एससीओ शिखर सम्मेलन कल से इस्लामाबाद में , आज पाकिस्तान पहुंचेंगे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आगामी 15-16 अक्टूबर को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाने वाले हैं। 9 सालों बाद पहली बार किसी भारतीय विदेश मंत्री का पाकिस्तान दौरा हो रहा है। इस्लामाबाद में होने वाली बैठक की पाकिस्तान मेजबानी कर रहा है। इस बैठक में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 14 अक्टूबर 2024, 07:31 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एससीओ शिखर सम्मेलन कल से इस्लामाबाद में , आज पाकिस्तान पहुंचेंगे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर
Photo: UB India News Archive

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आगामी 15-16 अक्टूबर को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाने वाले हैं। 9 सालों बाद पहली बार किसी भारतीय विदेश मंत्री का पाकिस्तान दौरा हो रहा है। इस्लामाबाद में होने वाली बैठक की पाकिस्तान मेजबानी कर रहा है। इस बैठक में सभी की नजरें इस बात पर टिकी होंगी कि क्या डॉ. जयशंकर की मुलाकात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से होगी या नहीं। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने इस बारे में बयान दिया है।

जयशंकर का स्वागत करेगा पाकिस्तान

डार ने रविवार को कहा कि एससीओ की सरकार प्रमुखों की परिषद (CHG) की बैठक के दौरान द्विपक्षीय वार्ता आयोजित करने के लिए भारत से कोई अनुरोध नहीं मिला है और न ही पाकिस्तान ने नई दिल्ली से ऐसा कोई अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार जयशंकर का पूर्ण प्रोटोकॉल के साथ स्वागत करने की योजना बना रही है, जैसा कि एक अच्छे मेजबान के रूप में पाकिस्तान का कर्तव्य है। उनकी यह टिप्पणी जयशकंर के पिछे सप्ताह दिए गए बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह ‘एससीओ के अच्छे सदस्य’ के रूप में बैठक में भाग लेंगे।

डार ने एससीओ बैठक की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘भारतीय विदेश मंत्री ओर से द्विपक्षीय बैठक के लिए कोई अनुरोध नहीं मिला है और न ही हमने उनसे कोई औपचारिक अनुरोध किया।’ इस्लामाबाद बैठक की मेजबानी ऐसे समय में कर रहा है, जब देश राजनीतिक उथल-पुथल का सामना कर रहा है। डार ने कहा, हम भारतीय विदेश मंत्री समेत शिखर सम्मेलन के प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

सोमवार को पाकिस्तान पहुंचेंगे जयशंकर

भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर सम्मेलन शुरू होने से एक दिन पहले सोमवार को पाकिस्तान पहुंचेंगे। सोमवार को वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे। दोनों पक्षों ने भले ही आधिकारिक द्विपक्षीय बैठक की किसी भी संभावना से इनकार किया है लेकिन एक संक्षिप्त मुलाकात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

इस्लामाबाद में सेना तैनात

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए विदेशी प्रतिनिधिमंडलों ने रविवार को पाकिस्तान पहुंचना शुरू कर दिया। कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद में सेना की तैनाती के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ‘जियो न्यूज’ ने हवाई अड्डा सूत्रों के हवाले से बताया कि रूस का 76 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल और एससीओ के सात प्रतिनिधि पाकिस्तान पहुंचे हैं। इसके अलावा भारत का चार सदस्यीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी पाकिस्तान पहुंच गया है। चीन से 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, किर्गिस्तान से चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल और ईरान से दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी इस्लामाबाद पहुंचा है।

सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

एससीओ के सदस्य देशों के शासनाध्यक्षों की 23वीं बैठक 15 और 16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में होगी जिसके लिए अधिकारियों ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नासिर अली रिजवी ने एक बयान में कहा कि राजधानी में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले ‘‘व्यापक’’ सुरक्षा योजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मियों को होटलों और उन स्थानों पर तैनात किया जाएगा जहां विदेशी प्रतिनिधिमंडल ठहरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वो विदेशी नेताओं, प्रतिनिधिमंडलों और मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। रिजवी ने बताया कि तलाशी और सूचना-आधारित अभियान चलाए जा रहे हैं और पाकिस्तानी सेना, खुफिया एजेंसियां, फ्रंटियर कोर (एफसी) एवं रेंजर्स के कर्मियों को तैनात किया गया है।

प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबंध

पुलिस प्रमुख ने बताया कि सुरक्षा के लिए पुलिस बल के 9,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है और ‘‘नागरिकों की सुविधा के लिए एक यातायात प्लान भी जारी किया गया है।’’ सरकार ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए राजधानी में पहले ही सेना को तैनात कर दिया है और इस्लामाबाद, पड़ोसी रावलपिंडी और कुछ अन्य शहरों में हर प्रकार के विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

तैयार है पाकिस्तान’

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने इस्लामाबाद में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कहा, ‘‘हम भारतीय विदेश मंत्री सहित शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए तैयार हैं।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कई वर्षों के बाद किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है और वह अपनी जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाएगा। डार ने कहा कि चीनी प्रधानमंत्री अपने पाकिस्तानी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत ने द्विपक्षीय बैठक के लिए कोई अनुरोध नहीं किया है।

PTI ने दी है विरोध प्रदर्शन की धमकी

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ पार्टी ने जेल में बंद अपने नेता इमरान खान पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ 15 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दी है और मांग की है कि सरकार उन्हें अपने परिवार, कानूनी टीम और चिकित्सक से मिलने की अनुमति दे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का नाम लिए बिना डार ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान करके शिखर सम्मेलन को विफल करने की कोशिश करने के लिए पार्टी की आलोचना की। डार ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान विरोध प्रदर्शन सकारात्मक संदेश नहीं देते।’’ एससीओ में पाकिस्तान, चीन, भारत, रूस, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और बेलारूस शामिल हैं – 16 अन्य देश पर्यवेक्षक या ‘‘वार्ता साझेदार’’ के रूप में संबद्ध हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰