छपरा-सीवान में संदिग्ध रूप से 7 की मौत ! दो लोगों की आंखों की रौशनी गायब ,12 से ज्यादा लोग बीमार !

बिहार के छपरा और सीवान जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. छपरा में एक बार फिर जहरीली शराब कांड की आशंका व्यक्त की जा रही है. दरअसल बिहार में एक बार फिर जहरीली शराबकांड से मौत का मामला सामने आया है. छपरा जिले के मशरख में बीते 24 घंटे में एक व्यक्ति की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 16 अक्टूबर 2024, 05:30 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
छपरा-सीवान में संदिग्ध रूप से 7 की मौत !  दो लोगों की आंखों की रौशनी गायब ,12 से ज्यादा लोग बीमार !
Photo: UB India News Archive

बिहार के छपरा और सीवान जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. छपरा में एक बार फिर जहरीली शराब कांड की आशंका व्यक्त की जा रही है. दरअसल बिहार में एक बार फिर जहरीली शराबकांड से मौत का मामला सामने आया है. छपरा जिले के मशरख में बीते 24 घंटे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. वहीं दो लोगों की आंखों की रौशनी चली गई है. इसके अलावा सीवान जिले के भगवानपुर थाना इलाके के माघर गांव में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मरने की सूचना है। जबकि 12 से ज्यादा लोग बीमार हैं। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

इस मामले की जांच के लिए पुलिस टीम इब्राहिमपुर गांव रवाना हो गयी है. एसपी कुमार आशीष मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. बताया जाता है कि इब्राहिमपुर गांव में शराब पीने से तीन लोगों की तबीयत बिगड़ी थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है. यह मामला मसरख थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

सीवान में छह मृतकों का नाम सामने आया
सीवान में भगवानपुर थाना क्षेत्र के दो गांव मगरी और बाइस कट्ठा गांव में कई लोगों की मौत की जानकारी आ रही है। जहरीली शराब पीने से हुई मौतों की पुष्टि प्रशासनिक स्तर पर नहीं हुई है, लेकिन मृतकों के यह नाम सामने आए हैं- (1) कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह 40 वर्ष (2) रामेंद्र सिंह 30 वर्ष (3) माघर पोखरा के संतोष महतो उम्र 35 वर्ष (4) मुन्ना 32 (5) बृज मोहन सिंह (6) भगवानपुर हाट थाने के माघर निवासी गंगा साह के पुत्र मोहन साह।

मिलावटी शराब की बात जिला प्रशासन ने मानी
सारण जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार सारण जिले के मसरक थाना क्षेत्र अंतर्गत मिलावटी शराब पीने से इब्राहिमपुर गांव के एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मृत्यु होने की सूचना मिली है। दो अन्य व्यक्तियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक के चिकित्सक कर रहे हैं। पुलिस टीम एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के संबंध में जांच कर रही है। मशरक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उक्त दोनों युवकों को छपरा स्थित सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। साथ ही नियमों का पालन करते हुए अन्य कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी, दोनों से पूछताछ हो रही
सारण में घटना मशरक थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में हुई है, जो सीवान जिले के भगवानपुर हाट और सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र की सीमा पर है। जहरीली शराब पीने से मशरख थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी लतीफ मियां के 30 वर्षीय पुत्र इस्लामुद्दीन अंसारी की मौत हुई है। आलम अंसारी के 29 वर्षीय पुत्र मुमताज अंसारी और रियाज अंसारी के 18 वर्षीय पुत्र शमशाद अंसारी का इलाज चल रहा है। दोनों युवकों से पुलिस शराब के मंगाने, पीने और बीमार होने तक के बारे में पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार मसरख के इब्राहिमपुर काइया टोला में शराब पीने से तीन लोगों के बीमार होने के की बात सामने आई है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो बीती रात हो गई है. मृतक का नाम इस्लामुद्दीन है जो लतीफ मियां का बेटा बताया जा रहा है. वहीं बीमार लोगों में शमशाद और और मुमताज अंसारी का नाम शामिल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतक के परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले सभी ने मछली पार्टी की थी जिसमें शराब का सेवन भी किया गया था, जिसके बाद सब की तबीयत बिगड़ने लगी और सबको अस्पताल में भर्ती कराया गया.

यह घटना सामने आने के बाद सदर अस्पताल अलर्ट मोड पर है और अस्पताल में डॉक्टरों को सतर्क कर दिया गया. बताया इब्राहिमपुर इलाका सीवान जिले का सीमावर्ती क्षेत्र है. सभी बीमार लोग मजदूर तबके के हैं. शराब कहां से आया इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है. लेकिन, बीमार लोगों ने शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने की बात डॉक्टर को बताई है जिसके बाद डॉक्टरों ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन करने के सिंपटम पर इलाज शुरू कर दिया है.

वहीं बिहार के सीवान जिले में भी संदिग्ध स्थिति में 2 लोगों की मौत की खबर मिली है. वहीं 2 लोगों की हालात गंभीर है. सीवान पुलिस 2 लोगों की मौत के बाद मामले की जांच में जुट गयी है. यह मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के मघड़ी और 22 कट्ठा गांव का बताया जा रहा है. घटना के बाद छपरा और सिवान की पुलिस अलर्ट पर है और प्रभावित इलाकों में छापेमारी चल रही है. बता दें, छपरा के मसरख में पहले भी शराब कांड हुआ था जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

छपरा के डीएम अमन समीर ने एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों के बीमार होने की खबर मिलने की बात कही है. हालांकि उन्होंने कहा है कि शराब से मौत की पुष्टि के बाद ही कुछ भी कहना सही होगा. वहीं एसपी ने कहा है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. प्रभावित इलाके में पुलिस की टीम पहुंच गई है जानकारी मिली है. लेकिन, घटना की असली वजह की जांच के बाद ही कुछ भी कहना संभव होगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰