स की बात करने वाले इजराइल पर चुप हैं

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने इजराइल पर युद्ध के नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। पजशकियान ने कहा कि इजराइली सेना महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर अंधाधुंध हमले कर रही है। उन्होंने अमेरिका और यूरोप की आलोचना करते हुए कहा कि वे एक ‘हिंसक सरकार’ का समर्थन कर रहे हैं।

पजशकियान ने कहा कि पश्चिम के लोग अक्सर ह्यूमन राइट्स की बात करते हैं। कहा जाता है कि ईरान में इसका पालन नहीं होता लेकिन वे ही अब इजराइल का बचाव कर रहे हैं। ह्यूमन राइट्स की बात करने वाले लोग इजराइल से नहीं पूछ रहे कि वे महिलाओं और बच्चों को क्यों मार रहे हैं।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान। तस्वीर 2 अक्टूबर की है जब वे कतर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान। तस्वीर 2 अक्टूबर की है जब वे कतर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
इजराइल के रक्षा मंत्री ने अमेरिका दौरा टाला

इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने अमेरिका दौरा टाल दिया है। वे बुधवार को जाने वाले थे। CNN के मुताबिक इजराइली अधिकारियों ने बताया कि PM नेतन्याहू ने उन्हें ऐसा करने को कहा।

रिपोर्ट के मुताबिक गैलेंट के अमेरिकी दौरा टालने की 2 वजह हैं। नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से बातचीत के बाद ही अपने रक्षा मंत्री को वहां भेजना चाहते हैं। बाइडेन और नेतन्याहू के बीच 6 सप्ताह से बातचीत नहीं हुई है।

इसके अलावा रक्षा मंत्री के अमेरिका का दौरा टालने के पीछे की वजह कैबिनेट मीटिंग भी है। कैबिनेट में ईरान पर इजराइल के हमले को लेकर वोटिंग होने वाली है। नेतन्याहू चाहते हैं कि गैलेंट इसमें हिस्सा लें।

नेतन्याहू बोले- लेबनान का गाजा जैसा हाल होगा

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनानी लोगों को चेतावनी दी। नेतन्याहू ने कहा कि वे हिजबुल्लाह के खिलाफ अपने हमले को और तेज करने जा रहे हैं जिससे लेबनान का अंजाम गाजा जैसा हो सकता है।

नेतन्याहू ने मंगलवार को लेबनानी लोगों को संबोधित करते हुए एक वीडियो में कहा, “ईसाई, मुसलमान, सुन्नी और शिया, आप सभी लेबनान में हिजबुल्लाह के बिना वजह जंग छेड़ देने की वजह से पीड़ित हैं। आपके पास लेबनान को बचाने का मौका है। वरना ये इलाका लंबे समय तक जंग में घिर जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि इजराइल, लेबनान में भी वही पैटर्न अपना रहा है जो उन्होंने गाजा में किया था। गाजा की तरह लेबनान में भी लोगों को अपना घर छोड़कर पलायन करना पड़ा है।

इजराइली सैनिकों ने लेबनान में झंडा फहराया

CNN के मुताबिक इजराइली सैनिकों ने लेबनान के मारून अल-रास में ईरान गार्डन पार्क के खंडहरों पर इजराइल का झंडा फहराया। हालांकि ये पता नहीं चला है कि ये झंडा कब लगाया गया। इससे पहले मंगलवार को इजराइली सेना ने कहा था कि उसने मारून अल-रास क्षेत्र में हिजबुल्लाह के इलाके पर कंट्रोल हासिल कर लिया है।

09:56 AM9 अक्टूबर 2024

अमेरिका ने ईरान के साथ सीजफायर के लिए बातचीत शुरू की

इजराइली टेलीविजन-12 के मुताबिक, अमेरिका और अरब देशों ने मिडिल ईस्ट में सीजफायर के लिए ईरान के साथ बातचीत शुरू की है। रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल फिलहाल इस बातचीत में शामिल नहीं है। हालांकि इजराइल को इसे बारे में बताया गया है। इजराइल ने सीजफायर पर अपने रुख को लेकर कुछ नहीं कहा है।

टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल, गाजा से बंधकों की रिहाई के बाद भी हमास पर हमला जारी रखना चाहता है जबकि हमास इसके लिए राजी नहीं है। हमास सीजफायर के लिए गाजा से इजराइली सैनिकों की वापसी की मांग करता रहा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰