NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हत्या , 2 गिरफ्तार ,फरार तीसरे आरोपी की हुई पहचान

मुंबई में NCP (अजित गुट) नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन पर बांद्रा में खेर नगर में अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर तीन बदमाशों ने फायरिंग की थी। सिद्दीकी को Y-कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी, लेकिन घटना के समय उनके साथ कोई […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 13 अक्टूबर 2024, 06:54 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हत्या , 2 गिरफ्तार ,फरार तीसरे आरोपी की हुई पहचान
Photo: UB India News Archive

मुंबई में NCP (अजित गुट) नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन पर बांद्रा में खेर नगर में अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर तीन बदमाशों ने फायरिंग की थी। सिद्दीकी को Y-कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी, लेकिन घटना के समय उनके साथ कोई कॉन्स्टेबल नहीं था।

सूत्रों के मुताबिक, ऑटो से आए 3 शूटर्स ने दो बंदूकों से 6 राउंड फायरिंग की। इनमें बाबा को 3 गोलियां लगीं। 2 गोलियां उनके पेट और 1 सीने पर लगी। तीनों ने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ था। 3 में से 2 शूटर्स गिरफ्तार हो गए हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे पिछले दो महीने से बाबा के घर और बेटे के ऑफिस की रेकी कर रहे थे। बाबा सिद्दीकी केस में फरार तीसरे आरोपी की पहचान हो गई है। आरोपी का नाम शिव कुमार है। वह यूपी का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, शिव कुमार को ही बाबा सिद्दीकी की हत्या का कॉन्ट्रैक्ट मिला था।

घटना के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के शामिल होने की आशंका है। लॉरेंस गैंग का नाम सामने आने के बाद एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। पुलिस की एक अतिरिक्त टीम तैनात की गई है। लॉरेंस गैंग ने सलमान के घर के बाहर 14 अप्रैल को फायरिंग कराई थी।

अपडेट्स…

1. मुंबई के कूपर अस्पताल में सिद्दीकी के शव का पोस्टमॉर्टम जारी है। 5 डॉक्टर्स की टीम सुबह करीब 7:30 बजे से पोस्टमॉर्टम कर रही है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हो रही है।

2. पोस्टमॉर्टम के बाद सिद्दीकी का शव अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास मकबा हाइट्स ले जाया जाएगा। शाम करीब 7 बजे मगरिब की नमाज के बाद 8:30 बजे मरीन लाइंस स्टेशन के सामने बड़ा कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।​​​​​​​

सिद्दीकी को राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ बाबा सिद्दीकी का अंतिम संस्कार कराने का निर्देश दिया है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और NCP चीफ अजित पवार कूपर अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने बाबा सिद्दीकी के बेट जीशान सिद्दीकी से मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए पवार ने कहा, ‘कल मुंबई में हुई घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। 5 टीमों का गठन किया गया है। जांच टीमें अलग-अलग राज्यों में भेजी गई हैं। सीएम शिंदे, गृह मंत्री फडणवीस और मैं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। 2-3 दिन में पता चल जाएगा कि घटना के पीछे कौन मास्टरमाइंड है। सीएम से भी इस बात का आश्वासन दिया है।’

मशहूर वकील उज्ज्वल निकम ने कहा, ‘मुंबई में कल रात बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुंबई में कई सालों से कोई पॉलिटिकल मर्डर नहीं हुआ था। इसमें ये सवाल उठता है कि ये मर्डर क्यों हुआ और किसने करवाया? दो संदिग्धों को लोगों ने घटनास्थल से पकड़ा और तीसरा भाग गया।

10-15 दिन पहले बाबा सिद्दीकी को धमकी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा दी थी। हालांकि, मैं ये नहीं कह सकता कि इस धमकी का हत्या से कोई कनेक्शन है। धमकी का मकसद ये था कि कोई अपना वर्चस्व दिखाना चाहता था।

मुझे विश्वास है कि मुंबई क्राइम ब्रांच इसका पता लेगी। हालांकि, ये नहीं लगता कि राज्य की मशीनरी का कोई फेल्योर हुआ, क्योंकि पुलिस ने उन्हें सिक्योरिटी दी हुई थी। कल दशहरा था, इसके चलते घटनास्थल पर भीड़ थी। हो सकता है कि इसके चलते हमलावरों ने कुछ देर इंतजार किया हो।’

पंजाब की जेल में लॉरेंस गैंग के मेंबर से मिले थे आरोपी

सूत्रों के मुताबिक, चार लोगों को सिद्दीकी की हत्या की सुपारी मिली थी। सभी 2 सितंबर से कुर्ला में 14 हजार रुपए देकर किराए के कमरे में रुके थे। चौथा शख्स हत्या की प्लानिंग और रेकी में शामिल था। वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं था।

चारों को हत्या करने से पहले 50-50 हजार रुपए भी मिल गए थे। गुरमैल और धर्मराज के अलावा फायरिंग में शामिल तीसरा आरोपी पंजाब की जेल में एक-दूसरे से मिले थे। तीनों वहां पहले से जेल में बंद लॉरेंस गैंग के एक सदस्य के संपर्क में आए।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी गुरमैल बलजीत सिंह (23 साल) हरियाणा और धर्मराज राजेश कश्यप (19 साल) उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। तीसरे आरोपी की पहचान अभी उजागर नहीं हुई है। मुंबई पुलिस दिल्ली, मध्य प्रदेश और हरियाणा में उसकी तलाश कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार की रात दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पटाखे फोड़े जा रहे थे। आरोपियों ने इसी वक्त हमला किया। पटाखों की शोर के बीच हमलावरों ने सिद्दीकी पर गोली चलाई, जिससे फायरिंग की आवाज दब गई।

फायरिंग के बाद तीनों हमलावर भाग गए। करीब 50 मीटर की दूरी पर भीड़ ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। एक भागने में कामयाब हो गया। निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में अपराध संख्या 589/2024 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 109, 125 और 3(5), साथ ही आर्म्स एक्ट की धारा 3, 25, 5 और 27 और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 37 और 137 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लॉरेंस गैंग के अलावा SRA विवाद में भी हत्या की आशंका

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस लॉरेंस गैंग के अलावा कई एंगल से बाबा सिद्दीकी की हत्या की जांच कर रही है। इनमें कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, व्यापारिक दुश्मनी और स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) प्रोजेक्ट से जुड़ा धमकी मामला शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, SRA झुग्गी बस्तियों की पहचान करने और झुग्गी पुनर्विकास कार्यों को शुरू करने की एक योजना है। हालांकि, SRA विवाद में बाबा की क्या भूमिका थी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

बाबा सिद्दीकी पर 2000 से 2004 तक महाराष्ट्र हाउसिंग और एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी का चेयरमैन रहते हुए अपने पद का गलत इस्तेमाल करने का आरोप था। ED इस मामले की जांच भी कर रही थी।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या चौंकाने वाली घटना है। यह भयावह घटना महाराष्ट्र में पूरी तरह ध्वस्त कानून-व्यवस्था को उजागर करती है। सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और न्याय मिलना चाहिए।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰