जेडीयू में भी नेतृत्व का संकट जल्दी ही खड़ा हो जाए तो आश्चर्य नहीं !

रावण वध करने गए बिहार के सीएम नीतीश कुमार न सिर्फ निशाने से चूके, बल्कि उनके हाथ से तीर-धनुष भी छूट गया. नीतीश के हाव भाव से साफ लगा कि वे बेमन से महज रस्म अदायगी के लिए ही वहां पहुंचे थे. ऐसी स्थिति उनके स्वास्थ्य कारणों से हो सकती है या फिर अरुचि के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 14 अक्टूबर 2024, 06:45 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जेडीयू में भी नेतृत्व का संकट जल्दी ही खड़ा हो जाए तो आश्चर्य नहीं !
Photo: UB India News Archive

रावण वध करने गए बिहार के सीएम नीतीश कुमार न सिर्फ निशाने से चूके, बल्कि उनके हाथ से तीर-धनुष भी छूट गया. नीतीश के हाव भाव से साफ लगा कि वे बेमन से महज रस्म अदायगी के लिए ही वहां पहुंचे थे. ऐसी स्थिति उनके स्वास्थ्य कारणों से हो सकती है या फिर अरुचि के कारण. दोनों सच हो सकते हैं या इनमें कोई एक बात तो पक्का ही सच हो सकती है. दोनों ही स्थितियां भाजपा और जेडीयू के लिए अच्छी नहीं हैं. फिर भी भाजपा नीतीश के बरक्स कोई चेहरा डेवलप नहीं कर रही. जेडीयू में भी नेतृत्व का संकट जल्दी ही खड़ा हो जाए तो आश्चर्य नहीं.

नीतीश के हाव भाव और भाषण में दोहराव
नीतीश कुमार की अस्वस्थता की बात समय-समय पर सामने आती रही है. तब, जब वे हेल्थ चेकअप के लिए दिल्ली जाते हैं. पर, यह सार्वजनिक नहीं होता. उनकी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य की समझ लोगों को तब होती है, जब उनके भाषण में एक ही बात का दोहराव दिखता है. बार-बार हाथ मटकाना या झटकना, पेट पर हाथ फेरना और चिड़चिड़ापन से लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं कि 2020 के पहले नीतीश कुमार ऐसे तो नहीं थे! पीएम मोदी के चरण स्पर्श की नीतीश कई बार कोशिश कर चुके हैं. अफसरों के साथ भी एक-दो मौकों पर उनका यही अंदाज दिखा. मीडिया के सामने भी वे एक बार इसी अंदाज में दिखे थे. उनकी जुबान फिसलने (स्लिप आफ टंग) की कई घटनाएं इस साल लोकसभा चुनाव के दौरान हुईं. नरेंद्र मोदी के चार सौ पार नारे को वे चार हजार पार कहते रहे.

वर्ष 2020 से नीतीश में दिख रहा है बदलाव
वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार चुनाव प्रचार के लिए जब जाते थे तो जन आक्रोश पर गुस्से में आ जाते थे. सीमांचल की एक सभा में जब कुछ लोगों ने हंगामा मचाया तो नीतीश बिफर पड़े. उन्होंने कहा कि जिन्हें वोट नहीं देना है, वे वहां से चले जाएं. इसी दौरान नीतीश ने तेजस्वी यादव पर भी तल्ख तेवर में हमला बोला था. तेजस्वी ने महागठबंधन की सरकार बनने पर 10 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया था. नीतीश ने कहा कि पैसा कहां से लाएंगे. क्या सजायाफ्ता अपने पिता से पैसा मांगेंगे.

विधानमंडल में भी तिलमिलाते रहे हैं नीतीश
नीतीश कुमार का चिड़चिड़ापन सिर्फ चुनाव के दौरान ही नहीं दिखा. सरकार बनने पर वे विधानमंडल में भी गुस्से का इजहार कर चुके हैं. भाजपा नेता और तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा पर वे विधानसभा में ही अपराध के एक सवाल पर भड़क गए थे. तेजस्वी यादव को भी उन्होंने सदन में खूब सुना दिया था. चिड़चिड़ा कर ही उन्होंने भाजपा से 2022 में रिश्ता भी तोड़ लिया था. तिलमिला कर ही इंडिया ब्लाक से बाहर हो गए थे.

नीतीश कुमार के लंबे समय तक सीएम पद पर रहने से जनता के एक वर्ग में उबाऊपन तो है ही. उन्हें सबसे बड़ा सेटबैक 2020 के विधानसभा चुनाव में लगा. जेडीयू 43 सीटों पर सिमट कर विधानसभा में तीसरे नंबर की पार्टी बन गई. 2020 की यह टीस आज भी उनके दिमाग में बैठी हुई है. विधानसभा का मिड टर्म पोल कराने के लिए वे इसी वजह से बेचैन दिखते रहे हैं. वे 43 विधायकों वाली पार्टी का नेता बन कर अपनी फजीहत भी महसूस करते रहे हैं. पहले भाजपा के तानों से ऊब कर एनडीए से अलग हुए तो महागठबंधन में शामिल होकर भी वे अपनी फजीहत से नहीं बच सके. उनकी तिलमिलाहट अपनी ही स्थिति को लेकर है.

जेडीयू नेता भी बदलाव को महसूस कर रहे
ऐसा नहीं कि जेडीयू के नेता नीतीश कुमार में आए इस बदलाव को महसूस नहीं कर रहे. जेडीयू नेताओं ने ही उनमें आए बदलाव को देख कर अब मीडिया से बातचीत बंद करा दी है. मीडिया वालों के सामने वे एक बार ऐसा नतमस्तक होने लगे कि उसके बाद उनकी मीडिया से बातचीत ही बंद करा दी गई. वे समीक्षा बैठकें करते हैं. बिहार के कई हिस्सों में उद्घाटन-शिलान्यास या मुआयना के लिए भी नीतीश जाते हैं, लेकिन मीडिया से दूर ही रहते हैं. दरअसल उनकी ऐसी हरकतों को मीडिया चटखारे लेकर परोसता रहा है.

BJP को भी भान है नीतीश की अवस्था का
भाजपा भी नीतीश की इस अवस्था को जानती है. इसके बावजूद कोई उनकी आलोचना नहीं करता. उल्टे लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने उनके ही नेतृत्व में विधानसभा का अगला चुनाव लड़ने का राग अलापना शुरू कर दिया है. भाजपा अपने किसी नेता को नीतीश कुमार के बरक्स प्रमोट करने की कोशिश नहीं कर रही. इसकी वजह है. भाजपा को लगता है कि अपने बूते वह बिहार में कोई कमाल नहीं कर सकती. नीतीश आज भी बिहार में ब्रांड हैं. उनके ब्रांड वैल्यू को देख कर ही भाजपा खामोश है.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और जन सुराज के प्रशांत किशोर को यकीन है कि नीतीश कुमार की यह आखिरी पारी है. प्रशांत किशोर तो यह भी अंदेशा जताने लगे हैं कि 2025 तक जेडीयू का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा. उनका आकलन है कि जेडीयू को अगली बार बमुश्किल 20 सीटें आ जाएं बहुत होंगी. तेजस्वी भी कहने लगे हैं कि नीतीश अब थक गए हैं. बुढ़ापा और बीमारी के कारण वे बिहार को संभाल नहीं पा रहे. 2020 में महागठबंधन को ऊंचाई तक ले जाने वाले तेजस्वी अगर 2025 में सीएम बनने का सपना देख रहे हैं तो महागठबंधन की ताकत के अलावा नीतीश कुमार की अवस्था भी एक कारण है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰