सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट, ये 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा

शेयर बाजार में आज यानी 15 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 25,050 पर कारोबार कर रहा है। आज मेटल और FMCG शेयर्स में ज्यादा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024, 05:20 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट, ये 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा
Photo: UB India News Archive

शेयर बाजार में आज यानी 15 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 25,050 पर कारोबार कर रहा है।

आज मेटल और FMCG शेयर्स में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं IT और एनर्जी शेयर्स में तेजी है। वहीं सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। हांगकांग के हैंग सेंग में 1.27% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.52% की गिरावट है।
  • 14 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.47% चढ़कर 43,065 पर और नैस्डैक 0.87% चढ़कर 18,502 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.77% बढ़कर 5,859 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 14 अक्टूबर को ₹3,731 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹2,278 करोड़ के शेयर खरीदे।

आज से हुंडई इंडिया के IPO में निवेश का मौका

हुंडई इंडिया का IPO आज यानी 15 अक्टूबर से ओपन हो गया है। निवेशक इस इश्यू के लिए 17 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। कंपनी के शेयर 22 अक्टूबर को बाजार में लिस्ट होंगे। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 1,865-1,960 रुपए तय किया है। इसके लिए कम से कम 13,720 रुपए की बोली लगानी होगी।

कोरियाई कार मैन्युफैक्चरर हुंडई मोटर इंडिया का IPO आज यानी 15 अक्टूबर से ओपन हो गया है। यह देश का सबसे बड़ा IPO है। इससे पहले सबसे बड़े IPO का रिकार्ड LIC के नाम था, जो ₹20,557 करोड़ का इश्यू लाई थी। हुंडई का इश्यू साइज ₹27,856 करोड़ है।

हालांकि, बड़े इश्यू साइज के IPO के रिटर्न का ट्रैक रिकार्ड अच्छा नहीं रहा है। अब तक कम से कम ₹10,000 करोड़ के 6 मेगा आईपीओ में से 5 की लिस्टिंग निगेटिव हुई है। इतना ही नहीं, जिन निवेशकों ने तेजी की उम्मीद में स्टॉक को नहीं बेचा, वह भी अभी घाटे में हैं।

पेटीएम सहित अन्य 5 मेगा IPO निवेशक अभी भी घाटे में

LIC का IPO मई 2022 में आया था। लिस्टिंग के दिन निवेशकों को 8% का नुकसान हुआ था। पेटीएम का IPO 2021 आया था, जो उस समय का सबसे बड़ा इश्यू भी था। लिस्टिंग के दिन शेयर इश्यू प्राइस से 27% नीचे पहुंच गया था। अभी भी इस IPO के निवेशक घाटे में हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰